देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

मंकीपॉक्स बीमारी के बारे में यहां जानिये सब कुछ

डॉक्टर रंजन के अनुसार मंकीपॉक्स के लक्षण स्मॉलपॉक्स यानी चेचक के जैसे ही होते हैं। शुरु में मरीज को बुखार होगा, गिल्टियां उभरेंगी। 1 से 5 दिनों के बाद मरीज के चेहरे, हथेलियों और तलवों में चकत्ते उभर सकते हैं।

श्वेता सिंह
August 20 2022 Updated: August 21 2022 00:02
0 25530
मंकीपॉक्स बीमारी के बारे में यहां जानिये सब कुछ प्रतीकात्मक चित्र

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक भारत सहित दुनिया भर के 60 से अधिक देशों में खतरनाक वायरस मंकीपॉक्स ने अपने पांव पसार लिए हैं। कोरोना के बाद ये एक ऐसा खतरनाक वायरस है जिसने सभी को दहशत में डाल दिया है। यह वायरस इतना घातक है कि इसका संक्रमण बढ़ने पर यह जानलेवा भी हो सकता है। इस वायरस के बारे में सुनने में ऐसा प्रतीत होता है जैसे ये बंदरों (monkey) से इंसानों (human) में फैलता है लेकिन ऐसा नहीं है; यह संक्रमण (infection) बंदरों के अलावा बहुत से दूसरे जानवरों और इंसानों से भी आता है। इसके संक्रमण का पहला मामला 1970 में सामने आया था।

 

अब सवाल ये उठता है कि आखिर इसके लक्षण (symptoms) क्या है, कैसे फैलता है और कितना खतरनाक है? एम्स (AIMS) के डॉक्टर रंजन के अनुसार मंकीपॉक्स के लक्षण स्मॉलपॉक्स यानी चेचक के जैसे ही होते हैं। शुरु में मरीज को बुखार होगा, गिल्टियां उभरेंगी। 1 से 5 दिनों के बाद मरीज के चेहरे, हथेलियों और तलवों में चकत्ते उभर सकते हैं। यहां तक कि मंकीपॉक्स (monkeypox) से व्यक्ति अंधेपन (blindness) का शिकार भी हो सकता है। 

 

कैसे फैलता है ये वायरस

मंकीपॉक्स वायरस (monkeypox virus) जानवर से इंसानों में फैलता है या फिर किसी संक्रमित व्यक्ति के पास काफी देर तक आमने-सामने रहने से भी ये फैलता है। इसके अलावा अफ्रीका के बाहर इसके 98 फीसदी मामले उन पुरुषों में सामने आए हैं जो पुरुषों के साथ सेक्स (sex) करते हैं। आम तौर पर यह तब फैलता है जब किसी संक्रमित व्यक्ति की त्वचा से किसी और की त्वचा या त्वचा से मुंह का संपर्क हो। इस वायरस के कुछ मामले गंभीर होते हैं जिनमें मरीज के मस्तिष्क में संक्रमण हो जाता है और उससे मौत भी हो सकती है।

 

जानें, कितना है खतरनाक

मंकीपॉक्स की जो किस्म यूरोप और उत्तरी अमेरिका में फैली है उससे जान जाने का खतरा बहुत कम है लेकिन अफ्रीका में जैसा वायरस फैला है वह कुछ ज्यादा ही जानलेवा साबित हो रहा है। यदि कोई व्यक्ति कैंसर (cancer), टीबी (TB) या एड्स (AIDS) जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है तो उन्हें मंकीपॉक्स वायरस से ज्यादा नुकसान है। साथ ही बच्चों और गर्भवती महिलाओं (pragnent woman) को भी यह वायरस प्रभावित करता है। पूरे अफ्रीकी महाद्वीप में नए संक्रमणों के 40 फीसदी मामले महिलाओं में आये हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सहारा हॉस्पिटल में 200 मरीजों की कैंसर स्क्रीनिंग नि:शुल्क हुई

सहारा हॉस्पिटल में 200 मरीजों की कैंसर स्क्रीनिंग नि:शुल्क हुई

हुज़ैफ़ा अबरार September 21 2022 22807

गायनिक कैंसर अवेयरनेस माह के अवसर पर सहारा हॉस्पिटल में दो दिवसीय नि:शुल्क गायनिक कैंसर स्क्रीनिंग श

बांदा में डिप्थीरिया से 5 बच्चों की गई जान

बांदा में डिप्थीरिया से 5 बच्चों की गई जान

आरती तिवारी September 15 2022 35699

बच्चों की मौतों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। इसके लिए टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। ले

दिल का दौरा पड़ने पर 15 मिनट में पहुंचेगी बाइक एंबुलेंस: एम्स

दिल का दौरा पड़ने पर 15 मिनट में पहुंचेगी बाइक एंबुलेंस: एम्स

एस. के. राणा October 14 2022 26879

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान से 5 किलोमीटर के दायरे में यदि किसी को भी दिल का दौरा पड़ता है तो म

युवावस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा मधुमेह

युवावस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा मधुमेह

आरती तिवारी July 30 2023 54577

मधुमेह युवा अवस्था में ही कान की नसों को सुखा रहा है। सुनने में जिस तरह की समस्या 60 साल की उम्र में

ऑनलाइन दवा बिक्री पर तत्काल रोक लगाए सरकार: ओ पी सिंह

रंजीव ठाकुर May 14 2022 33332

हालांकि सभी तरह के बाजारों पर ऑनलाइन बिक्री का असर है। हमारे व्यापार पर भी ऑनलाइन बिक्री का असर दिखन

सही समय पर इलाज से निमोनिया से बचाव संभव

सही समय पर इलाज से निमोनिया से बचाव संभव

लेख विभाग November 12 2022 29243

अगर समय बच्चों के टीके लगवाए जाए और सामान्य सर्दी, फीवर, खांसी, कफ की शिकायत होने पर बच्चों को डॉक्

चीन के बाद जापान-अमेरिका में भी फूटा कोरोना बम

चीन के बाद जापान-अमेरिका में भी फूटा कोरोना बम

हे.जा.स. December 22 2022 23831

चीन ही नहीं दुनियाभर में कोरोना के केस तेजी से बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में दुनियाभर में 5.37 ला

एम.डी.आर. टीबी के इलाज में वरदान बन रहीं सरकारी योजनाएं| 

एम.डी.आर. टीबी के इलाज में वरदान बन रहीं सरकारी योजनाएं| 

हे.जा.स. February 14 2021 69177

टीबी से ग्रसित मरीज़ों द्वारा टीबी की दवा का पूरा कोर्स नहीं करने के कारण एमडीआर टीबी होने का खतरा बढ़

कोरोना वारियर्स के लिए लागू बीमा योजना

कोरोना वारियर्स के लिए लागू बीमा योजना' की मियाद 180 दिनों के लिए बढ़ी

एस. के. राणा April 20 2022 27647

कोरोना वारियर्स के लिए 'बीमा योजना' को PMGKP के तहत  30 मार्च 2020 को शुरू किया गया था। इस योजना के

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आईएमए और आईडीए गोरखपुर ने आयोजित किया निशुल्क कैंसर ओपीडी

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आईएमए और आईडीए गोरखपुर ने आयोजित किया निशुल्क कैंसर ओपीडी

आनंद सिंह February 05 2022 37716

डॉक्टर दीप्ति चतुर्वेदी ने बताया की महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर, एंडोमेट्रियल कैंसर, एवं अंडाशय का कै

Login Panel