देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

उप केन्द्रों पर मनाया गया ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण दिवस। 

महिलाओं को कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल के बारे में भी जानकारी दी कि अगर घर से निकलते हैं तो मास्क अवश्य लगायें | सार्वजनिक स्थानों पर दो गज की दूरी बनाकर रखें | बार-बार चेहरे को न छुएं | अपने हाथों को साबुन और पानी से धोते रहें |

हुज़ैफ़ा अबरार
July 08 2021 Updated: July 08 2021 04:00
0 42040
उप केन्द्रों पर मनाया गया ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता व पोषण दिवस।  प्रतीकात्मक

लखनऊ| जनपद के उप केंद्रों पर बुधवार को ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (वीएचएसएनडी) मनाया गया | प्रत्येक माह के पहले बुधवार को उप केन्द्रों पर कम वजन, अति कुपोषित (सैम) और मध्यम कुपोषित (मैम) बच्चों का वजन और लम्बाई नापी जाती है। ऐसे बच्चों तथा गर्भवती के स्वास्थ्य की जाँच एएनएम द्वारा की जाती है| यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) अखिलेन्द्र दुबे ने दिया | 

बक्शी का तालाब ब्लाक के बगहा उप केन्द्र की एएनएम किरण ने बताया कि बुधवार को उनके केंद्र पर आयोजित वीएचएसएनडी पर एक से पांच साल तक के 10 बच्चों का टीकाकरण किया गया | 

सात गर्भवती को डीटी का टीका लगाया और उनका वजन लिया गया | एक महिला का वजन सामान्य से कम था | महिलाओं को आयरन फोलिक एसिड और कैल्शियम की गोलियां वितरित की गयीं और बताया गया कि इन दवाओं का सेवन नियमित रूप से करना है | आयरन और कैल्शियम को एक साथ नहीं खाना है | आयरन को विटामिन सी के साथ जैसे नीबू पानी, संतरे या आंवले के साथ तथा कैल्शियम को  दूध के साथ सेवन करना है | 

भारी वजन नहीं उठाना है, दिन में दो घंटे आराम करना है | इसके साथ ही संतुलित एवं पौष्टिक आहार का सेवन करने की सलाह दी | भोजन में हरी साग - सब्जियां , पीले और नारंगी फल, दूध व दूध से बने पदार्थ, चना और गुड़ का सेवन करने की सलाह दी गयी | 

महिलाओं को यह भी बताया गया कि छह माह तक बच्चे को केवल स्तनपान कराना है | ऊपर से पानी भी नहीं देना है | इसके साथ ही महिलाओं को कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल के बारे में भी जानकारी दी कि अगर घर से निकलते हैं तो मास्क अवश्य लगायें | सार्वजनिक स्थानों पर दो गज की दूरी बनाकर रखें | बार-बार चेहरे को न छुएं | अपने हाथों को साबुन और पानी से धोते रहें |

आंगनबाड़ी केंद्र बगहा प्रथम की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सोना ने बताया कि 15 बच्चों का वजन और लम्बाई ली गयी | एक बच्चा कम वजन का निकला | महिलाओं को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी | 

उपस्थित महिलाओं को बताया कि  मच्छर गन्दी जगह पर पनपते हैं | इसलिए हमें अपने घर और आस-पास मच्छरजनित परिस्थितियां नहीं उत्पन्न करनी चाहिए| साफ़ सफाई रखें, फुल आस्तीन के कपड़े पहनें , मच्छरदानी का उपयोग करें, मच्छर रोधी क्रीम लगायें और दरवाज़ों और खिड़कियों में जाली का उपयोग करें ताकि मच्छर घर में न प्रवेश करें | रुके हुए पानी में कैरोसिन छिड़ककर मच्छरों को पनपने से रोकें |

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल, शाह ने बताया स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या-क्या काम हुआ

मोदी सरकार के 9 साल बेमिसाल, शाह ने बताया स्वास्थ्य के क्षेत्र में क्या-क्या काम हुआ

एस. के. राणा June 08 2023 46945

नौ सालों में 38 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाते बनाए गए और सस्ती दवाओं के लिए 9,200 से अध

सरकार ने ज़ारी किया कोविड पाजिटिव व लक्षणयुक्त बच्चों के लिए दवाओं की सूची 

सरकार ने ज़ारी किया कोविड पाजिटिव व लक्षणयुक्त बच्चों के लिए दवाओं की सूची 

हुज़ैफ़ा अबरार January 14 2022 32204

विभिन्न आयु वर्गों के कोविड पाजिटिव व लक्षणयुक्त व्यक्तियों के इस्तेमाल के लिए समिति द्वारा तय की गई

वर्ल्ड विजऩ इंडिया के पोषण माह मेले का रोशन जैकब ने किया उदघाटन

वर्ल्ड विजऩ इंडिया के पोषण माह मेले का रोशन जैकब ने किया उदघाटन

हुज़ैफ़ा अबरार September 30 2022 21597

जब कोई बच्चा अल्प पोषण से पीडि़त होता है, तो यह बच्चे की संज्ञानात्मक विकास पर असर डालता है। सरकार इ

वाराणसी में नकली कोविड टेस्ट किट और वैक्सीन का मामला, खंगाली जा रही दवा कारोबारियों की कुंडली

वाराणसी में नकली कोविड टेस्ट किट और वैक्सीन का मामला, खंगाली जा रही दवा कारोबारियों की कुंडली

हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2022 33158

एसटीएफ वाराणसी यूनिट फील्ड इकाई की टीमें नकली कोविड दवा तैयार कर बाजार में खपाने वालों की तलाश कर रह

मन की बात में पीएम मोदी यूपी के डॉक्टर्स की बात करे: पीएमएस एसोसिएशन

रंजीव ठाकुर August 31 2022 35576

उत्तर प्रदेश में डॉक्टर्स के हुए स्थानांतरणों भले ही लोग और सरकार भूल गए हो लेकिन पीएमएस एसोसिएशन आज

स्वस्थ शरीर के लिए दांतों का स्वस्थ रहना ज़रूरी।

स्वस्थ शरीर के लिए दांतों का स्वस्थ रहना ज़रूरी।

लेख विभाग November 06 2021 39971

दांतों से सही काम लेकर ही आहार ठीक से पचा सकते हैं और शरीर को स्वस्थ तथा मजबूत बनाए रख सकते हैं।

मजबूत बाल और हेल्दी त्वचा के लिए इस्तेमाल करें आंवला

मजबूत बाल और हेल्दी त्वचा के लिए इस्तेमाल करें आंवला

सौंदर्या राय May 09 2023 35377

आंवला बालों के लिए एक शानदार आयुर्वेदिक औषधि है। यह न सिर्फ बालों की ग्रोथ को प्रेरित कर सकता है, बल

इन मेकअप टिप्स से छोटी आंखें दिखने लगेंगी बड़ी

इन मेकअप टिप्स से छोटी आंखें दिखने लगेंगी बड़ी

श्वेता सिंह September 24 2022 30234

काफी महिलाएं अपनी छोटी आंखों के कारण सही तरीके से मेकअप नहीं कर पाती हैं। आंखों को बड़ा और आकर्षक दि

संयुक्त जिला चिकित्सालय को मिली सौगात, डिप्टी सीएम ने किया लोकार्पण

संयुक्त जिला चिकित्सालय को मिली सौगात, डिप्टी सीएम ने किया लोकार्पण

विशेष संवाददाता May 20 2023 35948

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लोनी में 50 बेड के संयुक्त जिला अस्पताल का लोकार्पण किया। इसके अलावा तीन

खसखस के बीजों में है इम्युनिटी बढ़ाने का राज

खसखस के बीजों में है इम्युनिटी बढ़ाने का राज

लेख विभाग October 25 2022 34118

खसखस का बीज मसालों के तौर पर भी इस्तेमाल किया जाता है। ये मसाले हमारे पूरे शरीर को बेहतर स्वास्थ्य

Login Panel