देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोनारोधी टीका नही लगवाने वालों में मृत्युदर अधिक

जिन लोगों ने अभी तक टीके की एक भी खुराक नहीं ली है, उनमें संक्रमण का जोखिम सबसे अधिक बना हुआ है। इन लोगों में कोरोना की मृत्युदर भी सबसे अधिक है। तीसरी लहर में 92 फीसदी मौतें टीकाकरण न कराने वालों की हुई हैं।

admin
March 04 2022 Updated: March 05 2022 00:56
0 30972
कोरोनारोधी टीका नही लगवाने वालों में मृत्युदर अधिक स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव कुमार अग्रवाल

नयी दिल्ली। जिन लोगों ने अभी तक टीके की एक भी खुराक नहीं ली है उनमें संक्रमण का जोखिम अभी भी सबसे अधिक बना हुआ है। इन लोगों में कोरोना की मृत्युदर भी सबसे अधिक है। इतना ही नहीं बीते दिनों कोरोना की तीसरी लहर में 92 फीसदी मौतें टीकाकरण न कराने वालों की हुई हैं।

भारत में संक्रमण की तीसरी लहर काफी हद तक नियंत्रण में रही
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने गुरुवार को प्रेस कान्फ्रेंस में बताया, देश में पिछले वर्ष जब कोरोना की दूसरी लहर आई तब तक केवल 2.1 फीसदी लोगों का टीकाकरण हो पाया था लेकिन तीसरी लहर तक देश के 97 फीसदी लोगों ने पहली और 82 फीसदी लोग वैक्सीन की दोनों खुराक ले चुके। इसी का असर है कि भारत में संक्रमण की तीसरी लहर काफी हद तक नियंत्रण में रही। जिन लोगों ने दोनों खुराक लगाईं उनमें संक्रमण का बचाव 99 फीसदी तक दर्ज हुआ।

लोग जल्द से जल्द वैक्सीन लें
वहीं, नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा, टीकाकरण के जरिये कोरोना संक्रमण को रोक पाना अब वैज्ञानिक तौर पर भी साबित हुआ है। ऐसे में उन लोगों को आगे आकर टीकाकरण पूरा करना चाहिए जिनका एक या फिर दोनों खुराक लेना बाकी है।

महामारी अभी खत्म नहीं: लव कुमार
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव कुमार अग्रवाल ने कहा, विश्व में औसतन एक हफ्ते से रोजाना 15 लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। दुनिया भर में 6 करोड़ 18 लाख 12 हजार 031 कोरोना के सक्रिय मामले अभी भी हैं। ऐसे में लोगों को यह समझना चाहिए कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है। विश्वभर में महामारी की अलग-अलग तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। ऐसे में लोगों का सावधानी बरतना बहुत जरूरी है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

अपनी फ्लीट से मरीज को अस्पताल पहुंचाया उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने

रंजीव ठाकुर June 29 2022 32677

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक औचक निरीक्षण करने महानगर स्थित भाऊर

टेक महिन्द्रा अपने खर्च पर सभी कर्मचारियों का करवाएगी टीकाकरण।

टेक महिन्द्रा अपने खर्च पर सभी कर्मचारियों का करवाएगी टीकाकरण।

हुज़ैफ़ा अबरार March 21 2021 35743

टेक महिन्द्रा ने अपने सभी सहयोगियों को सरकारी ऐप के जरिये टीकाकरण के लिए खुद का पंजीकरण कराने और आवश

इस वायरस का नया स्ट्रेन मचा सकता है तबाही

इस वायरस का नया स्ट्रेन मचा सकता है तबाही

हे.जा.स. December 21 2022 28181

महामारी वैज्ञानिकों ने वर्तमान वायरस के स्वरूप का स्मॉलपॉक्स के वायरस से तुलना की है। ऐतिहासिक रूप स

ब्रेन डेड मरीज के गुर्दों से 2 लोगों को मिली नई जिंदगी

ब्रेन डेड मरीज के गुर्दों से 2 लोगों को मिली नई जिंदगी

आरती तिवारी July 31 2023 28040

राजधानी के एक कॉरपोरेट अस्पताल में भर्ती ब्रेन डेड मरीज के गुर्दों से रविवार को दो मरीजों को नई जिं

अमृत समान होता है माँ का पहला गाढ़ा पीला दूध, जरूर पिलायें: डॉ. पियाली

अमृत समान होता है माँ का पहला गाढ़ा पीला दूध, जरूर पिलायें: डॉ. पियाली

हुज़ैफ़ा अबरार July 31 2022 48134

वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पियाली भट्टाचार्य का कहना है कि शिशु के लिए स्तनपान अमृत के समान होता है

उत्तर प्रदेश: कोरोना संक्रमण के 8 नए मामले, कुल एक्टिव केस घटकर 83

उत्तर प्रदेश: कोरोना संक्रमण के 8 नए मामले, कुल एक्टिव केस घटकर 83

हुज़ैफ़ा अबरार November 09 2021 27697

प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 10 और अब तक कुल 16,87,226 लोग कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में क

एसजीपीजीआइ लखनऊ में पैरामेडिकल पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल

एसजीपीजीआइ लखनऊ में पैरामेडिकल पदों पर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 19 अप्रैल

एस. के. राणा March 29 2022 29793

एसजीपीजीआइ लखनऊ में सरकारी नौकरी इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। संजय गांधी पोस्ट ग्र

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में मनाया गया विश्व रक्तदाता दिवस

मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में मनाया गया विश्व रक्तदाता दिवस

हुज़ैफ़ा अबरार June 14 2022 35501

मेदांता सुपरस्पेशियालिटी हॉस्पिटल के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ आशीष तिवारी ने कहा कि

14 व 15 अगस्त को लोहिया अस्पताल में लगेगा रक्तदान शिविर

14 व 15 अगस्त को लोहिया अस्पताल में लगेगा रक्तदान शिविर

रंजीव ठाकुर August 14 2022 33771

पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव धूम-धाम से मनाया जा रहा है और उत्तर प्रदेश की राजधानी भी तीन रंगो

बीसीसीएल में मेडिकल एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की आखिरी तारीख

बीसीसीएल में मेडिकल एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती, ये है आवेदन की आखिरी तारीख

श्वेता सिंह October 18 2022 31335

इस भर्ती के माध्यम से कुल 41 पदों को भरा जाएगा। सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट पदों पर भर्ती के लिए उम्मी

Login Panel