देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

जॉनसन बेबी पावडर की बिक्री पर दुनियाभर लग सकती है रोक

अगर आप अपने छोटे बच्चों के लिए जॉनसन एंड जॉनसन की बेबी पावडर का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। ब्रिटेन की दिग्गज हेल्थकेयर कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की बेबी पावडर की बिक्री पर पूरी दुनिया में रोक लग सकती है।

एस. के. राणा
February 08 2022 Updated: February 09 2022 00:41
0 31263
जॉनसन बेबी पावडर की बिक्री पर दुनियाभर लग सकती है रोक प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। अगर आप अपने छोटे बच्चों के लिए जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson's and Johnson's) की बेबी पावडर (baby powder) का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। ब्रिटेन की दिग्गज हेल्थकेयर कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की बेबी पावडर की बिक्री पर पूरी दुनिया में रोक (ban) लग सकती है। हालांकि, अमेरिका और कनाडा में जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पावडर की बिक्री साल 2020 से ही बंद है। अमेरिकी रेग्यूलेटर ने कंपनी के बेबी पावडर से कैंसर पैदा होने का दावा किया था। इसके बाद अमेरिका में इसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई थी

मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी रेग्यूलेटर के इस दावे के बाद कंपनी के इस उत्पाद को लेकर पूरी दुनिया में समस्या पैदा हो गई है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अमेरिका (America) और कनाडा (Canada) में बेबी पावडर की बिक्री पर रोक लगने के बाद पूरी दुनिया में कंपनी के खिलाफ करीब 34 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए। कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कराने वालों में कई महिलाएं भी शामिल हैं।

कंपनी ने खारिज किया दावा
जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कराने वाली महिलाओं ने दावा किया है कि उन्होंने कंपनी के बेबी पावडर का इस्तेमाल किया और उसके बाद उन्हें ओवेरियन कैंसर से जूझना पड़ रहा है। हालांकि, इस प्रकार के दावों को जॉनसन एंड जॉनसन ने खारिज कर दिया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि उत्तरी अमेरिका में बेबी पावडर की बिक्री में गिरावट आने की वजह से उसने वहां के बाजार से उसे हटा दिया था।

बिक्री पर रोक से पहले शेयरहोल्डर्स की वोटिंग
ब्रिटेन (Britain) से प्रकाशित होने वाले 'द गार्डियन' की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय मीडिया में इस बात की चर्चा की जा रही है कि पूरी दुनिया में जॉनसन एंड जॉनसन के बेबी पावडर की बिक्री पर रोक लग सकती है। 'द गार्डियन' की रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया गया है कि दुनियाभर में इसकी बिक्री रोकने के लिए शेयरहोल्डर्स के मतदान कराने की तैयारी की जा रही है।

लंदन के निवेश प्लेटफॉर्म ने दिया प्रस्ताव
रिपोर्ट में कहा गया है कि लंदन के निवेश प्लेटफॉर्म तुलिपशेयर (Tulipshare) ने इसका प्रस्ताव दिया है। निवेश प्लेटफॉर्म की ओर से यह प्रस्ताव अमेरिका की सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमेटी को भी भेजा गया है और उससे पूछा गया है कि कंपनी की अप्रैल में होने वाली सालाना बैठक से पहले ऐसा करना उचित होगा या नहीं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलाएगा व्यापक टीकाकरण अभियान

रंजीव ठाकुर May 10 2022 35367

बेटियां भविष्य की जननी होती हैं। उन्हें सामाजिक कुरीतियों के साथ-साथ सर्वाइकल कैंसर जैसी प्राणघातक ज

मंकीपॉक्स: मेरठ के स्कूल में अवकाश, कक्षा तीन के बच्चों में मिले लक्षण

मंकीपॉक्स: मेरठ के स्कूल में अवकाश, कक्षा तीन के बच्चों में मिले लक्षण

श्वेता सिंह September 13 2022 40663

यह वायरल अचानक बच्चों को बीमार कर देता है। इसमें बच्चों को क्वारंटाइन होने की सलाह दी जाती है क्योंक

गंभीर हालत में पहुंचे मरीज को सहारा हास्पिटल में मिला जीवनदान 

गंभीर हालत में पहुंचे मरीज को सहारा हास्पिटल में मिला जीवनदान 

हुज़ैफ़ा अबरार February 25 2023 36551

सहारा हॉस्पिटल में सभी सुविधाएं एक छत के नीचे उपलब्ध हैं, इसलिए मरीज को ब्लड बैंक की सुविधा और डॉक्ट

अमेरिका ने मेन्थॉल सिगरेट और सुगंधित सिगार को प्रतिबंधित करने की दिशा में उठाया कदम 

अमेरिका ने मेन्थॉल सिगरेट और सुगंधित सिगार को प्रतिबंधित करने की दिशा में उठाया कदम 

हे.जा.स. April 29 2022 31014

यू.एस. डिपार्टमेंट ऑफ हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विसेज सेक्रेटरी जेवियर बेसेरा ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से

एनीमिया से जंग में जून तक 8वें स्थान पर हिमाचल प्रदेश

एनीमिया से जंग में जून तक 8वें स्थान पर हिमाचल प्रदेश

विशेष संवाददाता November 23 2022 27834

अभियान के तहत आईएफए कवरेज (आयरन की गोलियां वितरण) के आधार पर जारी हुए आंकड़ों में चालू वित्त वर्ष 20

केजीएमयू में प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी प्रतिक्रिया

केजीएमयू में प्रदर्शन पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी प्रतिक्रिया

आरती तिवारी September 06 2022 31048

केजीएमयू में मंगलवार को चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से ठप नजर आई। वहीं यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठ

18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को बूस्टर डोज लगाने में तेजी लाएं: सीएम योगी

18 वर्ष से अधिक उम्र वालों को बूस्टर डोज लगाने में तेजी लाएं: सीएम योगी

रंजीव ठाकुर April 26 2022 23852

गौतमबुद्धनगर में 120, गाजियाबाद में 49 और लखनऊ में 12 नए कोरोना पाजिटिव मरीजों की पुष्टि होने पर सीए

इराकी महिला की गुरूग्राम के अस्पताल में की गई दुर्लभ सर्जरी

इराकी महिला की गुरूग्राम के अस्पताल में की गई दुर्लभ सर्जरी

विशेष संवाददाता November 27 2022 25369

फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ने एक बयान में कहा कि डॉक्टरों की एक टीम ने 'पावर स्पाइरल एंटेरो

सड़क पर उतरेंगे सरकार से नाराज फार्मासिस्ट

सड़क पर उतरेंगे सरकार से नाराज फार्मासिस्ट

विशेष संवाददाता November 03 2022 21164

एक ही टीम में काम कर रहे आयुष चिकित्सकों का मानदेय 66000 कर दिया गया लेकिन फार्मासिस्ट को पुराने मान

व्यवहारिक समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मिला चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ

व्यवहारिक समस्याओं को लेकर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मिला चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ

रंजीव ठाकुर April 23 2022 31533

चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ के पदाधिकारियों ने शनिवार को उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा एवं स्वास्थय मंत्र

Login Panel