देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

कोविड के बाद लाखों लोग अभी भी गंध या स्वाद की समस्या से पीड़ित: बीएमजे

शोध में कहा गया है कि गंध या स्वाद महसूस न होने से जीवन की गुणवत्ता (quality of life) पर खराब असर पड़ता है। इससे पीड़ित लोग रोज जीवन के कई आनंद और सामाजिक संबंधों से वंचित हो जाते हैं।

लेख विभाग
July 30 2022 Updated: July 30 2022 17:30
0 32375
कोविड के बाद लाखों लोग अभी भी गंध या स्वाद की समस्या से पीड़ित: बीएमजे प्रतीकात्मक चित्र

कोविड -19 से संक्रमित हुए लगभग 5% रोगी गंध और स्वाद नहीं महसूस कर पा रहें हैं। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में प्रकाशित एक शोध में मानना है कि दुनिया भर में ऐसे लगभग 2.7 करोड़ लोग हैं। 


द बीएमजे (British Medical Journal) में बुधवार को प्रकाशित विश्लेषण में, शोधकर्ताओं (researchers) ने कई महाद्वीपों और अलग-अलग जनसांख्यिकीय समूहों (demographic groups) में गंध और स्वाद के नुकसान के 18 पिछले अध्ययनों का मूल्यांकन किया। स्वाद या गंध की समस्या से प्रभावित लगभग तीन चौथाई लोगों ने 30 दिनों के भीतर ठीक हो गए। लेकिन लगभग 5% लोगों ने कोविड -19 के संक्रमण के छह महीने बाद स्वाद या गंध की समस्या की सूचना दी।


द बीएमजे ने प्रकाशित शोध में कहा है कि दुनिया भर में 55 करोड़ लोगों के कोविड-19 (covid-19) वायरस से संक्रमित होने की खबर मिली है। उनके बीच बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है, जो ठीक होने के बाद भी उभरे लक्षणों के इलाज के लिए विशेषज्ञों के पास जाते रहे हैं। 


इस अनुसंधान का नेतृत्व इटली की यूनिवर्सिटी ऑफ त्रिएस्ते (University of Trieste) के विशेषज्ञ पाओलो बोस्कोलो रिज्जो ने किया। अनुसंधानकर्ताओं ने अपनी एक टिप्पणी में कहा- ‘ऐसे मरीजों के लक्षणों को अगर नजरअंदाज किया जाता है, तो वे खुद को अलग-थलग महसूस करने लगते हैँ। इसलिए यह जरूरी है कि दुनिया भर की स्वास्थ्य व्यवस्थाएँ उन्हें उचित सहायता उपलब्ध कराएं।
 

शोध में कहा गया है कि गंध या स्वाद महसूस न होने से जीवन की गुणवत्ता (quality of life) पर खराब असर पड़ता है। इससे पीड़ित लोग रोज जीवन के कई आनंद और सामाजिक संबंधों से वंचित हो जाते हैं। ऐसे लोगों की खाने में रुचि घट सकती है, जिससे वे कुपोषण (malnutrition) का शिकार हो जा सकते हैँ। साथ ही उनके चिंता और अवसाद से भी पीड़ित होने का अंदेशा बढ़ जाता है। 


स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय (Stanford University) के एक राइनोलॉजिस्ट (rhinologist) डॉ ज़ारा पटेल का कहना ही कि गंध की कमी वृद्ध वयस्कों में उच्च मृत्यु दर का कारण बन सकती है और लोगों की भावनात्मक (emotional) और मनोवैज्ञानिक (psychological) स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।
 

अध्ययन के दौरान अनुसंधानकर्ताओं ने इस मामले में हुए 18 अध्ययनों का विश्लेषण किया। इन अध्ययनों में 3,700 मरीजों को शामिल किया गया था। इस विश्लेषण के जरिए यह अनुमान लगाने का प्रयास किया गया कि कोरोना वायरस से संक्रमित होने के छह महीने बाद तक कितने लोगों में गंध या स्वाद महसूस न होने की समस्या बनी रही। विश्लेषण के दौरान पाया गया कि 5.6 फीसदी मरीजों में छह महीने बाद भी ठीक से गंध महसूस न होने की समस्या थी। उधर 4.4 फीसदी लोग ठीक से स्वाद महसूस नहीं कर पा रहे थे। अध्ययन रिपोर्ट के मुताबिक महिला मरीजों में गंध महसूस न होने की समस्या अधिक देखने को मिली है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

दावा: भारत बायोटेक ने कोरोनारोधी टीके कोवैक्सीन को बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रभावशाली बताया 

दावा: भारत बायोटेक ने कोरोनारोधी टीके कोवैक्सीन को बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रभावशाली बताया 

एस. के. राणा June 18 2022 31444

भारत बायोटेक ने दो वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के स्वस्थ बच्चों और किशोरों में कोवैक्सीन टीका के सुरक्ष

टीबी मरीजों को नहीं मिल रहें पुष्टाहार के 500 रुपए

रंजीव ठाकुर May 13 2022 35983

लाभार्थियों से बातचीत में जानकारी सामने आई कि लगभग सभी टीबी मरीजों को इलाज के दौरान सरकार द्वारा दिय

Comparison of short term surgical outcomes of male and female gastrointestinal surgeons in Japan

Comparison of short term surgical outcomes of male and female gastrointestinal surgeons in Japan

British Medical Journal September 28 2022 28302

This study found no significant adjusted risk difference in the outcomes of surgeries performed by m

खुशी फॉउण्डेशन व मैक्स हॉस्पिटल ने आयोजित किया निःशुल्क ह्रदय जांच शिविर

खुशी फॉउण्डेशन व मैक्स हॉस्पिटल ने आयोजित किया निःशुल्क ह्रदय जांच शिविर

रंजीव ठाकुर May 15 2022 24861

आजकल की भागदौड़ एवं तनाव भरी ज़िन्दगी में अधिकतर लोग अपने स्वास्थ्य खासतौर से हृदय की तरफ ध्यान नहीं द

गर्मी में भी दिखें खिलीखिली सी, जानिये कैसे 

गर्मी में भी दिखें खिलीखिली सी, जानिये कैसे 

सौंदर्या राय June 12 2022 30033

सुबह के समय पार्क या घर में व्यायाम करें। व्यायाम करने से आपका शरीर सुडौल बना रहता है और रक्तसंचार अ

सर्दियों में नवजात बच्चों के धूप सेकने के है कई फायदें

सर्दियों में नवजात बच्चों के धूप सेकने के है कई फायदें

आरती तिवारी November 16 2022 32724

सर्दी के मौसम में नवजात शिशुओं को विशेष देखरेख की आवश्यकता होती है। थोड़ी सी लापरवाही आपसे आपकी खुशि

केंद्र सरकार ने तंबाकू उत्पादों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए उठाया बड़ा कदम 

केंद्र सरकार ने तंबाकू उत्पादों के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए उठाया बड़ा कदम 

एस. के. राणा July 29 2022 30667

एक दिसंबर 2023 को या उसके बाद निर्मित या आयातित अथवा पैक किए गए तंबाकू उत्पादों पर स्वास्थ्य चेतावनी

दिल्ली में डेंगू के मरीज 1200 के पार

दिल्ली में डेंगू के मरीज 1200 के पार

एस. के. राणा October 11 2022 36097

राजधानी में डेंगू के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 1258 हो गई है। वहीं एनसीआर और दिल्ली के आसपास सटे रा

एशिया-प्रशान्त में स्वास्थ्य सेक्टर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में गिरावट आई है: संयुक्त राष्ट्र 

एशिया-प्रशान्त में स्वास्थ्य सेक्टर में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में गिरावट आई है: संयुक्त राष्ट्र 

हे.जा.स. December 09 2022 26794

इस अवधि में निवेश करने वाले देशों के मामले में अमेरिका पहले स्थान पर है, जिसके बाद स्विट्ज़रलैंड, जा

झारखंड के तीन मेडिकल कॉलेजों में अब मेडिकल की पढ़ाई का रास्ता साफ।

झारखंड के तीन मेडिकल कॉलेजों में अब मेडिकल की पढ़ाई का रास्ता साफ।

हे.जा.स. December 16 2021 33572

अब इन तीनों मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस की 100-100 सीटों पर दाखिला होगा। दुमका, हजारीबाग और पलामू मे

Login Panel