











































प्रतीकात्मक चित्र
टाइट चोटी बनाना या फिर पोनीटेल हेयर स्टाइल अक्सर बहुत सी लड़कियों को पसंद होता है। पर लंबे समय तक इस हेयरस्टाइल को बनाए रखने के अपने ही नुकसान हैं। दरअसल, जब आप इस हेयरस्टाइल को बनाते हैं तो इससे बालों की जड़ों पर जोर पड़ता है और इसमें एक खिंचाव महसूस होता है।
साथ ही लंबे समय तक ऐसे बाल बनाए रखने (Do high tight ponytails cause hair loss) से आपके बाल कमजोर हो सकते हैं या फिर आपके बाल पतले हो कर झड़ सकते हैं। इसके अलावा भी पोनीटेल हेयर स्टाइल के कई नुकसान हैं।
सिरदर्द या माइग्रेन - Migraine or headache
पोनीटेल हेयर स्टाइल के कई नुकसान हैं। उसमें सबसे पहला नुकसान ये है कि अपने बालों को इस तरह बांधने की सबसे आम प्रतिक्रिया के रूप में आपको सिरदर्द या माइग्रेन (migraine) हो सकता है। पोनीटेल सिर की त्वचा और चेहरे के आसपास की नसों (weins) को खींचती है। साथ ही इससे तंत्रिका तंत्र भी प्रभावित होने लगती है। साथ ही इस तरह का खिंचाव एक दर्द पैदा करता है जिससे आपको सिरदर्द (headache) या माइग्रेन हो सकता है। साथ ही ये तनाव का भी कारण बन सकता है।
तेजी से झड़ सकते हैं आपके बाल - Speeds up hairfall
टाइट चोटी बनाने या फिर पोनीटेल बनाने से आपके बालों की जड़ों (root of hair) पर जोर पड़ता है। इससे बाल कमजोर होने लगते हैं और जड़ों से अलग हो जाते हैं। इस तरह ये तेजी से आपके बालों के झड़ने का कारण बन सकता है। इसलिए अगर आप पोनीटेल हेयर स्टाइल (hair style) बनाते हैं और आपके बाल ज्यादा झड़ते हैं, तो अपनी हेयरस्टाइल में बदलाव करें।
आप गंजेपन की शिकार हो सकती हैं - Reason for baldness
ये सुन कर आपको हैरानी हो सकती है लेकिन बालों को एक तरह बांध कर रखने से आप गंजेपन की शिकार हो सकती हैं। जी हां, इस प्रकार के गंजेपन को ट्रैक्शन एलोपेसिया (Traction alopecia) कहते हैं। इसमें बालों में गंजापन हो सकता है। इससे आपके बाल क्षतिग्रस्त होने के साथ वहां की स्कैल्प (scalp) भी चोटिल हो जाता है और बालों के रोम इतने क्षतिग्रस्त हो सकते हैं कि नए बाल नहीं निकल पाते हैं।
गर्दन में तनाव और दर्द - Pain and stress in neck
आपको लग सकता है कि बालों का बांधना सिर्फ आपके सिर से जुड़ा हुआ है लेकिन ऐसा नहीं है। जब आप बहुत टाइट चोटी बना कर रखते हैं, तो ये खिंचाव और एक अजीब सा स्ट्रेस पैदा करता है जो कि आपके गर्दन तक जा सकता है। इससे गर्दन में तेज दर्द हो सकता है इतना कि आप इसमें सर्वाइकल जैसा दर्द महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा आपको ये दर्द पीठ और चेहरे के एक साइड में भी महसूस हो सकती है। इसलिए लंबे समय तक ऐसे बाल बना कर रखने से बचें।
अगर पोनीटेल हेयर स्टाइल से आपको दर्द भी महसूस होता है तो, बालों में तेल लगाएं और बालों की खूब मालिश करें। कोशिश करें कि अपने बालों को प्राकृतिक नमी दें और फिर कुछ दिनों के लिए बालों में ढीले हेयर स्टाइल बनाएं या बाल खुले रखें।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 126
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 126
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9758
एस. के. राणा January 20 2026 0 5943
एस. के. राणा February 01 2026 0 5929
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35631
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
राजधानी लखनऊ के कई अस्पतालों के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप है, लेकिन जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई
आर्थराइटिस ना हो इसके लिए सबसे पहले खुद की दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत है।
डॉ हैनिमैन के निर्वाण दिवस पर राजधानी के जाने माने होम्योपैथिक चिकित्सक तथा पूर्व सचिव व केंद्रीय हो
अग्रणी स्किनकेयर एवं सबसे बड़े डर्मेटोलॉजिस्ट नेटवर्क इनेबल्ड ब्रांड ने राजधानी में अपना दूसरा क्लिनि
यह पुरस्कार उनके द्वारा टी.बी. जैसी बीमारी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने एवं कोरोना के दौरान च
फिट रहने के लिए एक अच्छी डाइट लेना बहुत जरूरी है। बहुत से लोग दूध को फिट रहने का अच्छा साधन समझते है
राजधानी से एमबीबीएस में सीट दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। परिजनों ने जमीन बेच कर
ल्यूकोरिया होने पर महिलाओं के शरीर में इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है। आमतौर पर यह परेशानी शादीशुदा
प्रांतीय चिकित्सा सेवा ऑफिसर्स (रि०) वेलफेयर एसोसिएशन यूपी के महामंत्री डॉ आर के सैनी ने प्रेस क्लब
दही हमारे पाचन तंत्र को सेहतमंद बनाए रखने में बहुत ही कारगर सिद्ध होता है। दही में कैल्शियम, विटामिन

COMMENTS