देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लम्पी संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सक संघ सामूहिक इस्तीफे पर अड़ा

अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने कहा कि पशु चिकित्सकों ने अहर्निश सेवा चिकित्सा के द्वारा बीमार गायों की जान बचाई थी, करीब 100 गायों को बचाया गया। उसके बाद भी चिकित्सकों को दंडित करना अविवेकपूर्ण निर्णय है।

रंजीव ठाकुर
September 13 2022 Updated: September 14 2022 03:07
0 27892
लम्पी संक्रमण के बीच उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सक संघ सामूहिक इस्तीफे पर अड़ा प्रतीकात्मक चित्र

अमरोहा (लखनऊ ब्यूरो)। लम्पी संक्रमण के बीच जनपद में जहरीला चारा खाने से हुई 60 गायों की मौत के मामले निलंबित किए गए पशु चिकित्सक को लेकर सामूहिक त्यागपत्र की बात सामने आ रही है।

 

अमरोहा (Amroha) में जहरीला चारा (poisonous fodder) खाने से 60 गायों की मौत (cows killed) हो गई थी जिसके बाद गंगेश्वरी के पशु चिकित्सक (veterinarian) डॉ तेजपाल सिंह को निलंबित कर दिया गया था। हसनपुर के उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (Veterinary Officer) डॉ नरेंद्र सिवाच पर अनुशासनात्मक कार्यवाही होनी प्रस्तावित है।

 

लम्पी संक्रमण (lumpy infection) के बीच इन डॉक्टर्स के ऊपर कार्यवाही को लेकर उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सक संघ (UP Veterinary Association) अड़ गया है और कार्यवाही निरस्त करने की बात कही है। अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार और महामंत्री डॉ संजीव कुमार सिंह ने इस संबंध में पशुपालन (Animal Husbandry) निदेशक को पत्र भेज कर तुरंत निलम्बन वापस लेने की बात कही है।

 

अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने कहा कि पशु चिकित्सकों (veterinary doctors) ने अहर्निश सेवा चिकित्सा के द्वारा बीमार गायों (sick cows) की जान बचाई थी, करीब 100 गायों को बचाया गया। उसके बाद भी चिकित्सकों को दंडित करना अविवेकपूर्ण निर्णय है।

 

उन्होंने कहा कि यदि चिकित्सकों का निलंबन (suspension of doctors) और प्रस्तावित अनुशासनात्मक कार्यवाही को तुरन्त समाप्त नहीं किया गया तो संघ के समस्त पशु चिकित्सक एलएसडी टीकाकरण का बहिष्कार करते हुए सामूहिक त्यागपत्र देने को बाध्य होंगे।

 

महामंत्री डॉ संजीव कुमार सिंह ने कहा कि गलती चारा सप्लाई (fodder supplier) करने वाले सप्लायर और प्रधान की थी, जबकि निलंबन चिकित्सकों का किया जा रहा है। इसको बरदाश्त नहीं किया जाएगा।

 

उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सक संघ की सक्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सहारनपुर (Saharanpur) के छह पशु चिकित्सकाें ने निदेशक को प्रेषित पत्र में अपने इस्तीफे की पेशकश भी कर दी है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

स्वास्थ्य विषमताओं के कारण अनेक विकलांगजन की समय से पहले ही मौत हो जाती है: विश्व स्वास्थ्य संगठन

स्वास्थ्य विषमताओं के कारण अनेक विकलांगजन की समय से पहले ही मौत हो जाती है: विश्व स्वास्थ्य संगठन

हे.जा.स. December 04 2022 27466

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को प्रकाशित ‘Global report on health equity for persons with disab

पीजीआई व बीबीएयू में शुरू होंगे अस्पताल सेवाओं से जुड़े कोर्स

पीजीआई व बीबीएयू में शुरू होंगे अस्पताल सेवाओं से जुड़े कोर्स

आरती तिवारी August 29 2023 29422

हर्षवर्धन ने कहा कि एडवांस डिप्लोमा इन हॉस्पिटल लिनन एंड लांड्री सर्विस मैनेजमेंट, एडवांस डिप्लोमा

अब आनुवंशिक बीमारियों की जांच रिपोर्ट सस्ती और 48 घंटे में ही मिलेगी

अब आनुवंशिक बीमारियों की जांच रिपोर्ट सस्ती और 48 घंटे में ही मिलेगी

रंजीव ठाकुर September 20 2022 30347

बीएचयू के साइंटिस्ट्स ने ऐसी तकनीक विकसित की है जिससे थैलासीमिया, हिमोफीलिया जैसी बीमारियों का परीक्

लोकबंधु अस्पताल में सुविधाएं बढ़ीं, कोविड़ की संभावित लहर से निपटने को तैयार - डॉ अजय शंकर त्रिपाठी

रंजीव ठाकुर May 07 2022 37103

अस्पताल में लगातार सुविधाओं में वृद्धि हो रही है। पहले 100 बेड थे जो बढ़ कर 318 हो गए हैं। ऑन लाइन र

कोवैक्सीन की बूस्टर डोज ओमिक्रॉन समेत कोरोना वैरिएंट्स के खिलाफ काफी असरदार: ICMR

कोवैक्सीन की बूस्टर डोज ओमिक्रॉन समेत कोरोना वैरिएंट्स के खिलाफ काफी असरदार: ICMR

विशेष संवाददाता April 10 2022 38145

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और कोवैक्सीन निर्माता भारत बायोटेक की ओर से जनवरी में यह अध्य

आखिर क्यों सिकुड़ जाती हैं पानी में रहने से उंगलियां?

आखिर क्यों सिकुड़ जाती हैं पानी में रहने से उंगलियां?

लेख विभाग June 09 2023 74895

हम सभी जानते हैं कि देर तक पानी में रहने या नहाने के बाद हाथ और पैर की त्वचा सिकुड़ जाती है लेकिन शा

सरोगेट मदर ने बेटे-बहू की बच्ची को दिया जन्म

सरोगेट मदर ने बेटे-बहू की बच्ची को दिया जन्म

हे.जा.स. November 07 2022 39512

अमेरिका के उटाह में एक 56 साल की महिला नैन्सी हॉक ने अपने ही बेटे-बहू की पांचवी संतान को जन्म दिया।

प्रसव के बाद रक्तस्राव और तीन मिनट के गोल्डन पीरियड को लेकर प्रशिक्षण आयोजित

प्रसव के बाद रक्तस्राव और तीन मिनट के गोल्डन पीरियड को लेकर प्रशिक्षण आयोजित

admin August 30 2022 29395

गायनेकोलॉजिकल सोसाइटी द्वारा कई अस्पतालों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रसव के बाद होने वाले रक्तस्र

बक्सर: बालकेशरा हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच महाशिविर, 500 मरीजों को बांटी गयी मुफ्त दवा

बक्सर: बालकेशरा हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच महाशिविर, 500 मरीजों को बांटी गयी मुफ्त दवा

विशेष संवाददाता September 26 2022 27813

बालकेशरा हॉस्पिटल की ओर से आज अस्पताल परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जा

चीन के वुहान में 3 साल बाद फिर लॉकडाउन

चीन के वुहान में 3 साल बाद फिर लॉकडाउन

हे.जा.स. October 28 2022 25747

चीन में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन कोरोना के 1,000 से अधिक नए मामले सामने आए. बीते 14 दिनों में वुह

Login Panel