देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

सौंदर्य

आर्मपिट के बालों को बिना परेशानी के हटाने के उपाय जानिये

वैक्सिंग करवाने के लिए आप हर हफ्ते तो पार्लर जा नहीं सकतीं। ऐसे में हम आपको कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स बता रहे हैं जिनके जरिए आप घर पर ही आसानी से हटा सकती हैं अंडरआर्म्स के बालों क्लीन कर सकतीं हैं।  

सौंदर्या राय
March 04 2022 Updated: March 04 2022 23:34
0 33831
आर्मपिट के बालों को बिना परेशानी के हटाने के उपाय जानिये प्रतीकात्मक

गर्मी के मौसम में आपका भी दिल ईजी-ब्रिजी ड्रेस और स्लीवलेस कपड़े पहनने का करता होगा लेकिन स्लीवलेस ड्रेस आप तभी पहन सकती हैं जब आपके अंडरआर्म्स के बाल क्लीन हों। अब वैक्सिंग करवाने के लिए आप हर हफ्ते तो पार्लर जा नहीं सकतीं। ऐसे में हम आपको कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स बता रहे हैं जिनके जरिए आप घर पर ही आसानी से हटा सकती हैं अंडरआर्म्स के बालों क्लीन कर सकतीं हैं।  

 

वैक्स के लिए तैयार हो जाएँ - Get ready to wax

अपने आर्मपिट को तैयार करें: अपने आर्मपिट को वैक्स करने के लिए आपको ज्यादा तैयारी की जरूरत नहीं पड़ेगी, लेकिन अगर आप इन आसान से उपायों को करें तो यह अनुभव कम कष्टदायक और ज्यादा असरदार होगा:

    • अपने आर्मपिट (armpit) को अच्छी तरह साफ़ करें | उन्हें किसी साबुन या किसी अच्छे बॉडीवाश से धो दें, और फिर त्वचा को एक्स्फोलीएट (exfoliate) करने के लिए स्क्रब (scrub) का भी प्रयोग करें अगर आप गर्म पानी का प्रयोग करें तो बाल और उनके आसपास की त्वचा नर्म हो जायेगी और बालों को हटाना आसान हो जाएगा |
    • बालों को ट्रिम करें | अगर आपके बाँहों के अंदर के बाल ¼ इंच से लंबे हों तो आपको इन्हें बार्बर सीज़र्स या नेल सीज़र्स से तबतक काटते रहना चाहिए जबतक ये छोटे होकर ¼ इंच के ना हो जाएँ | ऐसा करने से वैक्सिंग की प्रक्रिया कम कष्टदायक हो जायेगी |

 

अपने आप को किसी पुराने तौलिये में लपेट लें: अगर आप खुद से वैक्स करने की कोशिश करती हैं तो इस बात की पूरी संभावना बनती है कि वैक्स फ़ैल जायेगी और आसपास गंदगी हो जायेगी, इसलिए अच्छा ये है कि या तो आप नग्न हो जाएँ या कुछ ऐसा लपेट लें जिसके ऊपर वैक्स गिरने के कारण उसके चिपचिपे हो जाने पर आपको कोई फर्क ना पड़े |

अपने आर्मपिट पर पाउडर लगायें: आप किसी भी टेलकम पाउडर का प्रयोग कर सकती हैं | जिस जगह वैक्स करना है वहां किसी बड़े स्पंज का प्रयोग करके टेलकम पाउडर को अच्छी तरह फैलाएं और अतिरिक्त पाउडर को हटाना ना भूलें |

बॉडी वैक्स को गर्म करें: ये सुनिश्चित करें कि आप पैरों और शरीर के अन्य हिस्सों को वैक्स करने के लिए उसी वैक्स का प्रयोग कर रही हैं जो इसी उद्देश्य के लिए बनाया गया है | गलती से चेहरे वाले वैक्स का प्रयोग पैरों और अन्य जगहों पर ना करें | पैकेज पर दिए गए निर्देशों का पालन करें और किसी माइक्रोवेव या वैक्स हीटर में वैक्स को गर्म करें | जब वैक्स पूरी तरह पिघल जाए और बहने लगे तो समझिये कि यह उपयोग किये जाने के लिए तैयार है |

    • अगर आप पहली बार वैक्स कर रही हों तो वैक्स कहीं ज्यादा गर्म तो नहीं हो गयी है, ये जानने के लिए अपने हाथ के पिछले हिस्से पर जहाँ आपकी त्वचा संवेदनशील होती है, वहाँ वैक्स की कुछ बूँदे गिराकर टेस्ट करें |
    • दवा की दुकानों और ब्यूटी सप्लाई स्टोरों में कई प्रकार के बॉडी वैक्स किट उपलब्ध हैं |
    • इस रेसिपी को फॉलो करके आप अपनी खुद की चीनी वाली बॉडी वैक्स भी बना सकती हैं: 2 कप चीनी को ¼ कप पानी और ¼ कप लेमन जूस में मिलाएं | स्टोव की आँच कम करके इस मिश्रण को तबतक गर्म करें जबतक चीनी पूरी तरह घुल ना जाए और यह मिश्रण एक चिपचिपे सिरप का रूप ना ले ले | अब यह मिश्रण उपयोग किये जाने के लिए तैयार है |

 

वैक्स का प्रयोग करें - Use wax

अपने आर्मपिट पर वैक्स लगाने के लिए एक वैक्सिंग स्टिक का प्रयोग करें: अपने बगलों पर पर्याप्त मात्रा में गर्म वैक्स लगा लें, और फिर वैक्स को बालों की वृद्धि की दिशा में फैलाएं | एक ही दिशा में वैक्स को तबतक स्वाइप करती रहें जबतक सारे बाल वैक्स से ढँक ना जाएँ |

    • कुछ लोगों के ऐसे बाल होते हैं जो एक से ज्यादा दिशाओं में बढ़ते हैं | अगर आपके साथ भी ऐसा हो तो एकबार में आपको अपने बगल के एक हिस्से पर काम करना पड़ेगा |
    • वैक्स को विपरीत दिशा में स्वाइप ना करें | विपरीत दिशा में स्वाइप करने से आपके बाल उलझ सकते हैं और उन्हें अच्छी तरह निकालना मुश्किल हो जाएगा |

किसी वैक्स स्ट्रिप का प्रयोग करें: आपके किट में आपको जो पेपर वैक्स स्ट्रिप मिले हों, उनमे से किसी एक को ले लें | इस वैक्स स्ट्रिप को उस जगह पर लगायें जहाँ वैक्स लगा है और अपने हाथ से एकबार बालों की वृद्धि की दिशा में स्वाइप करें ताकि इसे सही जगह पर सेट कर सकें |

    • अगर आपने अपना खुद का सुगर वैक्स बनाया है तो कॉटन कपड़े के किसी साफ़ टुकड़े को वैक्स स्ट्रिप की तरह प्रयोग में लायें |
    • स्ट्रिप के किनारे को वैक्स से मुक्त रहने दें ताकि स्ट्रिप को खींचने के लिए आप किनारे को पकड़ सकें |
    • अगर आप पूरे वैक्स को एक स्ट्रिप से कवर ना कर सकें तो एक-एक स्ट्रिप लेकर काम करें|

स्ट्रिप हटा दें: मुक्त किनारे से स्ट्रिप को पकड़ लें और बालों की वृद्धि की दिशा से विपरीत दिशा में तेजी से खींचे | स्ट्रिप, वैक्स, और बाल सब तुरंत अलग हो जाने चाहिए | इस प्रक्रिया को दूसरे बगल के लिए भी दोहराएँ |

    • अगर वैक्स और बाल बाहर ना आयें तो आपको दोबारा कोशिश करनी पड़ सकती है | एक फ्रेश वैक्स स्ट्रिप का प्रयोग करें |
    • अगर इस प्रक्रिया में ज्यादा पीड़ा हो तो वैक्स को ओलिव आयल और गुनगुने पानी के साथ हटायें, और वैक्सिंग करने की बजाय शेव करने की प्लानिंग करें |

 

काम को समाप्त करें - Finish the job

दर्पण के सामने खड़ी होकर अपने आर्मपिट का परीक्षण करें: अगर आपको कुछ बचे हुए बाल दिखें तो ज्यादा वैक्स लगायें | फिर इसके बाद इसे वैक्स स्ट्रिप से चिकना करें, और फिर बालों को इस स्ट्रिप की सहायता से उखाड़ें |

तेल का प्रयोग करके अतिरिक्त वैक्स को हटा लें: वैक्स की हुई जगहों पर उस तेल का प्रयोग करें जो आपके वैक्सिंग किट के साथ मिला है, या थोड़ी मात्रा में ओलिव आयल, या आलमंड आयल का प्रयोग करें | तेल लगाने का ये फायदा है कि आपकी त्वचा ढ़ीली हो जायेगी, इसलिए वैक्स हटाते समय आपको आसानी होगी और पीड़ा भी नहीं होगी |

वैक्स की हुई जगहों को साफ़ करें: जब आप पूरी वैक्स हटा चुकी हों, तब अपने बगलों को गुनगुने पानी और किसी सौम्य साबुन से धो दें | अगर आपको अपने बगलों में अभी भी दर्द या जलन का अनुभव हो तो एलो (aloevera) का प्रयोग करें |

    • अगर वैक्सिंग के कारण आपका रक्त निकलने लगे तो जबतक रक्त का निकलना कम ना हो, आप किसी छोटे बैंडेज को लगा के रखें |
    • वैक्स करने के बाद कुछ घंटो के लिए डिओडरेंट, मॉइस्चराइजर, या दूसरी क्रीमों और लोशनों का प्रयोग ना करें |

सलाह - Suggestion

  • वैक्स का गाढ़ापन शहद जैसा होना चाहिए और वैक्स बहुत ज्यादा गर्म नहीं होनी चाहिए |
  • बालों को नर्म करने के लिए बेबी आयल आश्चर्यजनक ढंग से असरदार है |
  • वैक्सिंग शुरू करने से पहले हर चीज तैयार रखें | ऐसा करने से आपको असुविधाजनक तरीके से हाथ ऊपर उठाये हुए चीजों को इकठ्ठा करने के लिए दौड़ना नहीं पड़ेगा |
  • आप पेपर का प्रयोग करके भी वैक्स कर सकती हैं!
  • वैक्सिंग करने के लिए सबसे अच्छी जगह बाथरूम है क्योंकि वैक्सिंग के बाद आप आसानी से सारी गंदगी साफ़ कर सकती हैं |
  • अगर आप होममेड वैक्स बना रही हैं तो वैक्स का गाढ़ापन इतना होना चाहिए कि अगर आप इसे किसी चम्मच में लें और बर्तन में वापस गिराएँ तो ये पूरा गाढ़ा द्रव्य एक तार (thread) में गिरे |

 

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

पेट की चर्बी घटने के प्राकृतिक उपाय।

पेट की चर्बी घटने के प्राकृतिक उपाय।

लेख विभाग September 30 2021 31361

केवल पेट की चर्बी कम करने का कोई तरीका नहीं है लेकिन संतुलित खान-पान, व्यायाम और नियमित जीवनशैली से

निःसंतानता के प्रति नज़रिये को बदलने में सफल हुआ इन्दिरा आईवीएफ। 

निःसंतानता के प्रति नज़रिये को बदलने में सफल हुआ इन्दिरा आईवीएफ। 

हुज़ैफ़ा अबरार March 03 2021 30614

कुछ वर्षों में आईवीएफ उपचार की सफलता दर में बहुत सुधार हुआ है क्योंकि अधिकांश दम्पति पहली बार में ही

राजस्थान में अब इस वायरस ने फैलाई दहशत

राजस्थान में अब इस वायरस ने फैलाई दहशत

जीतेंद्र कुमार November 01 2022 35362

घोड़ों में पाई जाने वाली ग्लैंडर्स नामक बीमारी ने राजस्थान में दस्तक दे दी है और इसका संक्रमण फैलने

भारत का पहला एलेक्टा इवो मणिपाल हॉस्पिटल बेंगलुरु में स्थापित

भारत का पहला एलेक्टा इवो मणिपाल हॉस्पिटल बेंगलुरु में स्थापित

हुज़ैफ़ा अबरार August 01 2026 931

एडैप्टिव रेडियोथेरेपी को नियमित उपचार में अधिक सुलभ बनाकर यह प्लेटफॉर्म अधिक मरीजों को उनकी जरूरत के

मेरठ में कोरोना के नए स्ट्रेन संक्रमित मरीज मिलने से यूपी में अलर्ट

मेरठ में कोरोना के नए स्ट्रेन संक्रमित मरीज मिलने से यूपी में अलर्ट

हे.जा.स. December 30 2020 21756

ब्रिटेन से प्रदेश आए अब तक 10 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। इसमें मेरठ के चार, नोएडा के तीन, गाजियाब

प्रदेश के बजट में चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को खासी तरजीह

प्रदेश के बजट में चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं को खासी तरजीह

हुज़ैफ़ा अबरार May 27 2022 29111

स्वास्थ्य के लिए 5482.50 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य के लिए दी गई कुल रकम पिछली बार

बिना अवकाश के भी सीएचसी अजगरा में लटकता मिला ताला।

बिना अवकाश के भी सीएचसी अजगरा में लटकता मिला ताला।

March 02 2021 30563

उक्त मामले में जब अधीक्षक डॉ रजनीश प्रियदर्शी से जानकारी ली गयी तो उनको भी नही पता था कि अजगरा सामुद

कोरोना योद्धाओं के लिए केजरीवाल सरकार का ऐलान, परिजनों को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये

कोरोना योद्धाओं के लिए केजरीवाल सरकार का ऐलान, परिजनों को मिलेंगे 1 करोड़ रुपये

एस. के. राणा January 14 2023 26018

उपमुख्यमंत्री सिसोदिया ने कहा कि अपनी मानवता की रक्षा करते हुए और ड्यूटी निभाते हुए हमारे कोरोना योद

अब कृत्रिम त्वचा से भरेगा घाव दिखेगी स्पाटलेस स्‍किन
भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर ने भारत में कैंसर संकट से निपटने के लिए पांच सूत्री समाधान पेश किया

भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर ने भारत में कैंसर संकट से निपटने के लिए पांच सूत्री समाधान पेश किया

हे.जा.स. December 10 2022 26093

डॉ. नोरी ने कहा कि 2018 में भारत के राष्ट्रीय कैंसर संस्थान की स्थापना के बाद से लड़ाई लड़ने में महत

Login Panel