देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

कोविड के बाद तो लोग नर्सेज को किराए पर कमरा तक नहीं देते हैं - महामंत्री अशोक कुमार

राजकीय नर्सेज संघ, उ0प्र0 का द्विवार्षिक अधिवेशन आज गांधी भवन, कैसरबाग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा किया जाना था किन्तु शासकीय कार्य से लखनऊ से बाहर वाराणसी में होने के कारण उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि डाॅ वेदब्रत सिंह, महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश के द्वारा किया गया।

रंजीव ठाकुर
May 01 2022 Updated: May 01 2022 04:08
0 30933

लखनऊ। राजकीय नर्सेज संघ, उ.प्र. का द्विवार्षिक अधिवेशन आज गांधी भवन, कैसरबाग में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक द्वारा किया जाना था किन्तु शासकीय कार्य से लखनऊ से बाहर वाराणसी में होने के कारण उक्त कार्यक्रम का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि डाॅ वेदब्रत सिंह, महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश के द्वारा किया गया। 

अधिवेशन का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद प्रदेश में कोविड-19 (covid-19) महामारी में शहीद हुये नर्सेज (nurses) को श्रद्वांजलि अर्पित किया गया। प्रदेश के सभी मंडल अध्यक्षों एवं जिला अध्यक्ष/मंत्रीगणों ने अपने-अपने मंडल एवं जनपद की मांगों एवं नर्सेज की समस्याओं से अवगत कराया।

महामंत्री अशोक कुमार ने हेल्थ जागरण (health jagaran ) से खास बातचीत करते हुए कहा कि, डीजी हेल्थ डाॅ वेदब्रत सिंह (DG Health Dr. Vedbrata Singh) को संघ का मांग पत्र दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि शासन (yogi government ) तक उनकी मांगे पहुंचाई जाएँगी। 

अशोक कुमार ने नर्सेज की मांगों के बारे में बताते हुए कहा कि आईएनसी (INC) के मानकानुसार पदनाम परिवर्तन, चिकित्सकों की भांति गृह जनपद में तैनाती के साथ ही 9 अन्य महत्वपूर्ण मांगों के संबंध में अवगत कराते हुए पूर्ण करने का अनुरोध किया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड के बाद तो लोग नर्सेज को किराए पर कमरा तक नहीं देते हैं। 

मंच पर उपस्थित डाॅ सचिन वैश्य, अध्यक्ष, पीएमएचएस सवंर्ग (PMHS) एवं चिकित्सा स्वास्थ्य महासंघ (Medical Health Federation) के अध्यक्ष, डाॅ अमित सिंह एवं चुनाव पर्यवेक्षक, डाॅ आर के गुप्ता, अपर निदेशक (Paramedical), स्वास्थ्य भवन, लखनऊ द्वारा राजकीय नर्सेज संघ, उप्र की कोर कमेटी में एक वर्ष के अन्तराल में सेवानिवृत्त हो चुकी एवं होने वाली नर्सेज, जो अपने शासकीय कार्यों एवं दायित्वों के साथ ही संघ के कार्यों एवं दायित्वों के निर्वान्ह् में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने वाली 24 नर्सेज को सम्मानित किया गया।

01 मई, 2022 को बलरामपुर चिकित्सालय (Balrampur Hospital), लखनऊ स्थित कम्युनिटी हॉल /विज्ञान भवन में प्रान्तीय कार्यकारिणी का चुनाव सम्पन्न कराया जायेगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से संगठन के पदाधिकारियों के साथ ही बड़ी संख्या में राजकीय नर्सेज द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

दरभंगा का सबसे बड़ा अस्पताल तालाब बना, सेवाएं ठप

दरभंगा का सबसे बड़ा अस्पताल तालाब बना, सेवाएं ठप

विशेष संवाददाता July 06 2023 41014

बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई है। भारी बारिश से कई जिले जलमग्न हो गए है, इसके अलावों अस्पतालों में

कोविड-19 से छात्रों में बढ़ते अवसाद को दूर करने का अभियान चलाएगा शिया पी0 जी0 कालेज।

कोविड-19 से छात्रों में बढ़ते अवसाद को दूर करने का अभियान चलाएगा शिया पी0 जी0 कालेज।

हुज़ैफ़ा अबरार May 10 2021 26873

कनाडा के प्रसिद्ध चिकित्सक डा0 तक़ी आब्दी कोविड से इलाज के सम्बन्ध में विशेष व्याख्यान, सलाह और इलाज

जानें क्यों होता है प्रोस्टेट कैंसर और होम्योपैथी में क्या है इसका उपचार

जानें क्यों होता है प्रोस्टेट कैंसर और होम्योपैथी में क्या है इसका उपचार

श्वेता सिंह September 26 2022 40537

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 2020 में 10 मिलियन लोगों की मौत कैंसर के कारण हुई। इसी साल दुनिया भ

कोरोना तीसरी लहर की निगरानी में नए म्यूटेंट पर ध्यान केन्द्रित - राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र।

कोरोना तीसरी लहर की निगरानी में नए म्यूटेंट पर ध्यान केन्द्रित - राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र।

हे.जा.स. August 12 2021 25893

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र ने बताया कि कोरोना तीसरी लहर की निगरानी बारीकी से की जा रही है और साथ

कोविड-19: चार लाख से कम हुआ कोरोना संक्रमण का आंकड़ा। 

कोविड-19: चार लाख से कम हुआ कोरोना संक्रमण का आंकड़ा। 

एस. के. राणा May 11 2021 31224

एक दिन में कोविड-19 के 3,66,161 मामले सामने आए और इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,26

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

विशेष संवाददाता May 31 2023 29971

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि एमबीबीएस डॉक्टरों की कमी को पूरा करने की दिशा में लगातार प्रयास कि

नीबू: इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए है फायदेमंद

नीबू: इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए है फायदेमंद

आयशा खातून July 23 2022 46771

नींबू एक बेहतरीन इंस्टेंट एनर्जी बूस्टर और थकान दूर करने वाला है। यह साइट्रस फल त्वचा और मसूड़ों के

मेरठ में बीमारियों का कहर, जिला अस्पताल के सभी बेड फुल

मेरठ में बीमारियों का कहर, जिला अस्पताल के सभी बेड फुल

श्वेता सिंह September 12 2022 29205

जिला अस्पताल में बच्चों का वार्ड भी भरा हुआ है। इस कारण अब कोरोना के मरीजों के लिए तैयार किए गए पीआई

यूपी के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ी एमडी व एमएस की सीट्स

यूपी के मेडिकल कॉलेजों में बढ़ी एमडी व एमएस की सीट्स

रंजीव ठाकुर September 15 2022 18603

उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर चिकित्सा शिक्षा विभाग मेडिकल कॉलेजेज में एमडी व एमएस कोर्स की सीट्स

सहारा हॉस्पिटल में स्तन से सम्बंधित समस्याओं के परामर्श के लिए नि:शुल्क शिविर का आयोजन

सहारा हॉस्पिटल में स्तन से सम्बंधित समस्याओं के परामर्श के लिए नि:शुल्क शिविर का आयोजन

हुज़ैफ़ा अबरार October 05 2023 100128

डॉ.फरहा अरशद ने बताया कि अगर स्तन सम्बंधी कोई समस्या है तो इलाज कराने से पहले उसकी जांच करानी चाहिए।

Login Panel