देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना के इलाज के लिए डब्ल्यूएचओ ने दो नई दवाओं को दी मंजूरी

गंभीर कोविड रोगियों के इलाज के लिए कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स के साथ इस्तेमाल की जाने वाली गठिया की दवा बारिसिटिनिब से जीवित रहने की दर बेहतर हुई और वेंटिलेटर की आवश्यकता कम पड़ने लगी है।

हे.जा.स.
January 15 2022 Updated: January 15 2022 00:31
0 31670
कोरोना के इलाज के लिए डब्ल्यूएचओ ने दो नई दवाओं को दी मंजूरी प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। दुनियाभर में नए सिरे से फैलती कोरोना महामारी के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के लिए दो नई दवाओं को मंजूरी दी है। डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों ने कहा कि गंभीर या गंभीर कोविड रोगियों के इलाज के लिए कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स के साथ इस्तेमाल की जाने वाली गठिया की दवा बारिसिटिनिब कारगर साबित हुई है। 

इन दवाओं के कारण मरीजों के जिंदा बचने की संभावना बढ़ी है और संक्रमितों को वेंटिलेटर की आवश्यकता कम हो गई। कोरोना वायरस संक्रमितों की दुनियाभर में रोज बढ़ रही संख्या के बीच यह अच्छी खबर आई है। डब्ल्यूएचओ का अनुमान है कि मार्च तक आधा यूरोप संक्रमित हो जाएगा।

ब्रिटिश मेडिकल जर्नल बीएमजे में अपनी सिफारिश में डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों ने कहा कि गंभीर या गंभीर कोविड रोगियों के इलाज के लिए कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स के साथ इस्तेमाल की जाने वाली गठिया की दवा बारिसिटिनिब से जीवित रहने की दर बेहतर हुई और वेंटिलेटर की आवश्यकता कम पड़ने लगी है।

सोट्रोविमैब की भी सिफारिश
विशेषज्ञों ने गैर-गंभीर कोविड मरीजों के लिए सिंथेटिक एंटीबॉडी उपचार सोट्रोविमैब की भी सिफारिश की। यह उन संक्रमितों के लिए प्रभावी है, जो अस्पताल में भर्ती होने की उच्च जोखिम वाले हैं। इनमें वे लोग शामिल हैं जो बुजुर्ग हैं, कमजोर प्रतिरक्षा तंत्र से पीड़ित या डायबिटीज जैसी पुरानी बीमारियों के शिकार हैं। 

सितंबर 2020 के बाद से गंभीर रूप से बीमार रोगियों के लिए डब्ल्यूएचओ ने कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स समेत सिर्फ चार दवाओं को मंजूरी दी है। कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स सस्ती और व्यापक रूप से उपलब्ध है। गठिया की दवाएं टोसीलिज़ुमैब और सेरिलुमाब, जिसे डब्ल्यूएचओ ने जुलाई में मंजूर किया था। इससे पहले सितंबर में डब्ल्यूएचओ ने सिंथेटिक एंटीबॉडी उपचार रेजेनरॉन को मंजूरी दी थी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच कोरोना रोधी टीकाकरण के बीच, समयांतराल पर मंथन

देश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच कोरोना रोधी टीकाकरण के बीच, समयांतराल पर मंथन

एस. के. राणा May 01 2022 35250

कोरोना वैक्सीन की दूसरी खुराक और प्रीकॉशन डोज के बीच के अंतर को संशोधित करने में अधिक समय लग सकता है

बीपीकॉन-2022: देखिए हाइपरटेंशन के महाकुम्भ की दूसरे दिन की प्रमुख झलकियां

रंजीव ठाकुर September 11 2022 26262

कांफ्रेंस में विभिन्न मेडिकल कम्पनीज के स्टॉल भी लगे हैं जहां आधुनिकतम चिकित्सा, दवाओं और उपकरणों की

गर्भ निरोधक दवा बेचने पर मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

गर्भ निरोधक दवा बेचने पर मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

हे.जा.स. May 02 2023 28457

डॉ़ मान सिंह ने कहा कि उन्हें सूचना मिली कि विष्णु कॉलोनी स्थित वंशिका मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से ग

ओमिक्रॉन वैरिएण्ट के वजूद से, एक

ओमिक्रॉन वैरिएण्ट के वजूद से, एक 'वैश्विक महामारी सन्धि' की ज़रूरत

हे.जा.स. December 01 2021 31160

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुखिया डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस ने कहा है कि कोरोनावायरस (Cor

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से गई मरीज की जान

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से गई मरीज की जान

जीतेंद्र कुमार March 20 2023 31140

एम्बुलेंस संचालकों का कहना है कि जिस मरीज को रेफर किया गया था, उसकी अस्पताल में ढंग से जांच भी नहीं

यूपी में 510 नए कोरोना संक्रमित मिले, लखनऊ में 66 नए केस दर्ज

यूपी में 510 नए कोरोना संक्रमित मिले, लखनऊ में 66 नए केस दर्ज

आरती तिवारी April 27 2023 26561

राजधानी लखनऊ में 66 कोविड-19 के मामले सामने आए है। वहीं जनपद के चिनहट-14, रेडक्रास-7, अलीगंज-5, एन.क

भारत के कई राज्यों में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले

भारत के कई राज्यों में लगातार बढ़ रहे हैं डेंगू के मामले

श्वेता सिंह September 12 2022 28798

अभी तक की बात करें तो इस साल रिकॉर्ड 295 नए केस सामने आ रहे हैं। सितंबर में डेंगू के 51 केस सामने आ

कोरोना का नया वोरिएंट डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक, केंद्र सरकार भी अलर्ट मोड में।

कोरोना का नया वोरिएंट डेल्टा से भी ज्यादा खतरनाक, केंद्र सरकार भी अलर्ट मोड में।

एस. के. राणा November 26 2021 33533

कोरोना वायरस (Corona Virus) का डेल्टा से ज्यादा संक्रामक रूप दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में मिला है

टीबी का टीका अभी दूर, अफ्रीका में हुए अध्ययन का हवाला देकर सीरम कंपनी मांग रही थी मंजूरी

टीबी का टीका अभी दूर, अफ्रीका में हुए अध्ययन का हवाला देकर सीरम कंपनी मांग रही थी मंजूरी

रंजीव ठाकुर May 01 2022 34499

सूत्रों के अनुसार सीरम कंपनी ने दक्षिण अफ्रीका में हुए अध्ययन का हवाला देकर भारत में इसके इस्तेमाल क

टेक महिन्द्रा ने विवेकानंद अस्पताल में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किया

टेक महिन्द्रा ने विवेकानंद अस्पताल में ऑक्सीजन संयंत्र स्थापित किया

रंजीव ठाकुर July 08 2022 57011

यह संयंत्र, टेक महिन्द्रा द्वारा शुरू की गई कोविड-19 पहल के तहत स्थापित किया गया है। 30 एनएम 3 पर आव

Login Panel