देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

एम्स गोरखपुर में हुआ कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण

एम्स के हड्डी रोग विभाग के डॉक्टरों ने ये कारनामा कर के दिखाया है। मरीज़ एंक्लोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस नामक गठिया से पीड़ित था। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।   

अनिल सिंह
October 14 2022 Updated: October 15 2022 01:08
0 40648
एम्स गोरखपुर में हुआ कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण प्रतीकात्मक चित्र

गोरखपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ने एक 25 वर्षीय युवक के कूल्हे का सफल प्रत्यारोपण कर एक नयी सफलता अर्जित कि है। एम्स के हड्डी रोग विभाग के डॉक्टरों ने ये कारनामा कर के दिखाया है। मरीज़ एंक्लोजिंग स्पॉन्डिलाइटिस नामक गठिया से पीड़ित था। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। 

 

ऑपरेशन करने वाली टीम में डॉ. राजनंद, डॉ. सुधीर श्याम कुशवाहा, डॉ.नीतिश कुमार और एनेस्थीसिया की डॉ.अंकिता काबी शामिल रहीं। कार्यकारी निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर व हड्डी रोग (Orthopedic Department) विभागाध्यक्ष प्रो. अजय भारती की निगरानी में यह ऑपरेशन हुआ। विभागाध्यक्ष ने बताया कि इस बीमारी में नीचे रीढ़ की हड्डी में दर्द रहता है और वह जाम हो जाता है। साथ ही गठिया होने की वजह से दोनों कूल्हे में दर्द हो जाता है और धीरे-धीरे यह भी जाम हो जाता है। इस बीमारी में पहले दाएं कूल्हे का ऑपरेशन किया गया है।

 

 डॉ. भारती ने बताया कि एंक्लोजिंग स्पोंडिलाइटिस (Ankylosing Spondylitis) और अवस्कुलर नैक्रोसिस (Ankylosing Spondylitis) ऑफ हिप नामक बीमारी में मरीजों को कम उम्र में ही गठिया हो जाते हैं। इसकी वजह से कूल्हे खराब हो जाते हैं। 35 वर्ष की उम्र में यह बीमारी ज्यादातर मरीजों को होती है। अब ऐसे मरीजों को बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। एम्स में ऐसे मरीजों का सफल ऑपरेशन (operation) हो सकेगा।

 

एम्स निदेशक (AIIMS Director) डॉ.सुरेखा किशोर (Dr. Surekha Kishore) ने बताया कि एम्स में लगातार स्वास्थ्य सेवाओं में विस्तार किया जा रहा है। हड्डी रोग विभाग (Orthopedics) द्वारा कूल्हे का प्रत्यारोपण (Hip implants) भी शुरू कर दिया गया है। जल्द ही कई विभागों के आईसीयू (ICUs) शुरू किये जाएंगे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

गोरखपुर एम्स में सीटी स्कैन और एमआरआई जांच की सुविधा शुरू

गोरखपुर एम्स में सीटी स्कैन और एमआरआई जांच की सुविधा शुरू

अनिल सिंह February 20 2023 75000

उद्घाटन एम्स निदेशक डॉ. सुरेखा किशोर ने किया। उन्होंने कहा कि मरीजों की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा ज

देश का हर नौंवा व्यक्ति संक्रामक रोग से संक्रमित है: आईसीएमआर

देश का हर नौंवा व्यक्ति संक्रामक रोग से संक्रमित है: आईसीएमआर

एस. के. राणा November 02 2025 2940

आईसीएमआर के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया कि किसी भी महामारी की आशंका को समय रहते रोकने के लिए यदि हम हर

बीएचयू में डेढ़ साल में बिना इलाज लौटे 21 हजार दिल के मरीज: प्रो. ओमशंकर

बीएचयू में डेढ़ साल में बिना इलाज लौटे 21 हजार दिल के मरीज: प्रो. ओमशंकर

विशेष संवाददाता July 09 2023 41555

प्रो. ओमशंकर ने कहा कि एमएस पर गलत तरीके से कमेटियां बनवाए जाने का आरोप लगाया है। जिससे कायाकल्प मद

बीडीएस पाठ्यक्रम में होंगे ये बड़े बदलाव, डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने भेजा प्रस्ताव

बीडीएस पाठ्यक्रम में होंगे ये बड़े बदलाव, डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने भेजा प्रस्ताव

रंजीव ठाकुर September 16 2022 28144

दन्त चिकित्सा में गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने बड़ा कदम उठाया है। काउंसिल

बाइकर्स के लिए उपलब्ध होगा  एंटी पॉल्यूशन हेलमेट

बाइकर्स के लिए उपलब्ध होगा एंटी पॉल्यूशन हेलमेट

विशेष संवाददाता August 26 2022 35259

Shellios Technolabs नाम के एक स्टार्टअप ने एंटी पॉल्यूशन हेलमेट बनाया है. इस हेलमेट का नाम PUROS है।

मिक्सोपैथी के खिलाफ आईएमए लखनऊ कार्यालय पर चिकित्सकों का धरना-प्रदर्शन एवं सांकेतिक भूख हड़ताल।

रंजीव ठाकुर February 14 2021 24088

धरना-प्रदर्शन एवं सांकेतिक भूख हड़ताल किया। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग किया कि मरीजों के हित में म

जिला अस्पताल में मरीज को लगाया गलत इंजेक्शन, डॉक्टर-नर्स के खिलाफ केस दर्ज

जिला अस्पताल में मरीज को लगाया गलत इंजेक्शन, डॉक्टर-नर्स के खिलाफ केस दर्ज

विशेष संवाददाता July 13 2023 37222

साहिल वर्मा के हाथ के अंगूठा कट जाने से वह जिला अस्पताल इमरजेंसी में नर्सों ने उसे 2 इंजेक्शन लगाया

हवा में आने के बाद 20 मिनट के भीतर 90 फीसदी तक कम हो जाती है कोरोना वायरस के संक्रमण की क्षमता

हवा में आने के बाद 20 मिनट के भीतर 90 फीसदी तक कम हो जाती है कोरोना वायरस के संक्रमण की क्षमता

लेख विभाग January 12 2022 43290

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच एक अध्ययन में दावा किया गया है कि हवा में आने के बाद (एयरबॉर्न)

लंपी वायरस को लेकर यूपी में अलर्ट,7 मंडलों में उतरेगी टीम-9

लंपी वायरस को लेकर यूपी में अलर्ट,7 मंडलों में उतरेगी टीम-9

आरती तिवारी August 29 2022 30371

अब लंपी रोग से प्रभावित 7 मंडलों में आज से टीम-9 के नोडल अधिकारी तेजी से कार्य शुरू करेंगे। देखा जाए

घटिया दवाओं के पकडे जाने पर दवा निर्माण कंपनी के निदेशकों पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता: उच्च न्यायालय

घटिया दवाओं के पकडे जाने पर दवा निर्माण कंपनी के निदेशकों पर मुकदमा नहीं चलाया जा सकता: उच्च न्यायालय

हे.जा.स. May 23 2022 42952

न्यायमूर्ति नागप्रसन्ना ने कहा कि याचिकाकर्ता, जब तक दवाओं की तैयारी और निर्माण में सक्रिय भूमिका नह

Login Panel