देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

मोबाइल की लत से युवाओं को लग रहा मनोरोग: मेरठ मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट

मेरठ मेडिकल कॉलेज और मनोरोग विभाग, जिला अस्पताल ने जनवरी से जून के बीच आएं 2653 मरीजों की पड़ताल की जिनमें आधे मरीजों की उम्र 25 से 45 के बीच थी। पता चला कि ये युवा अवसाद, चिड़चिड़ापन और तनाव की समस्याओं से जूझ रहे थे। भागदौड़ भरी जिंदगी और मोबाइल में डूब कर एकाकी जीवन बिताने से इनमें मनोरोग घर कर गया था।

विशेष संवाददाता
July 07 2022 Updated: July 07 2022 01:27
0 30239
मोबाइल की लत से युवाओं को लग रहा मनोरोग: मेरठ मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट प्रतीकात्मक चित्र

मेरठ। युवा पीढ़ी के जीवन का बहुमूल्य हिस्सा है मोबाइल और इसके बिना इक पल भी चैन नहीं पड़ता है। एक मिनट में 60 बार मोबाइल चेक करने की आदी बन चुकी युवा मोबाइल के अत्यधिक इस्तेमाल से होने वाले नुक़सान से अंजान है और अंजाम की परवाह किए बिना लगातार मोबाइल में बिजी हैं। मेरठ मेडिकल कॉलेज और मनोरोग विभाग, जिला अस्पताल की यह रिपोर्ट युवाओं को सोचने पर मजबूर कर देगी।

 

मेरठ मेडिकल कॉलेज (Meerut Medical College) और मनोरोग विभाग, जिला अस्पताल (Department of Psychiatry, District Hospital) ने जनवरी से जून के बीच आएं 2653 मरीजों की पड़ताल की जिनमें आधे मरीजों की उम्र 25 से 45 के बीच थी। पता चला कि ये युवा अवसाद, चिड़चिड़ापन और तनाव की समस्याओं से जूझ रहे थे। भागदौड़ भरी जिंदगी और मोबाइल में डूब कर एकाकी जीवन बिताने से इनमें मनोरोग घर कर गया था। पड़ताल में पता चला कि इन सबकी दिनचर्या काफी गड़बड़ थी और इनका ज्यादातर समय मोबाइल पर बीत रहा था।

इसे भी पढ़ें -  मोबाइल और कंप्यूटर पर ज़्यादा समय देने से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम बढ़ा

मोबाइल की लत (addiction of mobile) लगने से युवा रात भर जागते रहते हैं और अच्छी नींद नहीं मिलने से मनोरोगी (psychopaths) बन रहे हैं। मोबाइल की लत अकेलेपन को बढ़ावा देती है और अवसाद, चिड़चिड़ापन मनोरोग को निमंत्रण देने लगता है। 

 

मेरठ मेडिकल कॉलेज की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक युवाओं में मोबाइल की आदत (habit of mobile) इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि वे मोबाइल की दुनिया में खोए रहते हैं और असल जिंदगी से उनकी दूरी बढ़ती जा रही है। कुछ युवा कैरियर को लेकर चिंतित मिलें और चिंता से बचने का उपाय उन्होंने मोबाइल में खोज लिया। आभासी दुनिया इस कदर युवाओं पर हावी हो गई है कि उन्हें असली दुनिया नजर ही नहीं आ रही है। अपने आप में खोए रहना, परिजनों से बेबात झगड़ना, झुंझलाना इस बात की निशानी है कि ऐसे युवा मनोरोगी बन रहे हैं।

इसे भी पढ़ें -  युवाओं को डिप्रेशन में धकेल रही हैं ऑनलाइन डेटिंग साइट्स और सोशल मीडिया

मनोवैज्ञानिकों (Psychologists) का कहना है कि रात भर जाग कर गेम्स खेलना, वेवसाईट देखना, फिल्म देखना युवाओं की दिनचर्या को प्रभावित कर रहा है। युवा अपनी दिक्कत परिवार से बताते नहीं है और घुटन मनोरोग का शिकार बना देती है। परेशान करने वाली बात यह है कि बहुत से युवा ऐसी स्थिति में आगे चलकर आत्महत्या तक करने की सोचने लगते हैं।

 

मेरठ मेडिकल कॉलेज की यह रिपोर्ट युवाओं को सोचने पर जरुर मजबूर करेगी कि मोबाइल साधन मात्र है साध्य या लक्ष्य नहीं।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मुख्यमंत्री ने टीम-9 के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण के स्थिति की समीक्षा की 

मुख्यमंत्री ने टीम-9 के साथ बैठक कर कोरोना संक्रमण के स्थिति की समीक्षा की 

रंजीव ठाकुर May 17 2022 29658

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में ट्रैक, टेस्ट, ट्रीट और टीकाकरण की नीति के सफल क्रियान्वयन से कोविड

यूपी में 500 निःसंवर्गीय पदों पर होगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती

यूपी में 500 निःसंवर्गीय पदों पर होगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती

हुज़ैफ़ा अबरार September 10 2026 854

विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियमित नियुक्ति होने के बाद संबंधित निःसंवर्गीय पद स्वतः समाप्त हो जाएंगे। कि

अमेरिका में बच्चों पर भी मंडरा रहा मंकीपॉक्स का खतरा, न्यूयॉर्क में नाबालिग में मिला पहला मामला

अमेरिका में बच्चों पर भी मंडरा रहा मंकीपॉक्स का खतरा, न्यूयॉर्क में नाबालिग में मिला पहला मामला

हे.जा.स. August 23 2022 30893

पूरी तरह से सख्ती बरतने के बाद भी दुनिया में मंकीपॉक्स कहर बरपा रहा है। इसी बीच न्यूयार्क में मंकीपॉ

उत्तर प्रदेश: कोविड के ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर हर स्तर पर सावधानी बरतने के निर्देश

उत्तर प्रदेश: कोविड के ओमिक्रॉन वेरिएंट को लेकर हर स्तर पर सावधानी बरतने के निर्देश

हुज़ैफ़ा अबरार December 01 2021 35922

कोविड के नए वेरिएंट को लेकर लखनऊ समेत सभी जिलों में विदेश से आने वालों की पड़ताल के निर्देश जारी किए

कोविड-19  वैक्सीन पर केंद्र सरकार ने दी राहत, 31 मार्च तक कस्टम ड्यूटी माफ

कोविड-19 वैक्सीन पर केंद्र सरकार ने दी राहत, 31 मार्च तक कस्टम ड्यूटी माफ

एस. के. राणा January 17 2023 30139

विदेश से अपने देश आने वाली इंपोर्टेड कोविड-19 वैक्सीन की कीमते कम होने की उम्मीद है। कस्टम ड्यूटी मे

प्रेग्‍नेंसी में ये खाने से, तेज होगा बच्‍चे का दिमाग

प्रेग्‍नेंसी में ये खाने से, तेज होगा बच्‍चे का दिमाग

लेख विभाग October 21 2022 31423

प्रेग्‍नेंसी के आखिर में सीएनएस ग्रोथ और भ्रूण के मस्तिष्‍क के विकास के लिए ओमेगा-3 आवश्‍यक होता है।

स्वास्थ्य विभाग में तबादले के जिन्न को काबू करेंगे सीएम योगी, गिरेगी गाज़

स्वास्थ्य विभाग में तबादले के जिन्न को काबू करेंगे सीएम योगी, गिरेगी गाज़

रंजीव ठाकुर July 12 2022 22063

हेल्थ जागरण ने बताया था कि 14 जुलाई को बहुत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी स्वास्थ्य महानिदेशक के क

फोन पर मरीजों से ली जाएगी इलाज और अस्पताल के बारे में जानकारी : ब्रजेश पाठक

फोन पर मरीजों से ली जाएगी इलाज और अस्पताल के बारे में जानकारी : ब्रजेश पाठक

हुज़ैफ़ा अबरार August 31 2026 525

सीएम योगी की मंशा के अनुरूप एआई आधारित वाइस बॉट का उद्देश्य केवल मरीजों से फीडबैक लेना नहीं है, बल्क

पहले हजार दिन की सही देखभाल, जीवन बनाये खुशहाल : डॉ. पियाली 

पहले हजार दिन की सही देखभाल, जीवन बनाये खुशहाल : डॉ. पियाली 

हुज़ैफ़ा अबरार September 04 2021 38391

एसजीपीजीआई की वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पियाली भट्टाचार्य का कहना है कि किसी भी बच्चे के पहले हजार

केजीएमयू की न्यू ओपीडी में एसी और पंखे बीमार, भीषण गर्मी में मरीज बेहाल

रंजीव ठाकुर June 29 2022 32281

जब हेल्थ जागरण केजीएमयू पहुंचा तो भीषण गर्मी में न्यू ओपीडी में एयरकंडीशन और पंखों की हालत देख कर पस

Login Panel