देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

इंटरव्यू

पहली सर्जरी करके मरीज के बगल में स्ट्रेचर पर सोया: डॉ नरेश त्रेहन

विश्व विख्यात कार्डियोलॉजिस्ट तथा मेदांता अस्पताल के जनक डॉ नरेश त्रेहन तीसरे इंवेस्टर समिट में भाग लेने के राजधानी आएं। इस मौके पर हेल्थ जागरण ने उनसे खास बातचीत करते हुए महत्वपूर्ण सवाल पूछे। 

रंजीव ठाकुर
June 04 2022 Updated: June 04 2022 04:34
0 45187

लखनऊ। विश्व विख्यात कार्डियोलॉजिस्ट तथा मेदांता अस्पताल के जनक डॉ नरेश त्रेहन तीसरे इंवेस्टर समिट में भाग लेने के राजधानी आएं। इस मौके पर हेल्थ जागरण ने उनसे खास बातचीत करते हुए महत्वपूर्ण सवाल पूछे। 

लखनऊ मूल के डॉ नरेश त्रेहन ने अमेरिका में बीस साल बिताने के बाद हार्ट सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल एस्कार्ट खोला और फिर मेदांता अस्पताल का सफर गुरुग्राम से शुरू हुआ। 

डॉ नरेश त्रेहन ने बताया कि लखनऊ में लगभग 1200 करोड़ रुपए का मेदांता अस्पताल खोलने के बाद नोएडा और अब बनारस, प्रयागराज या गोरखपुर में सेटेलाइट सेंटर खोलने की योजना है। ये सेटेलाइट सेंटर सभी सुविधाओं से युक्त होंगे लेकिन सुपर डुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की सेवाएं लेने के लिए लखनऊ आना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि यूपी में एयरपोर्ट और एक्सप्रेस वे बनने से अब यहां तक पहुंचना भी आसान हो गया है। पड़ोसी देशों के साथ अफ्रीका और मिडिल ईस्ट से भी मरीज भारत आ रहें हैं।

लखनऊ से शुरू हुए सफर की बात बताते हुए डॉ नरेश त्रेहन ने कहा कि अमेरिका में बीस साल प्रैक्टिस करने के बाद जब भारत लौटा तो यहां उतनी एडवांस तकनीक नहीं थी। लोगों ने मजाक उड़ाया लेकिन मैंने टीम बनाई। पहली सर्जरी करने के बाद मैं मरीज के बगल वाली स्ट्रेचर पर सोया। पहले 100 ऑपरेशन तक दिक्कतें रही फिर गाड़ी चल पड़ी।

 एस्कार्ट अस्पताल खोलने के बाद अहसास हुआ कि यहां दिल के इलाज तो हो रहें हैं लेकिन बाकी बीमारियों के लिए भी कुछ करना चाहिए। फिर मेदांता अस्पताल की नींव गुरुग्राम में डाली।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अपना और अपने हार्ट का रखे ख्याल, फॉलो करें ये हेल्दी डाइट

अपना और अपने हार्ट का रखे ख्याल, फॉलो करें ये हेल्दी डाइट

लेख विभाग June 08 2023 42428

गलत खानपान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से हार्ट संबंधी बीमारियां बढ़ती जा रही है। हालांकि हेल्दी डाइट

धामी सरकार ने अंग तस्करी रोकने के लिए बनाए सख्त नियम

धामी सरकार ने अंग तस्करी रोकने के लिए बनाए सख्त नियम

हे.जा.स. May 27 2023 41126

धामी सरकार ने ब्रेन डेड मरीजों के परिजनों की स्वेच्छा से होने वाले अंग प्रत्यारोपण के लिए स्वास्थ्य

विश्व में दूसरे नम्बर पर है भारत में मोटे बच्चों की संख्या

विश्व में दूसरे नम्बर पर है भारत में मोटे बच्चों की संख्या

लेख विभाग March 25 2022 50285

बचपन में मोटापा का मूल कारण कैलोरी खपत और खर्च की गई ऊर्जा के बीच असंतुलन है। भारतीय आनुवंशिक रूप से

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का आगाज

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम, स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान का आगाज

विशेष संवाददाता January 31 2023 34254

डूंगरपुर में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य व

लखनऊ में डेंगू के 21 नए मरीज मिले

लखनऊ में डेंगू के 21 नए मरीज मिले

श्वेता सिंह September 24 2022 38871

बलरामपुर अस्पताल के इमरजेंसी मेडिकल अधिकारी डॉक्टर सौरभ सिंह ने बताया कि इन दिनों उनके यहां सबसे ज्य

ग्राम प्रधान, गाँव को टीबी व कुपोषण मुक्त करने का संकल्प लें: आनंदीबेन पटेल

ग्राम प्रधान, गाँव को टीबी व कुपोषण मुक्त करने का संकल्प लें: आनंदीबेन पटेल

रंजीव ठाकुर May 12 2022 26829

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने सम्बोधन में कहा कि समाज के कमजोर पीड़ित एवं निर्धन लोगों को विकास की म

सेहत के लिए फायदेमंद है सप्तपर्णी

सेहत के लिए फायदेमंद है सप्तपर्णी

लेख विभाग August 03 2023 46465

आयुर्वेद में दस्त के इलाज के लिए इसका चूर्ण बनाकर गर्म पानी के साथ सेवन किया जाता है। इसके अलावा इसक

केजीएमयू में मनाया गया वार्षिक रिसर्च शोकेश, ये हुए सम्मानित

केजीएमयू में मनाया गया वार्षिक रिसर्च शोकेश, ये हुए सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार November 11 2022 32898

समारोह में पद्म भूषण प्रो. के. श्रीनाथ रेडडी का प्रो देवेंद्र गुप्ता रिसर्च ओरेशन अवार्ड के अंतर्गत

डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई दिशा:मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

डिजिटल डॉक्टर क्लीनिक से ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई दिशा:मंत्री सुरेश कुमार खन्ना

हुज़ैफ़ा अबरार July 23 2026 1561

ओब्डू डिजिटल हेल्थ केयर ने कहा पिछले कुछ समय से कंपनी के कार्यों को लेकर विभिन्न माध्यमों पर भ्रामक

लखनऊ में कम हो रहा कोरोना संक्रमण 

लखनऊ में कम हो रहा कोरोना संक्रमण 

हुज़ैफ़ा अबरार July 11 2022 24973

सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि रविवार को 100 मरीजों ने कोरोना वायरस को मात देने में कामयाबी हासि

Login Panel