देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

पुरुषों के लिए आ सकती हैं गर्भ निरोधक गोलिया, चल रहा है शोध  

बक ने बताया कि शोधकर्ताओं का लक्ष्य एक ऐसी नॉन-हार्मोनल गोली बनाने का है जो एक घंटे के अंदर काम करना शुरू कर दे और उसका असर छह से 12 घंटों तक रहे। यह इस समय बन रहे दूसरे विकल्पों से काफी अलग होगी क्योंकि उन सब का असर हफ्तों या महीनों बाद शुरू होता है और खत्म होने में भी उतना ही समय लेता है। 

0 51110
पुरुषों के लिए आ सकती हैं गर्भ निरोधक गोलिया, चल रहा है शोध  

वर्तमान समय में बच्चा पैदा होने से रोकने की सारी जिम्मेदारी महिलाओं पर डाल दी जाती है। इसके लिए बर्थ कण्ट्रोल पिल्स (birth control pills), इंट्रा यूटेराइन डिवाइस (intra uterine device), बर्थ कण्ट्रोल इंजेक्शन (birth control injection), स्पेर्मिसिडाल कैप्सूल (spermicidal capsule) सहित तमाम उपाय मौजूद हैं। पुरुष के लिए कंडोम के अलावा कोई भी विकल्प मौजूद नहीं है। 
 

शोधकर्ता (Researchers) पुरुषों के लिए "आवर बिफोर" गोली लाने पर काम कर रहें हैं। जिससे महिलाओं पर एक तरफ़ा दबाव काम किया जा सके। एक नई दवा का परीक्षण किया जा रहा है जो चूहों को एक घंटे के अंदर बांझ बना देती है और 24 घंटों से भी कम में पहले जैसा कर देती है। 


नेचर कम्युनिकेशन्स (Nature Communications) पत्रिका में छपे अध्ययन की मुख्य लेखिका मेलनी बैलबाक बताती हैं कि इस समय गर्भ निरोध (contraception) का सारा बोझ महिलाओं पर है। अमेरिका के वाइल कोर्नेल मेडिसिन केंद्र (Weill Cornell Medicine Center) में फार्माकोलॉजी (pharmacology) पर शोध कर रहीं वे कहती हैं कि हमें नए विकल्प चाहिए। 


शोध के सह-लेखक जोशेन बक के मुताबिक शोधकर्ताओं की टीम ने सॉल्युबल एडिनायलाइल साइक्लेस (adenylyl cyclase) नाम के एक एंजाइम पर काम कर रही है जो शुक्राणुओं के लिए एक "ऑन स्विच" की तरह काम करता है।  बक भी वाइल कोर्नेल मेडिसिन केंद्र से ही जुड़े हुए हैं। 


उन्होंने बताया कि अगर इस एंजाइम को स्विच ऑफ कर दिया जाए तो शुक्राणु आगे नहीं बढ़ सकता है। कई परीक्षण कर शोधकर्ताओं ने दिखाया कि इस एंजाइम को ब्लॉक करने वाला एक कंपाउंड चूहों के शुक्राओं (sperm) को तीस मिनट से एक घंटे के अंदर गतिहीन कर देता है। 


अध्ययन के मुताबिक यह कंपाउंड शुरू के दो घंटों के अंदर गर्भधारण रोकने में 100 प्रतिशत प्रभावशाली रहा। उसके बाद इसका प्रभाव गिर कर पहले तीन घंटों में 91 प्रतिशत पर पहुंच गया। 24 घंटों के बाद शुक्राणु सामान्य हो कर फिर से तैरने लगे। 


बक ने बताया कि शोधकर्ताओं का लक्ष्य एक ऐसी नॉन-हार्मोनल गोली (non-hormonal pill) बनाने का है जो एक घंटे के अंदर काम करना शुरू कर दे और उसका असर छह से 12 घंटों तक रहे। यह इस समय बन रहे दूसरे विकल्पों से काफी अलग होगी क्योंकि उन सब का असर हफ्तों या महीनों बाद शुरू होता है और खत्म होने में भी उतना ही समय लेता है। 


इन विकल्पों में एक हार्मोनल जेल भी शामिल है जिस पर अभी मानव ट्रायल चल रहे हैं। नए ट्रायल में पाया गया कि चूहों पर कोई साइड इफेक्ट भी नहीं हुए। इससे पहले हुए शोध में पाया गया था कि जिन बांझ पुरुषों (infertile men) में इस एंजाइम को हमेशा के लिए स्विच ऑफ कर दिया गया था उनमें गुर्दों की पथरी होने की दर बढ़ गई थी। 


बक ने कहा कि यह उनके एंजाइम के हमेशा ही ऑफ रहने का नतीजा था, जो कि यह ऑन डिमांड गोली लेने वाले पुरुषों के साथ नहीं होगा। उन्होंने यह भी बताया कि शोधकर्ताओं को उम्मीद है कि इस के मानव ट्रायल तीन सालों के अंदर शुरू हो सकते हैं और दवा संभवतः आठ सालों में तैयार हो सकती है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कंडीशनर से बालों को कोमल, शाइनी और सुन्दर बनायें

कंडीशनर से बालों को कोमल, शाइनी और सुन्दर बनायें

सौंदर्या राय July 14 2022 36743

कंडीशनर के उपयोग से हम बालों को खराब होने से बचा सकते हैं | कंडीशनर 3 तरह के होते हैं - ट्रडिशनल कंड

बाल विकास एवं पुष्टाहार की मुख्य सेविका पद के हजारों पद निकले देखिए विस्तृत जानकारी  

बाल विकास एवं पुष्टाहार की मुख्य सेविका पद के हजारों पद निकले देखिए विस्तृत जानकारी  

रंजीव ठाकुर July 05 2022 37039

महज 25 रुपए के आवेदन शुल्क को जमा कर आप बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग में नौकरी पा सकते हैं। मुख्य स

आईआईटी गुवाहाटी ने भारतीय जरूरत के अनुसार विकसित किया कृत्रिम पैर

आईआईटी गुवाहाटी ने भारतीय जरूरत के अनुसार विकसित किया कृत्रिम पैर

विशेष संवाददाता June 14 2022 75200

भारतीय हालात में पालथी या चौकड़ी लगाकर बैठना, शौच में बैठना आदि मुख्य जरूरत हैं। पश्चिमी पैर से दुर्

ओमिक्रॉन संक्रमण के खिलाफ ट्रिपल-वैक्सीनेटेड लोग ज्यादा सुरक्षित: शोध

ओमिक्रॉन संक्रमण के खिलाफ ट्रिपल-वैक्सीनेटेड लोग ज्यादा सुरक्षित: शोध

एस. के. राणा February 06 2022 28922

स्टडी के मुताबिक कोविड-19 के खिलाफ ट्रिपल-वैक्सीनेटेड लोगों में उच्च-गुणवत्ता वाले एंडीबॉडी का निर्म

वायरस का पता लगाएगा मास्क

वायरस का पता लगाएगा मास्क

विशेष संवाददाता September 23 2022 30331

मास्क पहनने से कोरोना, सर्दी-खांसी या किसी भी तरह का वायरस स्प्रैड नहीं होता। साइंटिस्ट का इस बारे

इस राज्य में बर्ड फ्लू की दस्तक !

इस राज्य में बर्ड फ्लू की दस्तक !

विशेष संवाददाता February 21 2023 28826

झारखंड के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रिम्स को भी अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही एक आइसोलेशन डिपा

सर्दियों में नवजात बच्चों के धूप सेकने के है कई फायदें

सर्दियों में नवजात बच्चों के धूप सेकने के है कई फायदें

आरती तिवारी November 16 2022 32703

सर्दी के मौसम में नवजात शिशुओं को विशेष देखरेख की आवश्यकता होती है। थोड़ी सी लापरवाही आपसे आपकी खुशि

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता अभियान के लिए यूनिसेफ और आईसीसी ने हाथ मिलाया।

बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता अभियान के लिए यूनिसेफ और आईसीसी ने हाथ मिलाया।

हे.जा.स. October 16 2021 27484

10 से 19 वर्ष की उम्र के बच्चों में सात में से एक मानसिक परेशानी से जूझ रहा है। स्कूल बंद होने और सा

उत्तर प्रदेश के 99 जिला और महिला अस्पतालों को इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा

उत्तर प्रदेश के 99 जिला और महिला अस्पतालों को इंटीग्रेटेड कंट्रोल कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा

अबुज़र शेख़ November 22 2022 23427

पीरामल फाउंडेशन की मदद से इस कमांड सेंटर को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशालय में स्थापित किए जाने

वैज्ञानिकों ने कोरोना महामारी की उत्पत्ति की जांच के लिए बनी संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी पर उठाये सवाल।   

वैज्ञानिकों ने कोरोना महामारी की उत्पत्ति की जांच के लिए बनी संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी पर उठाये सवाल।   

हे.जा.स. July 03 2021 23744

कोविड-19 की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए डब्ल्यूएचओ-चीन के संयुक्त अध्ययन के पहले हिस्से का मार्च मे

Login Panel