देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लेप्रोस्कोपिक सर्जरी दिवस: लोहिया अस्पताल में मिनिमल इनवेसिव सर्जरी प्रोग्राम शुरू

वर्ष 1990 में आज ही के दिन डॉक्टर टी उडवडिया द्वारा देश का पहला लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन संपन्न किया गया था। लेप्रोस्कोपिक विधि से की जाने वाली सर्जरी के अनेक फायदे हैं। कम चीरे तथा जल्दी काम पर लौटना उनमें से प्रमुख हैं।

रंजीव ठाकुर
June 01 2022 Updated: June 01 2022 02:12
0 61983

लखनऊ। डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के सर्जरी विभाग में लेप्रोस्कोपी सर्जरी दिवस पर मिनिमल एक्सेस सर्जरी प्रोग्राम का शुभारंभ किया गया। डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान द्वारा आरंभ किए गए इस प्रोग्राम का प्रमुख ध्येय मरीजों के हितार्थ दूरबीन विधि के प्रयोग के साथ ही अपने तथा अन्य संस्थानों के प्रशिक्षु चिकित्सकों को ट्रेनिंग प्रदान करना भी है। डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान (Dr. Ram Manohar Lohia Institute of Medical Sciences) इस दिशा में उच्च स्तरीय मिनिमली इनवेसिव सर्जरी सेंटर स्थापित करने की दिशा में अग्रसर है।

ज्ञात हो कि वर्ष 1990 में आज ही के दिन डॉक्टर टी उडवडिया द्वारा देश का पहला लेप्रोस्कोपिक ऑपरेशन (laparoscopic operation) संपन्न किया गया था।  लेप्रोस्कोपिक विधि से की जाने वाली सर्जरी के अनेक फायदे हैं। कम चीरे तथा जल्दी काम पर लौटना उनमें से प्रमुख हैं। शल्य चिकित्सा विज्ञान में लेप्रोस्कोपी (laparoscopy in surgical science) का ज्ञान वर्तमान समय में विशेष महत्व रखता है। विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में प्रशिक्षण ले रहे चिकित्सक भी इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहते हैं तथा उनके कौशल में यह एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है।

इस कार्यक्रम के दौरान सर्जरी विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ प्रियंका राय द्वारा एंडोस्कोपी सुविधाओं तथा मेटाबॉलिक एवं बेरियाट्रिक सर्जरी क्लीनिक (metabolic and bariatric surgery clinics) के आरंभ की घोषणा भी की गई।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड के उपाध्यक्ष एवं कानपुर के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शल्य चिकित्सक प्रोफेसर शिवाकांत मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि संस्थान के निदेशक प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद, डीन प्रोफेसर नुजहत हुसैन, रजिस्ट्रार प्रोफेसर ज्योत्सना अग्रवाल, सीएमएस प्रोफेसर राजन भटनागर तथा एनेस्थीसिया विभाग के विभागाध्यक्ष एवं पूर्व निदेशक प्रोफ़ेसर दीपक मालवीय ने दीप प्रज्वलित कर के किया।

डॉक्टर विकास सिंह, प्रोफेसर जनरल सर्जरी विभाग के द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में डॉक्टर शिवाकांत मिश्रा ने लेप्रोस्कोपी को जनरल सर्जरी का भविष्य बताया तथा इसके समस्त फायदों के विषय में जानकारी प्रदान की।

उक्त कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों के अतिरिक्त डॉक्टर रोहित श्रीवास्तव, डॉ सुनील कुमार सिंह, डॉक्टर रूद्रमणि, डॉक्टर मोहित सिन्हा तथा विभिन्न विभागों के प्रशिक्षित चिकित्सक तथा मेडिकल छात्र उपस्थित रहे।

निदेशिका प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद ने इन उपलब्धियों पर तथा मिनिमल एक्सेस सर्जरी प्रोग्राम के सफल संपन्नता तथा उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सावधान! शरीर में अंदरूनी रूप से पल रहे रोग का संकेत हो सकता है पैरों का सुन्न होना

सावधान! शरीर में अंदरूनी रूप से पल रहे रोग का संकेत हो सकता है पैरों का सुन्न होना

श्वेता सिंह October 11 2022 30768

इसे मेडिकल भाषा में पेरेस्टेसिया के रूप में जाना जाता है। यह तब हो सकता है जब आप अपनी बांह पर लेट गए

कोरोना वैक्सीन लगवाने में उदासीनता बरत रहे उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्यकर्मी।

कोरोना वैक्सीन लगवाने में उदासीनता बरत रहे उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्यकर्मी।

हे.जा.स. January 24 2021 25792

दूसरे चरण में कुल 65 फीसद स्वास्थ्यकर्मियों ने वैक्सीन लगवाई। जो प्रथम चरण से छह फीसद कम था।  अब 28

अक्सर थका हुआ महसूस करते हैं तो ये 7 तरह के रेस्ट करेंगे जादुई असर

अक्सर थका हुआ महसूस करते हैं तो ये 7 तरह के रेस्ट करेंगे जादुई असर

श्वेता सिंह October 22 2022 34392

शारीरिक स्वास्थ्य के साथ आपका मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होना बहुत जरूरी है। अगर आपका दिमाग स्वस्थ हो

तीन साल से कम उम्र के बच्चों को फ्लोराइड सप्लीमेंट नहीं दिए जाएंगे: USFDA

तीन साल से कम उम्र के बच्चों को फ्लोराइड सप्लीमेंट नहीं दिए जाएंगे: USFDA

हे.जा.स. November 03 2025 4606

एफडीए की नई वैज्ञानिक रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्लोराइड सप्लीमेंट्स के लाभ सीमित हैं, जबकि इसके संभ

बादाम खाने से प्री-डायबिटीज स्थिति से जूझ रहे युवाओं में सुधार।

बादाम खाने से प्री-डायबिटीज स्थिति से जूझ रहे युवाओं में सुधार।

हे.जा.स. July 09 2021 30118

कॉलेज के जो छात्र सुबह नाश्ता नहीं करते, उनके लिए सुबह बादाम खाना एक स्मार्ट विकल्प हो सकता है। इससे

मेडिसिन फ्रॉम द स्काई: ड्रोन के जरिए वैक्सीन की डिलीवरी की शुरुआत 

मेडिसिन फ्रॉम द स्काई: ड्रोन के जरिए वैक्सीन की डिलीवरी की शुरुआत 

हे.जा.स. September 12 2021 33064

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेलंगाना के 16 ग्रीन जोन में ‘मेडिसिन फ्रॉम द स्काई’ प्रोजेक्ट की शुरुआत क

कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए युद्धस्तर पर हो रहा काम: प्रधानमन्त्री 

कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले के लिए युद्धस्तर पर हो रहा काम: प्रधानमन्त्री 

एस. के. राणा May 15 2021 27013

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘कोरोना की दूसरी लहर से मुकाबले में संसाधनों से जुड़े जो भी गतिरोध थे उन्हें त

प्रेग्नेंसी के पता चलने के दो दिन बाद दिया बच्चे को जन्म

प्रेग्नेंसी के पता चलने के दो दिन बाद दिया बच्चे को जन्म

हे.जा.स. October 21 2022 29674

अमेरिका से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कपल ने मात्र 48 घंटे में बच्चे को जन्म दिया

भूल कर भी ना खाएं बैंगन अगर सेहत को लेकर हो ये समस्या एं

भूल कर भी ना खाएं बैंगन अगर सेहत को लेकर हो ये समस्या एं

लेख विभाग January 31 2023 39092

सर्दी में बैंगन खाने के अपने ही फायदे हैं. बैंगन खाने से दिल की बीमारी, ब्लड शुगर हमेशा कंट्रोल में

किडनी की बीमारी की एक ही नाम से दो दवाएं बिक रहीं बाजार में  

किडनी की बीमारी की एक ही नाम से दो दवाएं बिक रहीं बाजार में  

विशेष संवाददाता February 09 2023 39961

इस मामले में ड्रग इंस्पेक्टर लोकेश गुप्ता का कहना है कि गुजरात की कंपनी को हमनेे नोटिस दिया हैै। तय

Login Panel