देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

केजीएमयू में एडवांस तकनीक से होगा सिर के ट्यूमर का सटीक ऑपरेशन

 केजीएमयू के न्यूरो सर्जरी विभाग में प्रदेश भर से मरीज आतें हैं। हर महीने ट्यूमर के करीब 40 मरीजों के ऑपरेशन हो रहे हैं। एडवांस माइक्रोस्कोप के आने से सिर के ट्यूमर के ऑपरेशन की संख्या बढ़ने का अनुमान है।

हुज़ैफ़ा अबरार
August 12 2022 Updated: August 12 2022 02:35
0 47093
केजीएमयू में एडवांस तकनीक से होगा सिर के ट्यूमर का सटीक ऑपरेशन प्रतीकात्मक चित्र

लखनऊ। केजीएमयू के न्यूरो सर्जरी विभाग में एडवांस माइक्रोस्कोप खरीदा जा रहा है। माइक्रोस्कोप में ट्यूमर या कैंसर के छोटे से छोटे हिस्से को 20 गुना बड़ा कर देखा जा सकता है। इससे सिर के ट्यूमर (head tumor) का और सटीक ऑपरेशन हो सकेगा। कैंसरयुक्त ट्यूमर (cancerous tumor ) के छोटे हिस्से भी आसानी से पकड़ में आ जाएंगे। जिन्हें ऑपरेशन कर निकाला जा सकेगा। कैंसर या ट्यूमर के दोबारा पनपने के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। 


केजीएमयू (KGMU) के न्यूरो सर्जरी विभाग में प्रदेश भर से मरीज आतें हैं। हर महीने ट्यूमर के करीब 40 मरीजों के ऑपरेशन हो रहे हैं। एडवांस माइक्रोस्कोप (advanced microscopes) के आने से सिर के ट्यूमर के ऑपरेशन की संख्या बढ़ने का अनुमान है। जिससे प्रदेश भर से मरीज  राहत मिलेगी। 


ऑपरेशन से पहले मरीज को डाई का इंजेक्शन (injection) दिया जाता है। जो ट्यूमर में चिपक जाता है। माइक्रोस्कोप से आसानी से ट्यूमर (tumor) व उसके छोटे से छोटे अंश की पहचान करने में मदद मिलेगी। माइक्रोस्कोप से देखकर ट्यूमर के छोटे से छोटे हिस्से को ऑपरेशन कर हटाया जा सकेगा। डॉक्टरों के मुताबिक माइक्रोस्कोप में ट्यूमर या कैंसर के छोटे से छोटे हिस्से को 20 गुना बड़ा कर देखा जा सकता है। माइक्रोस्कोप से खून की नली में किसी भी तरह की रुकावट को देखकर दूर करने में मदद मिलेगी।


इस बारे में केजीएमयू के डॉ. एसएन शंखवार सीएमएस ने जानकारी देते हुए कहा कि एडवांस माइक्रोस्कोप करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से खरीदा जा रहा है। इससे नर्स व दूसरे पैरामेडिकल स्टाफ ऑपरेशन की गतिविधियों को देखकर आसानी से मदद कर सकेंगे। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

वयस्‍कों का टीकाकरण: मिथक बनाम सच्‍चाई

वयस्‍कों का टीकाकरण: मिथक बनाम सच्‍चाई

लेख विभाग May 14 2021 35189

टीकों के बारे में जानकारी रखना और आम गलतफहमियों को दूर करना महत्‍वपूर्ण है, इसलिए आप अपने डॉक्‍टर से

520 मोबाइल वेटरनरी यूनिट का सीएम योगी ने किया फ्लैग ऑफ

520 मोबाइल वेटरनरी यूनिट का सीएम योगी ने किया फ्लैग ऑफ

आरती तिवारी March 26 2023 30015

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना पशुधन के क्षेत्र में नए

पीरियड्स के दौरान बुखार होता है, तो ऐसे रखें अपना ख्याल

पीरियड्स के दौरान बुखार होता है, तो ऐसे रखें अपना ख्याल

लेख विभाग May 14 2023 43006

पीरियड्स के दौरान अस्वस्थ महसूस करना कोई असामान्य बात नहीं है, लेकिन बुखार का अनुभव करने से स्थिति औ

मौसम ने बिगाड़ी सेहत, बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े

मौसम ने बिगाड़ी सेहत, बुखार और सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े

admin December 09 2022 30401

ठंड के साथ सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर के मामलों में इजाफा हुआ है। जिले में वायरल फीवर, सर्दी जुकाम व

सफदरजंग अस्पताल में हुआ पहला हार्ट ट्रांसप्लांट

सफदरजंग अस्पताल में हुआ पहला हार्ट ट्रांसप्लांट

एस. के. राणा May 05 2023 39867

सफदरजंग अस्पताल में हृदय रोग विभाग के प्रमुख डॉ. अनुभव गुप्ता ने कहा, ‘‘सबसे पहले चिकित्सकों की टीम

अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने एक महिला के पेट से निकाला 47 किलोग्राम का ट्यूमर, बचाई जान

अपोलो अस्पताल के डॉक्टरों ने एक महिला के पेट से निकाला 47 किलोग्राम का ट्यूमर, बचाई जान

एस. के. राणा February 16 2022 30210

अहमदाबाद में डॉक्टरों ने एक महिला के पेट से 47 किलोग्राम का ट्यूमर निकालकर उसे नया जीवन दिया है। ट्य

मन में है सेवा की भावना तो बनाइए नर्सिंग में करियर

मन में है सेवा की भावना तो बनाइए नर्सिंग में करियर

अखण्ड प्रताप सिंह October 26 2026 665

यदि आप 12वीं के बाद किसी ऐसे प्रोफेशन की तलाश कर रहे हैं जिसको करने के बाद ही आपके पास निजी एवं सरका

टमाटर खाने के हैं अगर शौकीन तो जान लें ये नुकसान

टमाटर खाने के हैं अगर शौकीन तो जान लें ये नुकसान

लेख विभाग May 09 2023 29753

टमाटर या फिर इससे बने प्रोडक्ट्स के सेवन से हृदय रोग, ऑस्टियोपोरोसिस, मधुमेह, फेफड़े, स्तन और पेट के

कोरोना संक्रमण और मानसूनी बीमारियों में ऐसे करें अंतर।

कोरोना संक्रमण और मानसूनी बीमारियों में ऐसे करें अंतर।

लेख विभाग August 02 2021 27671

सामान्य सर्दी और कोविड-19 के बीच अंतर करना बहुत मुश्किल है। लेकिन यह असम्भव भी नहीं है। डॉक्टर्स के

फूली, घुमावदार, हरी या नीली नसों को ना करें नज़रंदाज़, देखे लक्षण और नया उपचार

फूली, घुमावदार, हरी या नीली नसों को ना करें नज़रंदाज़, देखे लक्षण और नया उपचार

हुज़ैफ़ा अबरार August 04 2022 81142

कई बार त्वचा के नीचे फूली और घुमावदार नसें होती हैं और ये सूजी और मुड़ी हुई नसें अधिकतर पैरों में देख

Login Panel