देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

योग संपूर्ण मानवता के लिए है, हमें योग को जीना है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें योग को एक अतिरिक्त काम के तौर पर नहीं लेना है। हमें योग को जानना भी है, जीना भी है, अपनाना भी है, पनपाना भी है। जब हम योग को जीने लगेंगे तब योग दिवस हमारे लिए योग करने का नहीं बल्कि अपने स्वास्थ्य, सुख, और शांति का जश्न मनाने का माध्यम बन जाएगा।

विशेष संवाददाता
June 21 2022 Updated: June 21 2022 15:58
0 27666
योग संपूर्ण मानवता के लिए है, हमें योग को जीना है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मैसूर पैलेस मैदान में योग करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मैसूर। योग अब एक वैश्विक पर्व बन गया है। योग किसी व्यक्ति मात्र के लिए नहीं, संपूर्ण मानवता के लिए है। इसीलिए, इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम है-Yoga for humanity, मैं इस थीम के जरिए योग के इस संदेश को पूरी मानवता तक पहुंचाने के लिए यूनाइटेड नेशन्स का और सभी देशों का हृदय से धन्यवाद करता हूं। मैं दुनिया के सभी नागरिकों का भी सभी भारतीयों की तरफ से अभिनंदन करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर उक्त सन्देश दिया।  

प्रधानमंत्री मोदी ने 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (8th International Yoga Day) के अवसर पर मैसूर पैलेस मैदान (Mysore Palace Ground) में सामूहिक योग कार्यक्रम में भाग लिया। 


हमें योग को जीना है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें योग (yoga) को एक अतिरिक्त काम के तौर पर नहीं लेना है। हमें योग को जानना भी है, जीना भी है, अपनाना भी है, पनपाना भी है। जब हम योग को जीने लगेंगे तब योग दिवस (Yoga Day) हमारे लिए योग करने का नहीं बल्कि अपने स्वास्थ्य, सुख, और शांति का जश्न मनाने का माध्यम बन जाएगा। पीएम मोदी ने कहा कि हम कितने तनावपूर्ण माहौल में क्यों न हों, कुछ मिनट का ध्यान हमें शांत कर देता है, हमारी उत्पादकता को बढ़ा देता है। 

कार्यक्रम में राज्य के गवर्नर श्रीमान थावरचंद गहलोत, मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, यदुवीर कृष्णा दाता चामराजा वाडीयार, राजमाता प्रमोदा देवी, मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल जी आदि गणमान्य लोग भी उपस्थित रहें। हज़ारों लोगों ने प्रधानमंत्री के साथ योग के विभिन्न आसान किये। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

लखनऊ में बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण का प्रकोप

लखनऊ में बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण का प्रकोप

हुज़ैफ़ा अबरार June 18 2022 29209

डॉ मनोज अग्रवाल ने बताया कि वायरस से बचाव के लिए मास्क लगाएं। बारी आने पर कोरोना वायरस से बचाव की व

सहारा हॉस्पिटल ने हृदय पम्प इम्पेला के प्रयोग से हृदय रोग से पीड़ित वृद्ध के बचायी जान

सहारा हॉस्पिटल ने हृदय पम्प इम्पेला के प्रयोग से हृदय रोग से पीड़ित वृद्ध के बचायी जान

हुज़ैफ़ा अबरार July 13 2022 27709

मरीज के हृदय की मुख्य कोरोनरी आर्टरी समेत तीनों आर्टरी 90 प्रतिशत बंद हो चुकी थी एवं उसकी हार्ट की प

इन दवाओं के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें

इन दवाओं के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें

लेख विभाग April 12 2023 39574

जब आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता तो आप दवाएं लेते हैं लेकिन दवाओं के साथ कौन-कौन सा खाद्य पदार्थ नहीं

सहारा हॉस्पिटल ने स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

सहारा हॉस्पिटल ने स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

हुज़ैफ़ा अबरार October 03 2022 44907

सहारा हास्पिटल की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस शिविर के साथ रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक

भारत में कोरियाई समुदाय को तीसरी लहर से बचाने के लिए आगे आयी कोरियाई कंपनियां।

भारत में कोरियाई समुदाय को तीसरी लहर से बचाने के लिए आगे आयी कोरियाई कंपनियां।

एस. के. राणा July 13 2021 30417

कोरियाई कंपनियों ने भारत में कोरियाई प्रवासी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली द यूनाइटेड कोरियन एसोस

बिजली और छात्रावास की समस्या से जूझ रहा है रुरल हेल्थ ट्रेनिंग सेंटर बंथरा

रंजीव ठाकुर May 21 2022 33582

डॉ लक्ष्मीकांत शुक्ला, सीनियर रेजीडेण्ट ने कहा कि एमबीबीएस पास करने के बाद यहां तीन महीने की इंटर्नश

जब लोग कोरोना से डर रहे थें तब पूरी पैथोलॉजी काम कर रही थी।

रंजीव ठाकुर February 10 2021 31536

सब लोगों ने बिना किसी भय के ईमानदारीपूर्वक अपनी जिम्मेदारी निभायी। सबने बहुत अच्छा काम किया और आज भी

चंदन हॉस्पिटल ने विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया

चंदन हॉस्पिटल ने विश्व स्ट्रोक दिवस मनाया

हुज़ैफ़ा अबरार October 29 2025 4046

गंभीर स्वास्थ्य चुनौती को संबोधित करते हुए, डॉ. ऋत्विज बिहारी प्रमुख और अध्यक्ष न्यूरोलॉजी विभाग चंद

पीलिया रोग के कारण और बचाव के तरीके।

पीलिया रोग के कारण और बचाव के तरीके।

लेख विभाग September 24 2021 48907

किसी संक्रमण या चोट के कारण लीवर को क्षति पहुँचती है तब वह बिलीरुबिन को रक्त से अलग नहीं कर पाता है

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान

आरती तिवारी December 08 2022 30865

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में शिशुओं का मुफ्त टीकाकरण होता है। वहीं गर्भा

Login Panel