देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

12 से 14 साल तक के बच्चों का कोरोनारोधी टीकाकरण मार्च से संभावित

देश में 12 से 14 साल तक के बच्चों का कोरोना रोधी टीकाकरण जल्द शुरू करने को लेकर केंद्र सरकार ने अभी कोई फैसला नहीं किया है।

एस. के. राणा
January 18 2022 Updated: January 18 2022 22:31
0 40897
12 से 14 साल तक के बच्चों का कोरोनारोधी टीकाकरण मार्च से संभावित प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। देश में 12 से 14 साल तक के बच्चों का कोरोना रोधी टीकाकरण जल्द शुरू करने को लेकर केंद्र सरकार ने अभी कोई फैसला नहीं किया है। देश में अभी 15 से 18 साल तक किशोरों व वयस्कों का टीकाकरण जारी है। 12-14 वर्ष के आयु वर्ग में अनुमानित आबादी 7.5 करोड़ है। इतनी ही आबादी उन किशोरों की है, जिनका टीकाकरण अभी चल रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह बात कही। सूत्रों ने कहा कि 12 से 14 साल तक के बच्चों के टीकाकरण पर अभी निर्णय नहीं हुआ है। सोमवार को केंद्र सरकार के कोविड-19 वर्किंग ग्रुप (NTAGI) के अध्यक्ष डॉक्टर एनके अरोड़ा ने कहा था कि भारत में 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण मार्च में शुरू हो सकता है। उन्होंने कहा था कि मार्च तक 15 से 18 साल के किशोरों का टीकाकरण पूरा हो जाने की उम्मीद है। ऐसे में अगले चरण में 12 से 14 साल तक के बच्चों को टीका लगाए जाने की उम्मीद है। 

3.45 करोड़ किशोरों को लगे टीके
डॉक्टर अरोड़ा के मुताबिक देश में 15-18 आयु वर्ग के 7.5 करोड़ लोग हैं। इनमें से 3.45 करोड़ किशोरों को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। चूंकि, किशोरों को कोवाक्सिन लगाई जा रही है, इसलिए 28 से 42 दिन के अंदर उन्हें टीके की दूसरी खुराक भी दे दी जाएगी। यानी 15-18 आयु वर्ग का वैक्सिनेशन मार्च तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद 12 से 14 साल वाले बच्चों का टीकाकरण पूरे जोर-शोर से शुरू किया जा सकेगा। 

किशोरों को फरवरी में दूसरी खुराक
डॉ. अरोड़ा के अनुसार 15 से 18 आयु वर्ग के किशोर टीकाकरण प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और टीकाकरण की इस गति को देखते हुए इस आयु वर्ग के बाकी लाभार्थियों को जनवरी के अंत तक पहली खुराक लग जाने की संभावना है और उसके बाद उनकी दूसरी खुराक फरवरी के अंत तक दिए जाने की उम्मीद है।  अरोड़ा ने कहा कि 15-18 वर्ष के आयु वर्ग का टीकाकरण हो जाने के बाद, सरकार मार्च में 12-14 वर्ष के आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान शुरू करने के बारे में नीतिगत फैसला कर सकती है

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

पल्स ऑक्सीमीटर क्या है?

पल्स ऑक्सीमीटर क्या है?

लेख विभाग May 19 2021 32439

इस डिवाइस के जरिए डॉक्टर, नर्स या किसी भी स्वास्थ्य पेशेवर को यह पता करने में मदद करती है कि किसी व्

केजीएमयू के डॉक्टरों ने मनवाया काबिलियत का लोहा, दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों में 10 चिकित्सक शामिल

केजीएमयू के डॉक्टरों ने मनवाया काबिलियत का लोहा, दुनिया के शीर्ष वैज्ञानिकों में 10 चिकित्सक शामिल

श्वेता सिंह October 13 2022 31736

केजीएमयू के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल डॉ बिपिन पुरी ने सभी चयनित डाक्टर्स को बधाई दी है। वैज्ञानिकों को

पराबैगनी किरणों से आंखों को पहुंचता है नुकसान।

पराबैगनी किरणों से आंखों को पहुंचता है नुकसान।

लेख विभाग January 23 2021 26443

कई बार लेजऱ प्रक्रिया से ऑपरेशन के बाद रोगियों को रात में धुंधला दिखना या फ्लैप संबंधी समस्याओं का स

सोलन जिला लंपी वायरस से हुआ मुक्त

सोलन जिला लंपी वायरस से हुआ मुक्त

विशेष संवाददाता January 31 2023 34179

सोलन जिले में भी अगस्त माह में लंपी वायरस का मामला सामने आया था, लेकिन अब हिमाचल का सोलन जिला लंपी फ

दुनिया की पहली सूंघने वाली एंटी-कोविड वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मिली मंजूरी

दुनिया की पहली सूंघने वाली एंटी-कोविड वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मिली मंजूरी

हे.जा.स. September 06 2022 39067

इस नीडल फ्री वैक्सीन के प्रभाव की बात करें तो इसे बनाने वाली कंपनी का दावा है कि यह लक्षणों को रोकने

ओमिक्रोन संक्रमण और कोरोना संक्रमण दोनों के मामले बढ़े

ओमिक्रोन संक्रमण और कोरोना संक्रमण दोनों के मामले बढ़े

एस. के. राणा December 30 2021 39655

इधर कोरोना के मामले में भी इजाफा हुआ है। पिछले 24 घंटे में 13,154 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं।

देश में कोविड-19 के 41,965 नए मामले।

देश में कोविड-19 के 41,965 नए मामले।

एस. के. राणा September 01 2021 43287

संक्रमण से 460 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 4,39,020 हो गई। देश में उपचाराधीन मरीजों की

मेदांता हॉस्पिटल में कटे हुए बाजू को जोड़कर युवक को दिया नया जीवन

रंजीव ठाकुर July 20 2022 80018

सौरभ को जब मेदांता हॉस्पिटल लाया गया तो उसका दाहिना हाथ केवल एक नर्व से लटक रहा था। सौरभ के दाएं हाथ

कोरोना जाँच में नाक से सैंपल लेने के बजाय मुंह से सैम्पल लेना  होगा ज्यादा कारगर

कोरोना जाँच में नाक से सैंपल लेने के बजाय मुंह से सैम्पल लेना होगा ज्यादा कारगर

एस. के. राणा January 17 2022 22723

कुछ अध्ययनों में यह दावा किया गया है कि नाक से सैंपल (स्वैब) लेने की बजाय मुंह से स्वैब (सलाइवा: लार

मानसून में लगातार बढ़ रहे डायरिया के मामले:डा वैभव

मानसून में लगातार बढ़ रहे डायरिया के मामले:डा वैभव

हुज़ैफ़ा अबरार July 24 2026 959

मानसून के दौरान दूषित भोजन और पानी डायरिया संक्रमण का सबसे बड़ा कारण हैं। अक्सर लोग डायरिया को सामान

Login Panel