












































प्रतीकात्मक
बीएससी नर्सिंग 4 वर्ष का अंडर ग्रेजुएट प्रोफेशनल कोर्स होता है। बीएससी नर्सिंग कोर्स में मेडिकल स्टूडेंट को नर्सिंग सिखाया जाता है। इस कोर्स को पुरुष व महिलाएं दोनों कर सकते हैं। बीएससी नर्सिंग कोर्स करने के लिए अच्छे इंस्टीट्यूट में ऐडमिशन एंट्रेंस एग्जाम के जरिए होता है।
बीएससी नर्सिंग दो प्रकार का होता है। पहला बीएससी नर्सिंग बेसिक जो 4 साल का कोर्स होता है। दूसरा बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक 2 साल का कोर्स होता है। बीएससी नर्सिंग कोर्स साइंस स्ट्रीम के बायोलॉजी के स्टूडेंट्स ही कर सकते हैं।
बीएससी नर्सिंग कोर्स क्यों करें?
बीएससी नर्सिंग कोर्स करने के कई कारण हैं। यह एक प्रोफेशनल डिग्री कोर्स है जिसमें जाॅब्स ऑपर्च्युनिटी बहुत ज्यादा हैं। इस कोर्स में कैंडिडेट को नर्सिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है। बीएससी नर्सिंग कोर्स करने के बहुत से फायदे हैं।
बीएससी नर्सिंग कोर्स द्वारा मेडिकल के क्षेत्र में स्टूडेंट के लिए रोजगार के बहुत अवसर हैं। इस 4 वर्ष के नर्सिंग कोर्स के द्वारा आप गवर्नमेंट जॉब भी कर सकते हैं। सरकारी या प्राइवेट हॉस्पिटल में जाॅब कर सकते हैं।
स्टूडेंट बीएससी नर्सिंग के बाद आगे की पढ़ाई जैसे कि एमएससी नर्सिंग भी कर सकते हैं। बीएससी नर्सिंग के स्टूडेंट्स अगर मास्टर डिग्री नहीं करना चाहते तो वे सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रबंधन के पोस्ट ग्रैजुएट प्रोग्राम्स से जुड़ सकते हैं।
BSc Nursing Admission Process : बीएससी नर्सिंग कैसे करे?
बीएससी नर्सिंग एक प्रोफेशनल डिग्री कोर्स है। बीएससी नर्सिंग में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम के अंक और मैरिट लिस्ट दोनों के आधार पर होता है। लेकिन टॉप मेडिकल कॉलेज बीएससी नर्सिंग के लिए एंट्रेंस एग्जाम के द्वारा ही एडमिशन करते हैं।
बीएससी नर्सिंग के एप्लीकेशन फार्म अप्रैल व जून के बीच जारी किए जाते हैं। फॉर्म जारी करने की डेट बदल सकती है। बीएससी नर्सिंग के लिए कुछ पॉपुलर एंट्रेंस एग्जाम जैसे कि AIIMS, BHU, JIPMER, RUHS, PGIMER, CG BSc आदि हैं। जिन्हें क्वालीफाई कर के आप अच्छे कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं।
बीएससी नर्सिंग के लिए एलिजिबिलिटी
किसी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए? बीएससी नर्सिंग दो प्रकार से पूरी की जाती है। एक तो बीएससी नर्सिंग बेसिक व दूसरा बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक।
बीएससी नर्सिंग वही स्टूडेंट कर सकते हैं जो साइंस स्ट्रीम के बायोलॉजी व अंग्रेजी सब्जेक्ट से हों। कैंडिडेट मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा कक्षा 12 पास होना चाहिए। स्टूडेंट के इंटर के बोर्ड एग्जाम में कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए। कैंडिडेट की आयु कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए। बीएससी नर्सिंग पोस्ट बेसिक कोर्स करने के लिए स्टूडेंट के पास जीएनएम (GNM) सर्टिफिकेट होना चाहिए।
बीएससी नर्सिंग के लिए प्रवेश परीक्षा
बीएससी नर्सिंग के बाद क्या करें
देश में हेल्थ सेक्टर बहुत तेजी से बढ़ रहा है। हेल्थ सेक्टर के विकास के साथ मेडिकल स्टूडेंट के लिए जॉब अपॉर्चुनिटी बहुत ज्यादा हैं। बीएससी नर्सिंग के बाद आप गवर्नमेंट सेक्टर व प्राइवेट सेक्टर दोनों में जॉब कर सकते हैं।
बीएससी नर्सिंग के बाद आपके पास निम्नलिखित जॉब अपॉर्चुनिटी होती है।

बीएससी नर्सिंग के बाद गवर्नमेंट जॉब मेडिकल के विभिन्न क्षेत्रों में मिल सकती है। जैसे
बीएससी नर्सिंग सैलरी - BSc Nursing Salary
शुरुआत में बीएससी नर्सिंग सैलरी ₹10000 से ₹15000 हर महीने होती है। लेकिन दो-तीन वर्ष के एक्सपीरियंस के बाद बीएससी नर्सिंग सैलेरी ₹50000 से ₹70000 हो जाती है। 6 - 7 साल के एक्सपीरियंस के बाद बीएससी नर्सिंग सैलेरी ₹1,00,000 हर महीने तक पहुंच जाती है। अनुभव के बाद अभ्यर्थी की प्रतिवर्ष सैलरी निम्नलिखित हो सकती है।
पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग कोर्स
पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग कोर्स 2 वर्ष का अंडरग्रैजुएट कोर्स है। बीएससी नर्सिंग बेसिक और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में अंतर सिर्फ कोर्स की अवधि का अंतर है। पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स के द्वारा आपके लिए मेडिकल क्षेत्र में बहुत से जाॅब हैं। जैसे कि स्टाफ नर्स, नर्सिंग अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य नर्स, औद्योगिक नर्स, नर्सिंग सेवा प्रशासक, मिलिट्री नर्स, नर्सिंग निदेशक आदि।
पोस्ट बेसिक नर्सिंग कोर्स ग्रेजुएट का औसत वेतन उनके जॉब पोजीशन, स्किल और एक्सपीरियंस के अनुसार ₹2 लाख से ₹500000 होता है।
Best BSc nursing government college in India - बीएससी नर्सिंग सरकारी कॉलेज
भारत में बहुत से अच्छे गवर्नमेंट और प्राइवेट बीएससी नर्सिंग कोर्स उपलब्ध कराने वाले इंस्टिट्यूट है। जिनमें से हमने कुछ बीएससी नर्सिंग सरकारी कॉलेज की लिस्ट साझा की है।







हुज़ैफ़ा अबरार October 22 2026 0 1295
विशेष संवाददाता October 21 2026 0 1190
हुज़ैफ़ा अबरार October 18 2026 0 1176
हुज़ैफ़ा अबरार October 22 2026 0 777
हुज़ैफ़ा अबरार October 22 2026 0 700
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 6671
हुज़ैफ़ा अबरार October 08 2026 0 1547
हुज़ैफ़ा अबरार October 13 2026 0 1540
हुज़ैफ़ा अबरार October 14 2026 0 1456
हुज़ैफ़ा अबरार October 06 2026 0 1400
हुज़ैफ़ा अबरार October 22 2026 0 1295
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 1274
विशेष संवाददाता October 21 2026 0 1190
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 10290
हुज़ैफ़ा अबरार October 09 2026 0 6671
एस. के. राणा February 01 2026 0 6559
एस. के. राणा January 20 2026 0 6321
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5915
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5782
एस. के. राणा January 13 2026 0 5334
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87666
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35932
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38839
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36337
लेख विभाग March 19 2022 0 35910
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73904
एक अध्ययन में पता चला कि जब 28 सप्ताह की गर्भवती महिला अपना पसंदीदा गाना सुनती है तो उसके गर्भ में प
गुरुग्राम में 11 महीने की बच्ची संक्रमित पाई गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, महिला के स्वास्थ्य म
डिप्टी सीएम ने कहा कि जिलाधिकारी और सीएमओ तत्काल मामले की जांच करें। दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की
देशों में सामुदायिक स्तर पर प्रसार अधिक है वहां पर ओमिक्रॉन के मामले डेढ़ से तीन दिनों में दोगुने
अस्पताल या एम्बुलेन्स में ऑक्सीजन की कमी से मौत का यह मामला नया नहीं है। तमाम बार ऐसी घटनाएं प्रकाशि
टेक्नीकल सपोर्ट यूनिट की ओर से कराए गए सर्वे में यह बात सामने आई कि एएनएम कोर्स करने वालों को सरकार
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन एवं प्रादेशिक आयुर्वेद सम
ठंडी हवाएं स्किन की नमी को सोख लेती हैं जिससे त्वचा पर रूखापन आ जाता है। इस रूखेपन को दूर करने के ल
मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में भीड़ उमड़ रही है। कुछ चिकित्सक समय से नहीं बैठ रहे हैं। नोडल अधिकारी ने ड
आज के समय में कई लोग सिर की खुजली की समस्या से परेशान रहते हैं। सिर में खुजली होने की वजह डैंड्रफ, ग

COMMENTS