देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

ब्रिटेन की महिला धावक ने खेल के प्रदर्शन पर मासिक धर्म के असर को लेकर की शोध की मांग

अच्छा प्रदर्शन देने वाली लड़कियों का प्रदर्शन अचानक से नीचे गिर जाता है। परदे के पीछे वो बहुत संघर्ष कर रही होती हैं और लोग सोच रहे होते हैं, 'ये क्या? ये एकाएक क्या हो गया? आखिर सवाल महिलाओं का है। इस विषय पर शोध और फंडिंग की जरूरत है।

श्वेता सिंह
August 20 2022 Updated: August 20 2022 23:30
0 31398
ब्रिटेन की महिला धावक ने खेल के प्रदर्शन पर मासिक धर्म के असर को लेकर की शोध की मांग महिला धावक दीना अशर-स्मिथ

लखनऊ। ब्रिटेन की महिला धावक दीना अशर-स्मिथ ने पीरियड के दौरान महिलाओं के प्रदर्शन को प्रभावित करने वाले कारकों और उसके समाधान पर फंडिंग और शोध की मांग की है। वे ब्रिटेन की सबसे तेज महिला धावक मानी जातीं हैं। 


यूरोपीय प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ की विजेता होने का दर्जा दीना अशर-स्मिथ (Dina Usher-Smith) के नाम पर था। इसी खिताब के लिए वो एक बार फिर एक प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही थीं लेकिन मासिक धर्म की दर्द (menstrual pain) की वजह से उन्हें दौड़ के बीच में ही रुकना पड़ा। दीना को प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा। 


महिला धावक (sprinter) दीना अशर-स्मिथ ने आगे कहा, "महिलाएं (Women) भी इसके बारे में बात नहीं करती हैं। हमने देखा है कैसे लगातार अच्छा प्रदर्शन देने वाली लड़कियों का प्रदर्शन अचानक से नीचे गिर जाता है। परदे के पीछे वो बहुत संघर्ष कर रही होती हैं और लोग सोच रहे होते हैं, 'ये क्या? ये एकाएक क्या हो गया? आखिर सवाल महिलाओं का है। इस विषय पर शोध और फंडिंग की जरूरत है।"


अमूमन कोई भी महिला खिलाड़ी (female player) पीरियड्स के दौरान कई समस्याओं का सामना करती है, लेकिन जब बात महिला खिलाड़ी की आती है तो उनके लिए मासिक धर्म का दर्द और तकलीफ एक बड़ी समस्या बन जाती है। 


भारत में तो स्थितियाँ और भी जटिल हैं। यहाँ पीरियड्स (menstruation) के दौरान समस्याओं की चर्चा तो दीगर बात है, यहाँ पीरियड्स के दौरान अनेक सामाजिक बंदिशें (social restrictions) हैं। इस दकियानूसी सोच (orthodox thinking) के बावजूद  मैरी कॉम, पीवी सिंधु, साइना नेहवाल, मानसी जोशी ने खेलों की दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। इन महिलाओं के योगदान की चर्चा तो खेल की दुनिया में होती है लेकिन इनकी चुनौतियों पर शायद ही कोई चर्चा होती हो। ख़ासकर पीरियड्स जैसे शारीरिक चुनौतियों (physical challenges) पर तो कोई आवाज़ ही नहीं सुनाई पड़ती है। वैसे तो आज के दौर में महिलाएं इस विषय पर खुलकर बात करने लगी हैं लेकिन ऐसी महिलाओं की सँख्या बहुत सीमित है। 


इसी तरह कई और महिला खिलाड़ियों ने भी इस मुद्दे को समय समय पर उठाया है और समाधान निकालने की बात कही है। इसी साल फ्रेंच ओपन (French Open) में विश्व टेनिस नंबर वन इगा स्वांतेक ने कहा था कि चिकित्सा और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में प्रगति से महिला खिलाड़ियों के लिए समाधान निकल सकते हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

कानपुर में बड़ी तादात में लॉन्ग कोविड की चपेट में हैं लोग, जानें क्या है ये बीमारी

कानपुर में बड़ी तादात में लॉन्ग कोविड की चपेट में हैं लोग, जानें क्या है ये बीमारी

श्वेता सिंह September 20 2022 27651

सीनियर चेस्ट फिजीशियन डॉ. राजीव कक्कड़ ने बताया कि कोरोना से जितने लोग संक्रमित हुए हैं, उनमें 10 से

कोविड-19 वैक्सीन के खिलाफ अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई - केंद्र सरकार।

कोविड-19 वैक्सीन के खिलाफ अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कानूनी कार्रवाई - केंद्र सरकार।

रंजीव ठाकुर January 26 2021 24308

राज्यों को बताया गया है कि ऐसे लोगों पर आपदा प्रबंधन कानून और आईपीसी की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लापरवाही का अम्बार

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लापरवाही का अम्बार

विशेष संवाददाता May 28 2023 34344

सीएमए डॉ. एमएमएस आर्या ने मामले में संज्ञान लेते हुए उन्होंने कहा कि ने तत्काल इमरजेंसी में फोन कर ड

सरकार का काम है अराजक तत्वों से निपटना, डाक्टर का काम है इलाज करनाः डा. आरएन सिंह

सरकार का काम है अराजक तत्वों से निपटना, डाक्टर का काम है इलाज करनाः डा. आरएन सिंह

आनंद सिंह April 12 2022 41909

यह देखना प्रशासन का काम है कि अराजक तत्वों पर किस प्रकार की कार्रवाई हो रही है लेकिन यह भी ध्यान में

नई मशीनों से कैंसर मरीजों को साइड इफैक्ट बहुत कम होते हैं: डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव

रंजीव ठाकुर August 07 2022 101915

आईएमए भवन में गोरखपुर के हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान और आईएमए-एएमएस के तत्वा

फाइलेरिया की दवा खाने से 25 बच्चों की तबियत बिगड़ी, सीएमओ ने दी सफाई

फाइलेरिया की दवा खाने से 25 बच्चों की तबियत बिगड़ी, सीएमओ ने दी सफाई

आरती तिवारी February 10 2023 31333

प्राथमिक विद्यालय में फाइलेरिया की दवा खिलाने के बाद करीब 25 बच्चों को उल्टी और दस्त की समस्या होने

कोरोना महामारी के अंतिम दौर का जद्दोजेहद जारी, बीते 24 घंटों में केवल 861 नए संक्रमित मिले

कोरोना महामारी के अंतिम दौर का जद्दोजेहद जारी, बीते 24 घंटों में केवल 861 नए संक्रमित मिले

एस. के. राणा April 12 2022 24932

सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि देश में अब केवल 11,058 सक्रिय मामले ही बचे हैं जो कि दो साल बाद सबसे

टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है- डा. राजीव

टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है- डा. राजीव

हुज़ैफ़ा अबरार March 10 2021 38313

वा जारी रखने की जरूरत होती है जब तक कि आपका डॉक्टर इसे बंद करने के लिए न कहे। इसलिए टीबी से डरें नही

कोविड टीकाकरण: न्यायाधीश, न्यायिक कर्मचारियों को प्राथमिकता देने पर न्यायालय करेगा सुनवाई।
जायडस कैडिला को मिर्गी की दवा के लिए यूएसएफडीए की अस्थायी मंजूरी मिली। 

जायडस कैडिला को मिर्गी की दवा के लिए यूएसएफडीए की अस्थायी मंजूरी मिली। 

हे.जा.स. June 15 2021 45732

यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) से 10 मिलीग्राम, 25 मिलीग्राम, 50 मिलीग्राम, 75 मिलीग्र

Login Panel