











































संगोष्ठी में उपस्थित डॉक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता |
लखनऊ | मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में शनिवार को “नशीली दवाओं के दुरूपयोग एवं अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस” पर जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी आयोजित हुई |

इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. संजय भटनागर ने कहा कि कोरोना काल में बहुत से लोगों का काम-धंधा बंद रहा, काफी समय तक लोग घरों में ही रहे, इन सब चीजों का लोगों पर असर पड़ना स्वाभाविक है, इस कारण कुछ लोग चिंता और अवसाद से भी ग्रसित हुए हैं | इन समस्याओं से निजात पाने के चक्कर में वह अनजाने में नशीले पदार्थों का सेवन करने लगे हैं जबकि यह समस्या का समाधान नहीं है | ऐसे में उन्हें चिकित्सकों से सलाह लेनी चाहिए | ध्यान व योग करके वह मानसिक समस्याओं पर काबू पा सकते हैं |
जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. आर.के.चौधरी ने जनपद में चलाए जा रहे जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम लखनऊ के बारे में विस्तार से बताया l
इस मौके पर बलरामपुर चिकित्सालय के मनोचिकित्सक डॉ0 देवाशीष शुक्ला ने नशीले पदार्थों से होने वाले शारीरिक और मानसिक समस्याओं और उनके उपचार के विषय में बताया l
जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के मनो चिकित्सक डॉ0 अभय सिंह ने नशा करने के कारणों तथा उनसे बचने के उपायों के बारे मे बताया l
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम लखनऊ की साईकोलॉजिस्ट डॉ0 रजनीगंधा ने तम्बाकू से होने वाले रोगों तथा उनको छोड़ने के उपायों के बारे में बताया l
इस मौके पर नशीले पदार्थों जैसे शराब, चरस, गांजा , अफीम, ड्रग तंबाकू इत्यादि का सेवन न करने की शपथ दिलाई | इसके साथ ही हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अधिकारियों /कर्मचरियों द्वारा बैनर पर हस्ताक्षर किए गए l
कार्यक्रम में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम लखनऊ की टीम के मानसिक स्वास्थ्य सामाजिक कार्यकर्ता रवि द्विवेदी, निगरानी मूल्यांकन अधिकारी श्रवण कुमार, आदेश पांडे, संजय कुमार, सन्तोष कुमार पाल, सैय्यद कल्बे रजा सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित थे







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 189
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 105
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 567
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 441
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 189
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 105
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9786
एस. के. राणा January 20 2026 0 5999
एस. के. राणा February 01 2026 0 5971
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5579
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5565
एस. के. राणा January 13 2026 0 5131
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5068
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87470
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35645
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38615
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36127
लेख विभाग March 19 2022 0 35686
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73533
देश को वर्ष 2025 तक क्षय रोगमुक्त बनाने को लेकर सरकार बेहद गंभीर है और उसके लिए हर स्तर पर हरसम्भव प
फिट रहने के लिए एक अच्छी डाइट लेना बहुत जरूरी है। बहुत से लोग दूध को फिट रहने का अच्छा साधन समझते है
अविनाश राय खन्ना ने बताया की यह मेडिकल कॉलेज का अंडर निर्माण चल रहा है। जिसको बहुत ही जल्दी जनता को
सरकार ने IDPL और RDPL के सभी कर्मचारियों को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लाभ देने की पेशकश की है।
यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने अपनी यह रिपोर्ट बुधवार को प्रकाशित की है, और इसमें पहली बार वैक्सीन बाज़ारो
कालाजार से प्रभावित जनपदों के वेक्टर जनित रोग कार्यक्रम अधिकारियों को इससे सम्बंधित महत्वपूर्ण बिन्द
अस्पतालों में मरीजों की कतार बढ़ने लगी है। बीते दिन 1500 के करीब मरीज लखीमपुर जिला अस्पताल पहुंचे। ह
जर्नल जामा नेटवर्क ओपन में प्रकाशित इस अध्ययन में ये पाया गया कि जिन पुरुषों में लो टेस्टोस्टेरोन ले
दही वैसे खुद ही बहुत गुणों से भरपूर है। आपके फ्रिज से लेकर किचन में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जो मिनटों
ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी से कोविड-19 को बाहर करने की घोषणा के साथ डब्ल्यूएचओ के निदेशक डॉ टेड्रोस ने स्

COMMENTS