देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोविड-19 के सफल उपचार में विश्व की पहली एंटीवायरल गोली मोल्नुपिराविर को ब्रिटेन में मिली मंजूरी।

ब्रिटेन की औषधि एवं स्वास्थ्य सेवा उत्पाद नियामक एजेंसी (एमएचआरए) ने कहा कि यह एंटीवायरल गोली ‘लैगेवरियो’ (मोल्नुपिराविर) को सुरक्षित और असरदार पाया गया है।

हे.जा.स.
November 05 2021 Updated: November 05 2021 04:01
0 32155
कोविड-19 के सफल उपचार में विश्व की पहली एंटीवायरल गोली मोल्नुपिराविर को ब्रिटेन में मिली मंजूरी। प्रतीकात्मक

लंदन (भाषा)। ब्रिटेन के स्वास्थ्य नियामक ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 के सफल उपचार में मददगार मानी जा रही विश्व की पहली एंटीवायरल गोली के उपयोग को मंजूरी दी है। यह उन लोगों के लिए ‘परिवर्तनकारी’ मानी जा रही है जिन्हें इस खतरनाक वायरस से सबसे ज्यादा जोखिम है।

ब्रिटेन की औषधि एवं स्वास्थ्य सेवा उत्पाद नियामक एजेंसी (एमएचआरए) ने कहा कि यह एंटीवायरल गोली ‘लैगेवरियो’ (मोल्नुपिराविर) को सुरक्षित और असरदार पाया गया है तथा इसके उपयोग से उन लोगों के अस्पताल में भर्ती होने या मौत होने का खतरा कम हो जाता जिनमें कोविड-19 के बहुत कम से लेकर हल्के-फुल्के लक्षण है, लेकिन बीमारी के गंभीर रूप लेने की आशंका है।

मोल्नुपिराविर को बुनियादी रूप से फ्लू के उपचार के लिए बनाया गया था। अब कोविड संक्रमित लोगों को दिन में दो बार इसका सेवन करने के लिए कहा जा सकता है।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री साजिद जावीद ने कहा, ‘‘यह हमारे देश के लिए ऐतिहासिक दिन है क्योंकि ब्रिटेन दुनिया का पहला देश है जिसने ऐसे एंटीवायरस को मंजूरी दी है जिसे घर पर ही कोविड के उपचार के लिए लिया जा सकता है।’’

उन्होंने जोर देकर कहा, ‘‘यह उन लोगों के लिए परिवर्तनकारी साबित होगी जिनमें इस वायरस के संक्रमण का ज्यादा जोखिम है या फिर जिनके शरीर का प्रतिरक्षातंत्र कमजोर है। ऐसे लोगों को जल्द ही बहुत ही कारगर उपचार मिल सकेगा।’’

जावीद के मुताबिक, ‘‘कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई के लिए यह एंटीवायरल गोली एक अतिरिक्त हथियार होगी और इसके साथ ही यह जरूरी बना हुआ है कि लोग आगे आकर टीका लगवाएं, खासकर वो लोग जो लोग ’बूस्टर डोज’ के पात्र हैं ताकि आने वाले महीनों में ज्यादा से ज्यादा लोग सुरक्षित रह सकें।’’

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

फाइलेरिया संक्रमण चेक करने को होगी हर भर्ती रोगी की जांच 

फाइलेरिया संक्रमण चेक करने को होगी हर भर्ती रोगी की जांच 

हुज़ैफ़ा अबरार September 01 2026 644

स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ पवन कुमार अरुण ने सभी मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को अपने संस्थान में भर्ती प्रत

 स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भवः से आएगी क्रांति: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भवः से आएगी क्रांति: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

आरती तिवारी September 10 2023 36478

स्वास्थ्य सेवाओं को जरूरतमंदों तक पहुंचाने के लिए भाजपा सरकार आयुष्मान भवः अभियान शुरू करने जा रही ह

थेलेसीमिया: रोग के लक्षण, कारण और इलाज

थेलेसीमिया: रोग के लक्षण, कारण और इलाज

लेख विभाग May 09 2022 51482

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार भारत देश में हर वर्ष सात से दस हजार थेलेसीमिया पीडि़त बच्चों क

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण के साथ पांच ऐहतियाती कदम उठायें: डॉ. सूर्यकांत

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए टीकाकरण के साथ पांच ऐहतियाती कदम उठायें: डॉ. सूर्यकांत

हुज़ैफ़ा अबरार January 17 2022 36406

हाथ मिलाने की जगह नमस्कार करें, हाथों को बार-बार साबुन-पानी से धुलते रहें, भीड़भाड़ में जाने से बचें,

परमार्थ आश्रम ने बढ़ते प्रदूषण पर जताई चिंता

परमार्थ आश्रम ने बढ़ते प्रदूषण पर जताई चिंता

विशेष संवाददाता November 05 2022 27889

वायु प्रदूषण इस समय दुनिया का सबसे बड़ा पर्यावरणीय स्वास्थ्य खतरा है, जो दुनिया भर में प्रतिवर्ष 70 ल

कोरोनारोधी टीके के बूस्टर डोज़ पर पुनर्विचार करेगी केंद्र सरकार

कोरोनारोधी टीके के बूस्टर डोज़ पर पुनर्विचार करेगी केंद्र सरकार

एस. के. राणा January 27 2022 24252

केंद्र सरकार जल्द ही कोरोना की तीसरी खुराक यानी बूस्टर डोज पर अपनी पॉलिस पर फिर से विचार कर सकती है।

सीओपीडी के निदान के लिए स्पाईरोमीट्री जरूरी: डॉ बी पी सिंह

हुज़ैफ़ा अबरार November 19 2022 33717

सीओपीडी रोग धीरे-धीरे बढ़ता है, जिस वजह से मरीज अपनी बीमारी को पहचान नहीं पाते और समय पर मेडिकल परा

28 नवंबर से शुरू होगा पुरुष नसबंदी जागरूकता अभियान

28 नवंबर से शुरू होगा पुरुष नसबंदी जागरूकता अभियान

अबुज़र शेख़ November 23 2022 28022

पुरुष नसबंदी जागरूकता अभियान 28 नवंबर से शुरू होगा जो तीन दिसंबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत एएनएम और

इन लोगों पर मंडरा रहा सुपरबग का खतरा

इन लोगों पर मंडरा रहा सुपरबग का खतरा

एस. के. राणा January 11 2023 37573

रिपोर्ट के मताबिक भारत में पशुओं को एंटीबायोटिक दी जा रही है, वो भी ऐसी, जो पश्चिम में बैन हो चुकी।

जानिए हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए क्या करें क्या नहीं?

जानिए हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए क्या करें क्या नहीं?

आरती तिवारी July 01 2023 25403

व्यस्त दिनचर्या में सभी का लाइफस्टाइल सही नहीं रहता। लोग काम के चलते अपने लाइफस्टाइल पर जरा भी ध्यान

Login Panel