देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

कोरोनरोधी नौंवी वैक्सीन को आपात प्रयोग की स्वीकृति।

आपात प्रयोग सूची में शामिल किये जाने की स्वीकृति दी है: कोवोवैक्स, मॉडर्ना, फ़ाइज़र, जैनसन, ऐस्ट्राज़ेनेका, कोविशील्ड, कोवैक्सीन, सिनोफार्म, सिनोवाक।

हे.जा.स.
December 19 2021 Updated: December 19 2021 23:42
0 34677
कोरोनरोधी नौंवी वैक्सीन को आपात प्रयोग की स्वीकृति। प्रतीकात्मक

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोविड-19 महामारी से बचाव के लिये ‘कोवोवैक्स’ नामक वैक्सीन के आपात प्रयोग को स्वीकृति दे दी है। अब यह करोड़ों लोगों के लिये उपलब्ध हो सकेगी। यह वैक्सीन, नोवावैक्स कम्पनी के लाइसेंस के तहत, भारत के सीरम इन्स्टीट्यूट में निर्मित है।

कोविड-19 संक्रमण से रक्षा के लिये यह नौंवी वैक्सीन है, जिसे यूएन स्वास्थ्य एजेंसी ने स्वीकृति दी है। कोवोवैक्स’ वैक्सीन की दो ख़ुराक ली जानी ज़रूरी हैं। इसका भण्डारण, दो से आठ डिग्री सेल्सियस के बीच स्थिर, ठण्डे तापमान में किया जाता है।इस वैक्सीन की मदद से निम्नतर-आय वाले देशों में टीकाकरण प्रयासों को मज़बूती प्रदान की जा सकेगी.  

यूएन एजेंसी ने अब तक इन टीकों को आपात प्रयोग सूची में शामिल किये जाने की स्वीकृति दी है: कोवोवैक्स, मॉडर्ना, फ़ाइज़र, जैनसन, ऐस्ट्राज़ेनेका, कोविशील्ड, कोवैक्सीन, सिनोफार्म, सिनोवाक।

यूएन एजेंसी में चिकित्सा व स्वास्थ्य उत्पादों की सुलभता के लिये सहायक महानिदेशक डॉक्टर मारियाएन्जेला सिमाओ ने ‘कोवोवैक्स’ टीके को एक कारगर उपाय बताया है। “नए वैरीएण्ट के उभरने के बाद भी, गम्भीर बीमारी से रक्षा और SARS-COV-2 के कारण होने वाली मौत से रक्षा के लिये, वैक्सीन सबसे प्रभावी औज़ारों में हैं।” 

उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आशा जताई है कि भारत में निर्मित नए टीकों से उनकी सुलभता व उपलब्धता बढ़ेगी। विशेष रूप से निम्नतर-आय वाले देशों में।

इनमें से 41 देश अभी अपनी 10 प्रतिशत आबादी का भी टीकाकरण नहीं कर पाये हैं, जबकि 98 देशों को अभी 40 फ़ीसदी आबादी के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करना है।

आपात प्रयोग
यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के मुताबिक़, आपात प्रयोग सूची (Emergency Use Listing) के तहत, किसी वैक्सीन की गुणवत्ता, उसके सुरक्षा मानक और कुशलता का आकलन किया जाता है। इसके बाद ही किसी वैक्सीन को, न्यायसंगत वैक्सीन वितरण के लिये वैश्विक पहल – ‘कोवैक्स’ में शामिल किया जाता है। इस स्वीकृति से देशों को अपनी नियामक प्रक्रियाओं की गति तेज़ करने में भी मदद मिलती है।

आपात प्रयोग सूची पर तकनीकी सलाहकार समूह, यूएन स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा गठित है, और इसमें दुनिया भर से विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। विशेषज्ञ समूह ने कहा है कि ‘कोवोवैक्स’ वैक्सीन, कोविड-19 से बचाव के लिये, विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों को पूरा करती है।

उनके मुताबिक़, इस वैक्सीन में निहित लाभ, उसके कारण होने वाले सम्भावित जोखिमों से कहीं अधिक है, और इसके मद्देनज़र, इसे दुनिया भर में इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इस सप्ताह, प्रतिरक्षण पर विश्व स्वास्थ्य संगठन के सलाहकारी समूह (SAGE) ने भी ‘कोवोवैक्स’ की समीक्षा की थी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

महारष्ट्र में कोरोना ने बढ़ाई दहशत, पिछले 24 घंटे में आए 900 से ज्यादा केस दर्ज

महारष्ट्र में कोरोना ने बढ़ाई दहशत, पिछले 24 घंटे में आए 900 से ज्यादा केस दर्ज

हे.जा.स. April 07 2023 26542

महारष्ट्र में कोरोना के पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 926 केस सामने आए हैं। एक्टिव केस की सं

आज है यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

आज है यूपी नीट पीजी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख

श्वेता सिंह October 25 2022 33585

रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को अपने नीट पीजी रोल नंबर और ईमेल आईडी से लॉगिन करना होगा। ध्यान दें

चीन में कोरोना से हाहाकार, रिपोर्ट में आए चौंकाने वाले आकड़े

चीन में कोरोना से हाहाकार, रिपोर्ट में आए चौंकाने वाले आकड़े

हे.जा.स. January 18 2023 26193

दुनिया के विशेषज्ञों का दावा है कि चीन अभी भी सही आंकड़ा छिपा रहा है। माना जा रहा है कि चीन में मौतो

कोविड टीकाकरण में भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें नए मामलें और मौतें।

कोविड टीकाकरण में भारत का वर्ल्ड रिकॉर्ड, देखें नए मामलें और मौतें।

हे.जा.स. August 19 2021 19981

नई दिल्ली। कोविड टीकाकरण में देश ने आज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया लेकिन कोरोना के नए मामलें और मौतों का

हृदय रोग विश्व स्तर पर मृत्यु का प्रमुख कारण, परिचर्चा से मिली बहुमूल्य जानकारियां।

हृदय रोग विश्व स्तर पर मृत्यु का प्रमुख कारण, परिचर्चा से मिली बहुमूल्य जानकारियां।

रंजीव ठाकुर August 19 2021 21986

आज के दौर में हृदय रोग (सीवीडी) विश्व स्तर पर मृत्यु का प्रमुख कारण हैं। बदलती जीवनशैली के कारण आज

कोरोनारोधी टीके कोवोवैक्स, कोर्बेवैक्स को आपात स्थिति में इस्तेमाल की मंज़ूरी मिली।

कोरोनारोधी टीके कोवोवैक्स, कोर्बेवैक्स को आपात स्थिति में इस्तेमाल की मंज़ूरी मिली।

हे.जा.स. December 28 2021 40568

केन्द्रीय स्वास्थ्य ने सीडीएससीओ की कोविड-19 संबंधी विषय विशेषज्ञ समिति द्वारा ‘कोवोवैक्स’ और ‘कोर्ब

अगले साल लगेगी सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन

अगले साल लगेगी सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन

एस. के. राणा December 17 2022 38594

महिलाओं में होने वाली सर्विकल कैंसर बेहद खतरनाक बीमारी है। दिल्ली। महिलाओं को होने वाली सर्विकल कैं

होम आइसोलेशन की बन रही नयी गाइडलाइन।

होम आइसोलेशन की बन रही नयी गाइडलाइन।

हुज़ैफ़ा अबरार May 11 2021 31909

समिति के अध्यक्ष व एसजीपीजीआई के निदेशक डॉ. आरके धीमान ने कहा कि होम आइसोलेशन की नई गाइडलाइन तैयार क

देश में पिछले साल टीबी के 21.4 लाख नए मामले आए सामने

देश में पिछले साल टीबी के 21.4 लाख नए मामले आए सामने

एस. के. राणा October 29 2022 22803

विश्व स्वास्थ्य संगठन की ग्लोबल टीबी रिपोर्ट के अनुसार, भारत में 2021 में कुल 21.4 लाख टीबी के मामले

हरदोई में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज

हरदोई में लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीज

आरती तिवारी October 27 2022 26245

हरदोई जिले में एक माह में 250 से ज्यादा डेंगू मरीज सामने आ चुके हैं अब आलम ये है कि पैथोलॉजी में हो

Login Panel