देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स लंदन की ओर से सम्मानित किए गए डॉ. आशुतोष वर्मा।

डॉ. आशुतोष वर्मा पूरी तरह से लोगों के लिए समर्पित रहते हैं। हर महीने की 20 तारीख को वह सभी मरीज़ों का मुफ़्त इलाज करते हैं।

हुज़ैफ़ा अबरार
June 28 2021 Updated: June 28 2021 04:14
0 34373
वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स लंदन की ओर से सम्मानित किए गए डॉ. आशुतोष वर्मा। प्रतीकात्मक

लखनऊ। राजधानी के जाने-माने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष वर्मा को कोरोना काल में किए गए उनके कार्यों की वजह से 'वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स', लंदन की ओर से सम्मानित किया गया है। शनिवार को उन्हें अवॉर्ड की प्राप्ति हुई। 

डॉ. आशुतोष ने कोरोना वायरस की पहली व दूसरी लहर के दौरान लोगों की मदद में अपना सर्वस्व दांव पर लगा दिया था। उन्होंने लखनऊ के हर इलाकों में जा-जाकर लोगों की मदद की थी। डॉ. वर्मा ने पूरे कोरोना काल के दौरान हर तरीके से लोगों की सेवा की। चाहे संक्रमित व्यक्तियों तक दवा पहुंचाने का कार्य हो, ऑक्सीजन सिलेंडर मुहैया कराना हो या फिर असहाय व्यक्तियों तक आर्थिक मदद पहुंचानी हो, इन सबका बीड़ा अपने कंधों पर उठा लिया था। इसी वजह से उन्हें इस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

अवॉर्ड मिलने के बाद डॉ. आशुतोष वर्मा ने कहा कि 'संकट के समय समाजसेवा में सहभागिता, मानवीय मूल्यों के उच्च आदर्शों में शामिल है। इसी विचार के साथ मैंने कोरोना काल में जनता की सेवा का बीड़ा उठाया और लोगों को हरसंभव मदद की।'

उन्होंने कहा कि 'शनिवार को वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स, लंदन की ओर से जब मुझे सम्मान प्राप्त हुआ। बेहद सुखद अनुभूति हो रही है। उन सभी लोगों का शुक्रिया, जिन्होंने मुझे समाज की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।'

कौन हैं डॉ. आशुतोष वर्मा?
'वर्ल्ड बुक ऑफ़ रिकार्ड्स', लंदन की ओर से अवॉर्ड पाने वाले डॉ. आशुतोष वर्मा लखनऊ के डालीगंज क्षेत्र में 'चिल्ड्रेन मेडिकल सेंटर' के नाम से अपना अस्पताल चलाते हैं। इनकी पैदाइश भी शहर-ए-अदब की है और इन्होंने यहीं के कॉल्विन तालुकेदार स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई की। जिसके बाद कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज (GSVM Medical College) से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। एमबीबीएस करने के बाद डॉ. वर्मा ने लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री प्राप्त की। 'शहर-ए-तहज़ीब' के प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष वर्मा इंडियन अकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स के सेक्रेटरी भी हैं। 

हर महीने की 20 तारीख को करते हैं मुफ़्त इलाज
डॉ. आशुतोष वर्मा पूरी तरह से लोगों के लिए समर्पित रहते हैं। वह 'हेल्थ वीवर्स' के नाम से एक एनजीओ भी चलाते हैं। जिसके तहत हर महीने की 20 तारीख को वह सभी मरीज़ों का मुफ़्त इलाज करते हैं। इस एनजीओ का उद्देश्य बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार लाना है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

केजीएमयू में

केजीएमयू में ''वन महोत्सव सप्ताह'' के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित 

हुज़ैफ़ा अबरार July 06 2022 39254

हम जानते ही है की वन हमारे लिए बहुत महत्व रखते है। यह मनुष्य और बाकी सारे जीव जंतुओं को प्रकृति का ए

बीफार्मा और डीफार्मा विद्यार्थियों को मिलेंगी अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं

बीफार्मा और डीफार्मा विद्यार्थियों को मिलेंगी अत्याधुनिक प्रयोगशालाएं

रंजीव ठाकुर May 03 2022 30945

राजधानी के बीफार्मा और डीफार्मा विद्यार्थियों को जल्दी ही प्रयोगशालाएं भी मिल जाएंगी। अभी तक लखनऊ वि

6 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगी फार्मेसी: ब्रजेश पाठक

6 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगी फार्मेसी: ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी February 23 2023 36609

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि चिकित्सा शिक्षा विभाग ने कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, आगरा, प्रयागर

कोरोना के नए स्वरूप के मद्देनजर ‘प्रोएक्टिव’ रहने की आवश्यकता: मोदी

कोरोना के नए स्वरूप के मद्देनजर ‘प्रोएक्टिव’ रहने की आवश्यकता: मोदी

एस. के. राणा November 29 2021 33586

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस के नये स्वरूप का पता चलने और इसे लेकर दुनिया भर में पैदा हुई आशंकाओं

H3N2 वायरस पर एक्शन में धामी सरकार, डीएम को दिए निर्देश

H3N2 वायरस पर एक्शन में धामी सरकार, डीएम को दिए निर्देश

विशेष संवाददाता March 15 2023 27297

पर्यटन, संस्कृति, धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश की जनता के साथ-साथ प्रदेश में आने वाले पर्यट

गर्मियों में ऐसे रखे अपने होठों को कोमल, गुलाबी और खूबसूरत

गर्मियों में ऐसे रखे अपने होठों को कोमल, गुलाबी और खूबसूरत

सौंदर्या राय April 15 2022 45124

गर्मियों में होंठ रूखे हो जाते हैं।इस मौसम में होंठों को बहुत केअर की बहुत जरूरत होती है। । आइए जानत

यूक्रेन में न्‍यूक्लियर प्‍लांट के करीब रहने वाले लोगों को दी जा रही आयोडीन की गोलियां, जानें इसका असर

यूक्रेन में न्‍यूक्लियर प्‍लांट के करीब रहने वाले लोगों को दी जा रही आयोडीन की गोलियां, जानें इसका असर

हे.जा.स. August 28 2022 28613

जब एटमी ऊर्जा संयंत्र में कोई दुर्घटना होती है, कोई विस्फोट या कोई रिसाव या युद्ध के दौरान कोई क्षति

इंदिरा आईवीएफ ने लखनऊ में नए अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन किया

इंदिरा आईवीएफ ने लखनऊ में नए अत्याधुनिक केंद्र का उद्घाटन किया

हुज़ैफ़ा अबरार May 18 2022 69790

इंदिरा आईवीएफ द्वारा उपयोग की जाने वाली तकनीक में अत्याधुनिक विकास ने उपचार के पहले चक्र के दौरान कई

राजस्थान में फिर से बढ़े कोरोना के मरीज़

राजस्थान में फिर से बढ़े कोरोना के मरीज़

जीतेंद्र कुमार November 01 2022 27623

प्रदेश में अब तक कोरोना से संक्रमित हुए मरीज़ों की संख्या 13,14,423 है, जिसमें  कुल मृतक 9645 और वर्त

दोबारा थायरॉयड कैंसर में आयोडीन थेरेपी नई आस

दोबारा थायरॉयड कैंसर में आयोडीन थेरेपी नई आस

आरती तिवारी September 03 2023 28693

थायरॉयड कैंसर के मामले में सर्जरी के बावजूद बार-बार कैंसर उभरने की प्रवृत्ति देखी जाती है। वहीं इसे

Login Panel