देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कनाडा में कोविड-19 रोधी टीकों की करीब 1.36 करोड़ खुराक एक्सपायर 

एस्ट्राजेनेका के टीके से कुछ लोगों में खून का थक्का जमने की दुर्लभ स्थिति के बारे में पता चलने के बाद इसके इस्तेमाल को लेकर चिंता पैदा हो गयी। कनाडा ने इसके बजाय फाइजर-बायोएनटेक और मॉर्डना के एमआरएनए टीकों का इस्तेमाल शुरू कर दिया।

हे.जा.स.
July 07 2022 Updated: July 07 2022 00:27
0 26668
कनाडा में कोविड-19 रोधी टीकों की करीब 1.36 करोड़ खुराक एक्सपायर  प्रतीकात्मक चित्र

ओटावा (एपी)। कनाडा ऑक्सफोर्ड-एस्टाजेनेका के कोविड-19 रोधी टीकों की करीब 1.36 करोड़ खुराक फेंकने जा रहा है क्योंकि उसे देश या विदेश में इसे लेने वाला कोई नहीं मिला और इन खुराक के इस्तेमाल की अवधि खत्म हो गई है।


कनाडा (Canada) ने एस्ट्राजेनेका के टीकों की दो करोड़ खुराक खरीदने के लिए 2020 में उसके साथ एक समझौता किया था। कनाडा के 23 लाख लोगों को इसकी कम से कम एक खुराक दी गयी और ज्यादातर खुराक मार्च से जून 2021 के बीच दी गयी।


एस्ट्राजेनेका के टीके (AstraZeneca vaccine) से कुछ लोगों में खून का थक्का जमने की दुर्लभ स्थिति के बारे में पता चलने के बाद इसके इस्तेमाल को लेकर चिंता पैदा हो गयी। कनाडा ने इसके बजाय फाइजर-बायोएनटेक (Pfizer-BioNtech) और मॉर्डना (Moderna) के एमआरएनए टीकों (mRNA vaccines) का इस्तेमाल शुरू कर दिया।


कनाडा ने जुलाई 2021 में एस्ट्राजेनेका की बाकी बची करीब 1.77 करोड़ खुराकों को दान देने का वादा किया था। लेकिन मंगलवार को एक बयान में कनाडा के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि इस वादे को पूरा करने के प्रयासों के बावजूद 1.36 करोड़ खुराकों के इस्तेमाल की अवधि खत्म हो गयी और इन्हें फेंकना पड़ेगा।


बयान में कहा गया है, ‘‘टीकों की सीमित मांग और प्राप्तकर्ता देशों के सामने वितरण तथा खपत की चुनौतियों के कारण इनका इस्तेमाल नहीं हो सका।’’ 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आलू से करें फेशियल और पाएं शानदार ग्लो

आलू से करें फेशियल और पाएं शानदार ग्लो

श्वेता सिंह September 18 2022 43480

आलू का स्टार्च स्किन केयर में बेस्ट रिजल्ट दे सकता है और इसी वजह से आज कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स में इसका

केद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

केद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल ने जिला अस्पताल का किया निरीक्षण

विशेष संवाददाता May 24 2023 32049

केद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री ने इमरजेंसी वार्ड, ब

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे: रीजेंसी हेल्थ की युवाओं में बढ़ते हाइपरटेंशन पर हेल्थ एडवाइज़री जारी

वर्ल्ड हाइपरटेंशन डे: रीजेंसी हेल्थ की युवाओं में बढ़ते हाइपरटेंशन पर हेल्थ एडवाइज़री जारी

हुज़ैफ़ा अबरार May 17 2026 2002

20 और 30 की उम्र के आखिर में हाई ब्लड प्रेशर के मरीज़ों की संख्या बढ़ रही है। ऐसा ज़्यादातर क्रोनिक

एसजीपीजीआई में गर्भवती महिला की जटिल सर्जरी कर माँ और नवजात की जान बचाई

एसजीपीजीआई में गर्भवती महिला की जटिल सर्जरी कर माँ और नवजात की जान बचाई

हुज़ैफ़ा अबरार August 07 2026 707

मरीज़ पहली बार माँ बनने वाली 26 वर्षीय महिला थी जिसे गर्भावस्था के 32वें हफ़्ते में एसजीपीजीआई भेजा

लखनऊ स्थित कैंसर संस्थान में गरीब मरीज़ों को मिलेगा मुफ्त इलाज

लखनऊ स्थित कैंसर संस्थान में गरीब मरीज़ों को मिलेगा मुफ्त इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार January 02 2022 42890

योजना के तहत गरीब मरीजों को भर्ती कर इलाज मुहैया कराया जाएगा। इसमें मरीज की मुफ्त कीमोथेरेपी होगी। ऑ

दिल्ली की पच्चीस फीसदी महिलाएं और तैंतीस फीसदी पुरुष हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित

दिल्ली की पच्चीस फीसदी महिलाएं और तैंतीस फीसदी पुरुष हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित

एस. के. राणा May 17 2022 27241

जिन लोगों का सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर 140 से अधिक या डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर 90 से अधिक होता है, वे हाई

आरएमएल आयुर्विज्ञान संस्थान अंतर्राष्ट्रीय ऊंचाइयां छूने के काबिल - मुख्य सचिव

आरएमएल आयुर्विज्ञान संस्थान अंतर्राष्ट्रीय ऊंचाइयां छूने के काबिल - मुख्य सचिव

रंजीव ठाकुर May 01 2022 187664

उत्कृष्ट चिकित्सा एवं गुणवत्ता के क्षेत्र में संस्थान की सराहना करते हुए उन्होंने इस बात पर भी जोर द

गोरखपुर विश्वविद्यालय ने एमएससी बॉयोटेक्नोलॉजी और बॉयोइंफार्मेटिक्स के कट ऑफ किये जारी

गोरखपुर विश्वविद्यालय ने एमएससी बॉयोटेक्नोलॉजी और बॉयोइंफार्मेटिक्स के कट ऑफ किये जारी

श्वेता सिंह September 06 2022 36831

गोरखपुर विश्वविद्यालय के परास्नातक में दाखिले को लेकर छह सितंबर से प्रारंभ होने वाली काउंसिलिंग को ल

उद्योगपति गौतम अडानी की मानवीय पहल, 4 की साल की मासूम का कराएंगे इलाज

उद्योगपति गौतम अडानी की मानवीय पहल, 4 की साल की मासूम का कराएंगे इलाज

आरती तिवारी November 14 2022 26203

देश के सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अदाणी लखनऊ के सरोजनीनगर में रहने वाली चार साल की मासूम मनुश्री के इल

सेहत और स्वाद से भरपूर है स्वीट कॉर्न

सेहत और स्वाद से भरपूर है स्वीट कॉर्न

लेख विभाग July 25 2023 41903

इसमें विटामिन-ए और बीटा कैरोटीन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मददगार

Login Panel