देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

व्यापार

विशाखापत्तनम में 11 से 13 दिसंबर तक इंडिया इंटरनेशनल मेडिकल इक्विपमेंट और इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटल नीड एक्स्पो का होगा आयोजन।

आयोजन में एसोसिएशन ऑफ डायग्नोस्टिक्स मैन्युफैक्चरर्स इंडिया (एडीएमआई), फोर्स बायोमेडिकल और पब्लिक प्रोक्योरमेंट ग्रुप की भागीदारी होगी। उम्मीद की जा रही है।

हे.जा.स.
November 03 2021 Updated: November 03 2021 01:03
0 38733
विशाखापत्तनम में 11 से 13 दिसंबर तक इंडिया इंटरनेशनल मेडिकल इक्विपमेंट और इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटल नीड एक्स्पो का होगा आयोजन। प्रतीकात्मक

हैदराबाद। आंप्रप्रदेश के विशाखापत्तनम में 11 से 13 दिसंबर तक इंडिया इंटरनेशनल मेडिकल इक्विपमेंट और इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटल नीड एक्स्पो का आयोजन किया जाएगा। लदेश के महान स्वप्नदर्शी व पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती के मौके पर आयोजित ये एक्स्पो उनको विशेष श्रद्धांजलि होगा। 

आयोजन के समन्वयक राजीव नाथ के मुताबिक, यह एक्सपो इंवेस्ट इंडिया, इंवेस्टमेंट प्रमोशन काउंसिल, एसोसिएशन ऑफ हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स इंडिया (AHPI), कंसोर्टियम ऑफ एक्रीडेटेड हेल्थकेयर ऑर्गनाइजेशन (CAHO) एसोसिएशन ऑफ इंडियन मेडिकल डिवाइस इंडस्ट्री (AiMed) के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। 

कोविड-19 की महामारी के दौरान हेल्थकेयर सेक्टर में आए उछाल को देखते हुए इस आयोजन को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आयोजन में एसोसिएशन ऑफ डायग्नोस्टिक्स मैन्युफैक्चरर्स इंडिया (एडीएमआई), फोर्स बायोमेडिकल और पब्लिक प्रोक्योरमेंट ग्रुप की भागीदारी होगी। उम्मीद की जा रही है कि इस आयोजन के जरिए हेल्थकेयर और अस्पतालों के लिए जरूरी उपकरणों की मांग, उसके निर्माण और उसकी गुणवत्ता को लेकर जहां गंभीर चर्चाएं होंगी, वहीं नई मांग के अनुरूप उत्पादन पर भी विचार होगा। 

मेक इन इंडिया को दिया बढ़ावा
भारतीय चिकित्सा उपकरण उद्योग संघ, हिंदुस्तान सीरिंज और चिकित्सा उपकरणों के प्रबंध निदेशक और इस फोरम के संयोजक राजीव नाथ ने बताया कि एक्सपो में इन क्षेत्रों के तमाम हितधारक अपनी क्षमता को प्रदर्शित करेंगे। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेक इन इंडिया की उम्मीदों को जिस तरह पूरा करने की कोशिश की है, इस आयोजन में उसे बखूबी प्रदर्शित किया जाएगा। 

स्वस्थ भारत के लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश
मान्यता प्राप्त हेल्थकेयर संगठनों के कंसोर्टियम के अध्यक्ष डॉ. संजय अग्रवाल ने इस मौके पर कहा कि उनका संगठन स्वस्थ भारत विजन-2025 का समर्थन करता है। संगठन स्वास्थ्य सेवा में रोगी की सुरक्षा और गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। अग्रवाल के मुताबिक इस एक्स्पो के जरिए भारत की स्वास्थ्य सेवा प्रौद्योगिकी में जहां बदलाव लाना है, वहीं प्रधानमंत्री के स्वस्थ भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में एक कोशिश है। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ओमिक्रॉन संक्रमण के खिलाफ ट्रिपल-वैक्सीनेटेड लोग ज्यादा सुरक्षित: शोध

ओमिक्रॉन संक्रमण के खिलाफ ट्रिपल-वैक्सीनेटेड लोग ज्यादा सुरक्षित: शोध

एस. के. राणा February 06 2022 28936

स्टडी के मुताबिक कोविड-19 के खिलाफ ट्रिपल-वैक्सीनेटेड लोगों में उच्च-गुणवत्ता वाले एंडीबॉडी का निर्म

सर्दियों में अर्थराइटिस के मरीजों की संख्या में ज्यादा वृद्धि होती है: डॉ सौम्य

एस. के. राणा February 04 2026 4648

आजकल के मौसम में हीटर की मदद से थोड़ा गर्म तापमान में रहना चाहिए। जो घुटनों के मरीज हैं, वे नीकैप अव

प्राकृतिक सुंदरता पाने के लिए मौसमी फलों का सेवन करें

प्राकृतिक सुंदरता पाने के लिए मौसमी फलों का सेवन करें

सौंदर्या राय March 14 2022 38697

फलों का चेहरे पर प्रयोग करके सुंदरता पर चार चाँद लगा सकते है। स्वस्थ, सुंदर, आभामय और आकर्षक त्वचा क

स्टेट रिव्यू मिशन से स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहा सुधार बढ़ा जनता का भरोसा:अमित घोष

स्टेट रिव्यू मिशन से स्वास्थ्य सेवाओं में हो रहा सुधार बढ़ा जनता का भरोसा:अमित घोष

हुज़ैफ़ा अबरार June 02 2026 1603

योगी सरकार द्वारा संचालित स्टेट रिव्यू मिशन के तहत प्रदेश भर में स्वास्थ्य संस्थानों का बड़े पैमाने

Effectiveness of a behavioural intervention delivered by text messages (safetxt) on sexually transmitted reinfections in people aged 16-24 years: randomised controlled trial

Effectiveness of a behavioural intervention delivered by text messages (safetxt) on sexually transmitted reinfections in people aged 16-24 years: randomised controlled trial

British Medical Journal December 26 2022 27812

The safetxt intervention did not reduce chlamydia and gonorrhoea reinfections at one year in people

एफएमजीई परीक्षा की बदली तारीख, जानें किस दिन होगा एग्जाम

एफएमजीई परीक्षा की बदली तारीख, जानें किस दिन होगा एग्जाम

एस. के. राणा November 17 2022 97591

NBE द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ''दिल्ली राज्य चुनाव आयोग द्वारा 4 दिसंबर 2022 को दिल्ली नगर

डार्क सर्किल से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

डार्क सर्किल से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय

admin January 13 2022 28614

अनेक कारणों से आंखों के नीचे की स्किन पतली पड़ जाती है। नीचे की रक्तवाहिका नीले या हरे रंग के घेरे क

अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में जापानी बुखार से छह महीने के बच्चे की मौत

अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में जापानी बुखार से छह महीने के बच्चे की मौत

विशेष संवाददाता August 06 2022 45078

अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में कई दिनों तक इलाज चलने के बाद शुक्रवार को बच्चे की मौत हो गई। जापानी बुखार से

दुनिया भर में क़रीब एक अरब लोग मानसिक विकार से पीड़ित: डब्लूएचओ

दुनिया भर में क़रीब एक अरब लोग मानसिक विकार से पीड़ित: डब्लूएचओ

हे.जा.स. June 18 2022 50087

बाल्यावस्था में यौन दुर्व्यवहार और डराए-धमकाए जाने से पीड़ित होना, मानसिक अवसाद की बड़ी वजहों में बत

टीकाकरण केन्द्रों पर वैक्सीन कम उपलब्ध होने पर लोगों ने किया हंगामा। 

टीकाकरण केन्द्रों पर वैक्सीन कम उपलब्ध होने पर लोगों ने किया हंगामा। 

हुज़ैफ़ा अबरार June 27 2021 29490

शनिवार को शहर के 50 फिसदी टीकाकरण केंद्रों पर टीका उपलब्ध न होने से बहुत से लोग वापस लौट गए।

Login Panel