











































प्रतीकात्मक चित्र
लखनऊ। प्रदेश भर से आने वाले दिल के मरीज़ों की त्वरित चिकित्सा के लिए केजीएमयू के लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग का विस्तार होगा। विस्तार के बाद लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में दोगुने से अधिक मरीजों की भर्ती हो सकेगी। विस्तार का काम आखिरी दौर में हैं। इससे प्रदेशभर दिल के मरीजों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।
वर्तमान में लारी की ओपीडी ( OPD) में रोजाना 500 से 700 मरीज आ रहे हैं। इमरजेंसी (emergency) में 70 से 80 मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। विभाग में आईसीयू (ICU) व जनरल वार्ड (general ward) में कुल 80 बेड हैं। ऐसे में दिल के मरीजों (Patients) को इलाज के लिए इंतजार करना पड़ता है। मरीज दलालों के चक्कर में फंस जाते हैं या प्राइवेट अस्पतालों की ओर रूख करने को मजबूर हो जातें हैं। मरीजों की समस्यांओं को कम करने के लिए केजीएमयू (KGMU) प्रशासन ने यह अहम कदम उठाया है। लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग (Lari Cardiology Department) के विस्तार के लिए नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। इसका काम लगभग पूरा हो गया है।
96 बेड का नया वार्ड बनकर लगभग तैयार
केजीएमयू प्रशासन ने बताया कि करीब 76 करोड़ 44 लाख रुपये से नया भवन बनकर तैयार हो रहा है। इसके बाद लारी में कुल 176 बेड हो जाएंगे। लारी के प्रवक्ता डॉ. अक्षय प्रधान के मुताबिक 96 बेड का नया वार्ड बनकर लगभग तैयार हो गया है। छोटे-छोटे काम बचे हैं। जो एक से दो माह में पूरे होने की उम्मीद है। इसमें जनरल व प्राइवेट वार्ड (private wards) होंगे। मरीजों को बेड की समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है।
बन रहे दो नए कैथ लैब
अभी लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में तीन कैथ लैब (cath labs) संचालित हैं। जिसमें रोज 30 से 35 मरीजों की एंजियोग्राफी (angiography) व एंजियोप्लास्टी (angioplasty) होती हैं। नए भवन में दो और कैथ लैब बन रही हैं। इससे ऑपरेशन (operation) में सहूलियत मिलेगी। करीब 10 से 15 मरीजों नए मरीज़ों की एंजियोग्राफी व एंजियोप्लास्टी की सुविधा मरीजों को मिल सकेंगी।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 133
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 133
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9765
एस. के. राणा January 20 2026 0 5950
एस. के. राणा February 01 2026 0 5943
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35631
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
संयुक्त राष्ट्र ने बताया कि हर साल, गर्भधारण के लगभग आधे मामले, यानि लगभग 12 करोड़ 10 लाख मामले अनिय
योगी सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए प्रयासरत है, और मिशन मोड पर कार्य भी
नर्सिंग को प्रोफेशन बनाने का निर्णय सराहनीय है। नर्सिंग स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ है। जिस चिकित्सा सं
बारिश लोगों के लिए आफत बनकर आई है। भारी बारिश से कई जिले जलमग्न हो गए है, इसके अलावों अस्पतालों में
धैर्य के माता पिता ने बताया कि जब वह 2 महीने का था, तब उसको निमोनिया हुआ और उसे बुखार आया। स्थानीय ड
39 किशोरियों का एचपीवी टीकाकरण हुआ, जिनमें 33 सम्प्रेक्षण गृह व 6 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की
कोविड महामारी में ऑप्ट्रोमेट्रिस्ट लगातार अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। कोरोना के साथ ही ब्लैक फंगस मे
डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के एकेडमिक ब्लॉक भवन के दसवें तल के हॉल में दस दिवसीय योग प
बरसात के मौसम में वायरल फीवर बहुत तेजी के साथ फैलता है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है
सिंगापुर में कोरोना वायरस के नए मामलों में से 2,349 मामलों का पीसीआर टेस्ट के तहत पता चला है जबकि 7,

COMMENTS