देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

धुंए के छल्लों से अपने बच्चों के भविष्य को बचायें

धुंए के छल्लों से अपने बच्चों के भविष्य को न बांधें। धूम्रपान व तंबाकू सेवन से दिल की बीमारी होने की संभावना 2 से 4 गुणा बढ़ जाती है। ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी 2 से 4 गुणा बढ़ जाता है। फेफड़ों के कैंसर का खतरा 5 से 10 गुणा तक बढ़ जाता है।

लेख विभाग
June 01 2022 Updated: June 01 2022 01:32
0 33102
धुंए के छल्लों से अपने बच्चों के भविष्य को बचायें प्रतीकात्मक चित्र

तंबाकू (बीडी, सिगरेट, खैनी, गुटखा आदि) का लगातार सेवन, लगभग शरीर के हर अंग को नुकसान पहुंचाता है। इसके सेवन से स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों का जोखिम भी बढ़ता है। इसमें मौजूद केमिकल दिल की धडक़न व ब्लड प्रेशर बढ़ा देते हैं।

आंकड़ों के अनुसार तंबाकू (tobacco) सेवन से विश्व में हर छह सेकण्ड में एक व्यक्ति की मौत हो रही है। फेफड़े (lung), मुंह (mouth) व गले (throat) का 90 फीसदी कैंसर तंबाकू उत्पादों के सेवन से होता है। तंबाकू सेवन से दिल की बीमारी, लकवा, डायबिटिज, गठिया, फेफड़ा रोग आदि का जोखिम ब़़ढ़ जाता है। खास बात यह है कि यदि तंबाकू सेवन छोड़ने की ठान लें तो शरीर में इसके तुरंत लाभ दिखाई देने लगते है। छोड़ने के अगले 20 मिनट में ही हार्ट रेट (Heart rate) और बीपी सामान्य होने लगता है।  3 महीने के अंदर ही फेफड़े मजबूत होने लगते हैं और शरीर में खून के संचार में सुधार आने लगता है।

धुंए के छल्लों से अपने बच्चों के भविष्य को न बांधें। धूम्रपान व तंबाकू सेवन से दिल की बीमारी होने की संभावना 2 से 4 गुणा बढ़ जाती है। ब्रेन स्ट्रोक का खतरा भी 2 से 4 गुणा बढ़ जाता है। फेफड़ों के कैंसर का खतरा 5 से 10 गुणा तक बढ़ जाता है। यह महिलाओं की प्रजनन क्षमता को भी प्रभावित करता है एवं गंभीर फेफड़ा रोग (सी.ओ.पी.डी.) का सबसे बड़ा जोखिम कारक है।

तंबाकू सेवन छोड़ने पर ऐसे होता असर:

  • पहले 3 माह में फेफड़े मजबूत व साफ होने लगते हैं। ब्लड फ्लो में भी सुधार होता है।
  • एक साल के अंदर दिल की बीमारी का जोखिम 50 प्रतिशत तक कम हो जाता है।
  • तंबाकू छोड़ने के 10 साल बाद लंग कैंसर से होने वाली मौत का आंकड़ा आधा रह जाता है।
  • 15 साल में हृदय रोग होने की संभावना अब उतनी ही है, जितना की धूम्रपान नहीं करने वालों की होती है।
  • 5 साल में ब्रेन स्ट्रोक (लकवा) व सर्वाईकल कैंसर होने की संभावना काफी हद तक कम हो जाती हैं। अब वह उतनी ही है जितना की धूम्रपान नहीं करने वालों की होती है।

 

लेखक - डॉ. रोहित स्वामी, कैंसर रोग विशेषज्ञ, नारायणा मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, जयपुर

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लगभग दो साल बाद एक दिन में कोरोना संक्रमण के नए मरीज़ एक हज़ार से कम 

लगभग दो साल बाद एक दिन में कोरोना संक्रमण के नए मरीज़ एक हज़ार से कम 

विशेष संवाददाता April 04 2022 33562

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, उपचाराधीन मरीजों क

यूक्रेन में न्‍यूक्लियर प्‍लांट के करीब रहने वाले लोगों को दी जा रही आयोडीन की गोलियां, जानें इसका असर

यूक्रेन में न्‍यूक्लियर प्‍लांट के करीब रहने वाले लोगों को दी जा रही आयोडीन की गोलियां, जानें इसका असर

हे.जा.स. August 28 2022 28662

जब एटमी ऊर्जा संयंत्र में कोई दुर्घटना होती है, कोई विस्फोट या कोई रिसाव या युद्ध के दौरान कोई क्षति

लंका ने कोविड-19 लॉकडाउन हटाया, कुछ पाबंदियां जारी रहेंगी।

लंका ने कोविड-19 लॉकडाउन हटाया, कुछ पाबंदियां जारी रहेंगी।

हे.जा.स. October 02 2021 37277

कोविड-19 लॉकडाउन शुक्रवार को तड़के चार बजे हटाया गया तथा कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए नये

कोरोना संक्रमित व्यक्ति में किडनी रोग का जोखिम: शोध  

कोरोना संक्रमित व्यक्ति में किडनी रोग का जोखिम: शोध  

लेख विभाग September 08 2021 29839

कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों की किडनी को नुकसान पहुंचने का खतरा ज्यादा पाया गया है। इसके चलते

पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के संरक्षण और संवर्धन की जरूरत है: आयुष मंत्री दयालु

पारंपरिक चिकित्सा पद्धति के संरक्षण और संवर्धन की जरूरत है: आयुष मंत्री दयालु

रंजीव ठाकुर August 02 2022 28564

आयुष मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कॉलेजज़ के प्राचार

लखनऊ में डेंगू का कहर, 12 नए मामले सामने आए

लखनऊ में डेंगू का कहर, 12 नए मामले सामने आए

आरती तिवारी September 27 2022 27144

यूपी की राजधानी लखनऊ में पिछले 48 घंटों में डेंगू के कम से कम 12 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 70 अन्य

गोंडा जिला अस्पताल में हो रहा क्लब फुट का नि:शुल्क इलाज

गोंडा जिला अस्पताल में हो रहा क्लब फुट का नि:शुल्क इलाज

रंजीव ठाकुर August 01 2022 31186

गोंडा के जिला अस्पताल में मिरेकल फीट इंडिया संस्था द्वारा क्लब फुट से पीड़ित दिव्यांग बच्चों का इलाज

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है लीच थेरेपी, तिब्बिया कॉलेज में होगी इनकी पैदावार

ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है लीच थेरेपी, तिब्बिया कॉलेज में होगी इनकी पैदावार

आरती तिवारी December 20 2022 39431

एएमयू के हकीम अजमल खान तिब्बिया कॉलेज में लीच थेरेपी से इलाज के साथ जोंक की पैदावार भी होगी। अधिक प

बेंगलुरू के बच्चों में फैल रहा सांस संबंधी इंफेक्शन, एक्सपर्ट ने बताए बचाव के उपाय

बेंगलुरू के बच्चों में फैल रहा सांस संबंधी इंफेक्शन, एक्सपर्ट ने बताए बचाव के उपाय

विशेष संवाददाता September 07 2022 30929

स्कूल का खुलना बच्चों के बीच क्रॉस इंफेक्शन की वजह बन रहा है, जिसके कारण बार-बार इंफेक्शन होने का खत

लखीमपुर: घायल बच्चे को देख रोने लगीं IAS रोशन जैकब

आरती तिवारी September 29 2022 32032

लखीमपुर पहुंची लखनऊ मंडल की कमिश्नर आईएएस डॉ. रोशन जैकब अचानक एक बच्चे की हालात देखकर फफक-फफक कर रोन

Login Panel