देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित अनमय को क्षत्रिय परिवार फाउंडेशन से मिला 21 लाख का सहयोग

गौरीगंज, अमेठी के विधायक व क्षत्रिय परिवार फाउंडेशन के डायरेक्टर राकेश प्रताप सिंह ने अनमय के माता-पिता अंकिता सिंह व सुमित सिंह को इलाज के लिए ₹21 लाख का योगदान देते हुए चेक सौंपा। अब तक अनमय के इलाज के लिए केवल 2 करोड़ 45 लाख रूपए ही एकत्र हो पाएं हैं।

रंजीव ठाकुर
September 15 2022 Updated: September 15 2022 11:14
0 28317

लखनऊ। सात महीने की उम्र में सुल्तानपुर का अनमय सिंह ऐसी बीमारी से जूझ रहा है, जिसका इलाज दुनिया के सबसे महंगे इलाज में से एक है। अनमय दुर्लभ व जानलेवा बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी से अपने जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है और इसका इलाज सिर्फ एक इंजेक्शन से ही सम्भव है, जिसकी कीमत ₹16 करोड़ है।

 

प्रेस क्लब लखनऊ में गौरीगंज, अमेठी के विधायक व क्षत्रिय परिवार फाउंडेशन (Kshatriya Parivar Foundation) के डायरेक्टर राकेश प्रताप सिंह ने अनमय (save Anmay) के माता-पिता अंकिता सिंह व सुमित सिंह को इलाज के लिए ₹21 लाख का योगदान देते हुए चेक सौंपा। अब तक अनमय के इलाज के लिए केवल 2 करोड़ 45 लाख रूपए ही एकत्र हो पाएं हैं।

विधायक राकेश प्रताप सिंह (MLA Rakesh Pratap Singh) ने कहा कि स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA-I) जैसी अत्यंत विलक्षण और गम्भीर बीमारी से जूझ रहे नन्हे शिशु अन्मय सिंह को आपकी आवश्यकता है, आगे बढ़ें और दिल खोलकर मदद करें। अनमय के इलाज हेतु चिकित्सकों के द्वारा ₹16 करोड़ के इंजेक्शन (16 crores injection) की आवश्यकता बताई गई है, यह राशि सुनने में जितनी बड़ी है, उससे कहीं बहुत मुश्किल इसका इंतजाम कर पाना है। किसी भी साधारण परिवार के लिए इस राशि की व्यवस्था कर पाना असंभव सा है।

 

हेल्थ जागरण ने अनमय की माँ अंकिता सिंह (Anmay's mother Ankita Singh) से पूछा कि उन्हें इस बीमारी का कैसे पता चला? उन्होंने बताया कि अनमय के जन्म के बाद हम सभी बहुत खुश थे और उसके उज्ज्वल व स्वस्थ भविष्य की कामना कर रहे थे। लेकिन कुछ दिनों बाद अचनाक उसके हाव-भाव मे ऐसा परिवर्तन आया जो सामान्य शिशुओं में नहीं होता। डॉक्टर्स से सम्पर्क करने पर उन्होंने कहा कि कुछ बच्चों में विकास कुछ देरी से होता है, प्रतीक्षा कर लेनी चाहिए।

हालात न सुधरने पर देश भर के विशेषज्ञ डॉक्टरों को दिखाया गया तो दिल तोड़ने वाली खबर की पुष्टि हुई। अनमय स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी एसएमए-I (spinal muscular atrophy) से पीड़ित है। अनमय को डॉ प्रवीण सुमन द्वारा इलाज के लिए दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल (SGR Hospital) में रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज डॉ एस दुबे, डॉ एस कोहली व डॉ रत्ना डी पुरी के निर्देशन में चल रहा है। उन्होंने जनता से विनती करते हुए कहा कि इम्पैक्ट गुरु (Impact Guru) के माध्यम से अनमय की मदद करें।

 

हेल्थ जागरण ने अनमय के पिता सुमित सिंह (Anmay's father Sumit Singh) से सरकारी मदद की जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने उन्हें बुलाया था और मदद का आश्वासन दिया था। आश्वासन के बाद 10 दिन बीत चुके है और कोई सम्वाद नहीं हुआ है।

 

सुमित सिंह ने कहा कि यह इंजेक्शन अमेरिका से मंगाना (import from America) पड़ता है और इससे मांसपेशियों को कमजोर (muscles weakens) कर उन्हें हिलने-डुलने और सांस लेने (breathing) में समस्या पैदा करने वाला जीन निष्क्रिय हो जाता है। यह नर्व्स के लिए जरूरी प्रोटीन का उत्पादन शुरू कर देता है और बच्चों का शारीरिक और मानसिक विकास सामान्य रूप से होने लगता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

शामली में ड्यूटी से गैरहाजिर दो डॉक्टर बर्खास्त

शामली में ड्यूटी से गैरहाजिर दो डॉक्टर बर्खास्त

विशेष संवाददाता May 02 2023 38955

स्वास्थ्य विभाग में लापरवाह चिकित्सकों पर कार्रवाई की सिलसिला लगातार जारी है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठ

दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए केन्द्र और दिल्ली सरकार उठाए सख्त कदम- हाईकोर्ट

दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए केन्द्र और दिल्ली सरकार उठाए सख्त कदम- हाईकोर्ट

एस. के. राणा May 11 2021 30769

याचिका में दवाओं तथा उपकरणों की जमाखोरी एवं कालाबाजारी करने के मामलों की सुनवाई के लिए त्वरित अदालतो

डब्ल्यूएचओ ने मंकीपॉक्स वायरस के वेरिएंट्स का किया नामकरण 

डब्ल्यूएचओ ने मंकीपॉक्स वायरस के वेरिएंट्स का किया नामकरण 

हे.जा.स. August 14 2022 37023

विशेषज्ञों ने मध्य अफ्रीका में पूर्व कांगो बेसिन क्लेड को 'क्लेड I' और पहले के पश्चिम अफ्रीकी क्लेड

ओमिक्रॉन से दोबारा संक्रमण होने का ख़तरा पाँच गुना ज़्यादा

ओमिक्रॉन से दोबारा संक्रमण होने का ख़तरा पाँच गुना ज़्यादा

एस. के. राणा February 22 2022 31972

इस वक्त जब दुनियाभर में कोविड के मामलों में गिरावट देखी जा रही है, हाल ही में इम्पीरियल कॉलेज लंदन द

यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों के भविष्य पर अभी कोई ठोस निर्णय नहीं

यूक्रेन से लौटे मेडिकल छात्रों के भविष्य पर अभी कोई ठोस निर्णय नहीं

विशेष संवाददाता May 20 2022 38352

विदेश मंत्रालय ने स्वास्थ्य मंत्रालय को लिखकर आग्रह किया है कि जो भी मेडिकल छात्र यूक्रेन से पढ़ाई

बिना स्टाफ, मशीनरी और पैथोलॉजी के चल रहा 70 बेड का सरकारी ट्रामा सेंटर

बिना स्टाफ, मशीनरी और पैथोलॉजी के चल रहा 70 बेड का सरकारी ट्रामा सेंटर

रंजीव ठाकुर July 24 2022 34786

सीतापुर जनपद के खैराबाद में 19 दिसम्बर 2016 से 70 बेड का ट्रामा सेंटर संचालित हो रहा है लेकिन जरूरी

कोरोना के घटते संक्रमण के बीच केंद्र ने राज्य सरकारों से प्रतिबंधों में ढील देने को कहा

कोरोना के घटते संक्रमण के बीच केंद्र ने राज्य सरकारों से प्रतिबंधों में ढील देने को कहा

एस. के. राणा February 17 2022 38895

वर्तमान में देशभर में कोरोना के मामले लगातार घट रहे हैं। ऐसे में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश नए माम

हाइपोनेट्रेमिया के संभावित जोखिम के प्रति सतर्क रहें स्वास्थ्य कर्मी : सुनील यादव

हाइपोनेट्रेमिया के संभावित जोखिम के प्रति सतर्क रहें स्वास्थ्य कर्मी : सुनील यादव

हुज़ैफ़ा अबरार June 07 2026 3402

क्लोनिडीन एक प्रिस्क्रिप्शन दवा है, जिसका उपयोग  उच्च रक्तचाप (Hypertension), ADHD के प्रबंधन तथा शर

जानिये स्किन में कसाव लाने के उपाय।

जानिये स्किन में कसाव लाने के उपाय।

सौंदर्या राय December 04 2021 38357

जहाँ-जहाँ आपकी त्वचा ढ़ीली है, शरीर के ऐसे हिस्सों पर फोकस करें | अपने पेट और नितम्बों को न भूलें |

देश में कोविड की चौथी लहर अभी नहीं, आईसीएमआर ने बताई चार वजहें

देश में कोविड की चौथी लहर अभी नहीं, आईसीएमआर ने बताई चार वजहें

एस. के. राणा May 01 2022 38555

देश में कोविड-19 की चौथी लहर को लेकर तमाम चर्चे हैं और कई तरीकों से कयास लगाए जा रहे है। इसी बीच भार

Login Panel