











































स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ नीलम विनय
लखनऊ। स्त्रीरोग (gynecological diseases) संबंधी सभी बीमारियों का एक साथ एक जगह इलाज अभी तक किसी निजी अस्पताल में नहीं था। महिलाओं को विशेष स्वास्थ्य देखभाल की जरूरत के लिए शहर से बाहर जाना पड़ता था।
राजधानी के मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital) में अब स्त्रीरोग संबंधी सभी बीमारियों का एक साथ इलाज उपलब्ध हो गया है। इसके साथ ही लखनऊ में महिलाओं के लिए विश्वस्तरीय किफायती स्वास्थ्य सेवा को एक ही छत के नीचे लाया गया है।
हाई रिस्क प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नीलम विनय (Dr Neelam Vinay) को इंस्टीट्यूट ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी, फीटल मेडिसिन, इनफर्टिलिटी एंड गायनेकोलॉजी ऑन्कोलॉजी, और नियोनेटोलॉजी डिवीजन के निदेशक के रूप में मेदांता में नियुक्त किया गया है।
डॉ नीलम विनय ने हेल्थ जागरण (health jagaran) से खास बातचीत में बताया कि हॉस्पिटल के स्त्री एवं प्रसूति रोग (Gynecology and Obstetrics) विभाग में सभी उम्र की महिलाओं को किशोरवस्था से लेकर मासिक धर्म की शुरुआत, गर्भावस्था से लेकर मीनोपॉज (pregnancy to menopause) और उसके बाद तक का इलाज यहां अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं के साथ चौबीसों घंटे मिलेगा। अस्पताल हाई रिस्क मामलों और नवजात बच्चों की स्वास्थ्य जटिलताओं सहित पूर्ण रूप से प्रसूति देखभाल प्रदान करने के लिए भी पूरी तरह से समक्ष है।
डॉ नीलम विनय ने बताया कि हम सभी स्त्रीरोग संबंधी बीमारियों के इलाज में विशेषज्ञ हैं, जिनमें अनियमित मासिक धर्म (irregular menstruation), किशोर लड़कियों होने वाली समस्याएं, ट्यूमर, गर्भाशय फाइब्रॉयड (uterine fibroids) और गर्भाशय के प्रोलेप्स (uterine prolapse) जैसे विकार शामिल हैं। हमारे पास स्त्री रोग संबंधी कैंसर जैसे ओवेरियन (ovarian cancer), एंडोमेट्रियल और सर्वाइकल कैंसर (endometrial and cervical cancer) के लिए विशेष क्लीनिक हैं।
उन्होंने कहा कि जल्द ही हम बांझपन (infertility) के इलाज के लिए आईवीएफ (IVF) की सुविधा भी शुरू करेंगे। लखनऊ में महिलाओं को अब किसी भी स्वास्थ्य देखभाल की जरूरत के लिए शहर से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। अस्पताल में एक विशेष रूप से 24x7 ब्लड बैंक (24x7 blood bank) द्वारा समर्थित गंभीर रूप से बीमार महिलाओं के लिए विश्व स्तरीय आईसीयू और एचडीयू (High Dependency Unit) की सुविधा है।
संस्थान न केवल गर्भवती महिलाओं की देखभाल करने में विशेषज्ञ होगा, बल्कि गर्भावस्था के दौरान सभी विशेष अल्ट्रासाउंड स्कैन भी यहां मौजूद है। साथ ही जटिल फीटल समस्याओं का फीटल इंवेसिव प्रोसीजर से निदान और उपचार के लिए चिकित्सकीय एवं तकनीकी (invasive fetal procedures) रूप से सुसज्जित है।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 553
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 420
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 112
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9744
एस. के. राणा January 20 2026 0 5936
एस. के. राणा February 01 2026 0 5929
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5054
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87456
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35624
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36106
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
इस वक्त दिल्ली एनसीआर के ज्यादातर हिस्सों में धुंआं और धूल नजर आ रहा है। जैसे जैसे ठंड बढ़ेगी इस तस्
रेज़ूम थेरेपी उन पुरुषों के लिए गेम-चेंजर है जो बढ़े हुए प्रोस्टेट की वजह से पेशाब की समस्या झेल रहे
उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन अस्पतालों में दवा की सप्लाई ढंग से नहीं कर पा रहा है जिसका खामि
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह बीमारी मच्छर के काटने से होती है। मच्छर के काटने से अचानक तेज बुखार
राजधानी में कोविड-19 को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। मास्क आवश्यक करने के साथ ही सभी अस्पतालों को न
डॉ. पवार ने कहा कि महामारी की रोकथाम, उसके लिये तैयारी और कार्रवाई के लिये विभिन्न प्रकार के अनेक से
देश में बीते 24 घंटे में 83,876) नए मामले सामने आए हैं जो कल की तुलना में लगभग 25 हजार कम हैं। वहीं
Maternal consumption of ultra-processed food during the child rearing period was associated with an
एचआईवी जैसी दूसरी बीमारियों के साथ ट्रांसप्लांट करना कई विशेषज्ञों के बीच बेहतर तालमेल और बेहद सावधा
दिल्ली में पिछले साल नवंबर तक 8,276 मरीज डेंगू से पीड़ित थे। जबकि, इस बार यह संख्या 50 फीसदी भी पार

COMMENTS