देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

एम्स दिल्ली को मिलेगा नया डायरेक्टर, डॉ रणदीप गुलेरिया 23 मार्च को हो रहे रिटायर

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को नया डायरेक्टर मिलने वाला है। इस प्रतिष्ठित पद के लिए 32 लोगों ने आवेदन दिए हैं | एम्स के 12 डॉक्टरों ने भी इस पद के लिए आवेदन किया है।

एस. के. राणा
February 18 2022 Updated: February 18 2022 22:18
0 29975
एम्स दिल्ली को मिलेगा नया डायरेक्टर, डॉ रणदीप गुलेरिया 23 मार्च को हो रहे रिटायर प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) को नया डायरेक्टर मिलने वाला है। इस प्रतिष्ठित पद के लिए 32 लोगों ने आवेदन दिए हैं, जिनमें आईसीएमआर (ICMR) के महानिदेशक बलराम भार्गव का भी नाम शामिल है। आपको बता दें कि एम्स के वर्तमान निदेशक (Director) रणदीप गुलेरिया (Randeep Guleria) 23 मार्च को रिटायर हो रहे हैं।

एम्स (AIIMS) के 12 डॉक्टरों ने भी इस पद के लिए आवेदन किया है। इनमें आर्थोपेडिक्स के प्रमुख और ट्रॉमा सेंटर के प्रमुख राजेश मल्होत्रा, तंत्रिका विज्ञान केंद्र के प्रमुख एमवी पद्मा श्रीवास्तव, एंडोक्रिनोलॉजी विभाग के प्रमुख निखिल टंडन, सर्जरी के प्रमुख सुनील चुंबर, कार्डियोथोरेसिक और वैस्कुलर सर्जरी (सीटीवीएस) के प्रोफेसर  ए के बिशोई और फोरेंसिक प्रमुख सुधीर गुप्ता जैसे नाम शामिल हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, कुछ नामों को शॉर्ट-लिस्ट करने के लिए चार सदस्यीय चयन समिति की बैठक की तारीख अभी तय नहीं की गई है। पैनल में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव राजेश एस गोखले, सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन और दिल्ली विश्वविद्यालय के वीसी योगेश सिंह शामिल हैं।

एक सूत्र ने कहा, "चयन समिति के सदस्य जल्द ही कुछ नामों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक करेंगे, जिन्हें अंतिम मंजूरी के लिए प्रधानमंत्री (Prime Minister) की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) को भेजा जाएगा।" एम्स के फैकल्टी सेल ने 29 नवंबर को नए निदेशक की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर थी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सीएम योगी की सख्‍ती के बाद ड्रग माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी, छह दिन में 4060 गिरफ्तार

सीएम योगी की सख्‍ती के बाद ड्रग माफियाओं के खिलाफ अभियान जारी, छह दिन में 4060 गिरफ्तार

श्वेता सिंह August 30 2022 23949

मादक पदार्थों के माफिया और अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ 24 अगस्त से प्रदेशव्यापी अभियान

ज़ीका से निपटने के लिये कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग व टेस्टिंग पर ज़ोर।

ज़ीका से निपटने के लिये कान्ट्रेक्ट ट्रेसिंग व टेस्टिंग पर ज़ोर।

हुज़ैफ़ा अबरार November 21 2021 19999

प्रदेश में अक्तूबर से अब तक जीका वायरस के कुल 146 मरीज मिल चुके हैं। पर, राहत की बात यह है कि इनमें

पूर्वी उत्तर प्रदेश में सिर और गर्दन कैंसर के बढ़ते मामले चिंता का विषय : डॉ. कमलेश वर्मा

पूर्वी उत्तर प्रदेश में सिर और गर्दन कैंसर के बढ़ते मामले चिंता का विषय : डॉ. कमलेश वर्मा

हुज़ैफ़ा अबरार April 30 2026 2541

सिर और गर्दन के कैंसर का सबसे बड़ा कारण तंबाकू सेवन है, चाहे वह सिगरेट और बीड़ी के रूप में हो या गुट

सेवा इंटरनेशनल अमेरिका, भारत के कोविड रोगियों को दे रहा है नि:शुल्क टेलीमेडिसिन सेवा।  

सेवा इंटरनेशनल अमेरिका, भारत के कोविड रोगियों को दे रहा है नि:शुल्क टेलीमेडिसिन सेवा।  

एस. के. राणा May 19 2021 43883

‘ईग्लोबल डॉक्टर्स’ के माध्यम से कोरोना वायरस के संभावित रोगियों को निजी परामर्श सेवाएं दे रहे हैं। h

भारत बायोटेक को इंट्रा नैजल वैक्सीन के बूस्टर खुराक के परीक्षण की मिली इजाजत

भारत बायोटेक को इंट्रा नैजल वैक्सीन के बूस्टर खुराक के परीक्षण की मिली इजाजत

एस. के. राणा January 28 2022 35931

भारत के दवा नियंत्रक ने भारत बायोटेक को नाक से दी जाने वाली कोरोना वैक्सीन की बूस्टर खुराक के परीक्

डब्लूएचओ ने भारत के कोरोनारोधी टीकाकरण के अभियान को सराहा, स्वास्थ्यकर्मियों को बताया

डब्लूएचओ ने भारत के कोरोनारोधी टीकाकरण के अभियान को सराहा, स्वास्थ्यकर्मियों को बताया 'टीकाकरण चैम्पियन'

एस. के. राणा May 07 2022 29444

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने लोगों को टीकाकरण के प्रति आकर्षित करने के तरीकों की भी सराहना की तथा उनके स

कोरोना संक्रमण के चौथी लहर की भविष्यवाणी, 22 जून तक आने की चेतावनी

कोरोना संक्रमण के चौथी लहर की भविष्यवाणी, 22 जून तक आने की चेतावनी

एस. के. राणा March 01 2022 33198

आईआईटी कानपुर के शोधकर्ताओं ने चेतवानी दी है कि कोविड-19 महामारी की चौथी लहर 22 जून के आसपास शुरू हो

आयुष मंत्री ने की यूनानी चिकित्सकों की सराहना

आयुष मंत्री ने की यूनानी चिकित्सकों की सराहना

हुज़ैफ़ा अबरार October 27 2022 33251

इस अवसर आयुष मंत्री ने NUDWA द्वारा प्रदेश एवं देश के विभिन्न हिस्सों में जनहित के कार्यक्रमों के सं

मैनपुरी में डेंगू और वायरल फीवर का कहर।

मैनपुरी में डेंगू और वायरल फीवर का कहर।

हे.जा.स. October 10 2021 39137

उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी में सैकड़ों गांव में वायरल फीवर और डेंगू का कहर चरम सीमा पर फैला हुआ है

डेंगू बुखार: कारण एवं निवारण

डेंगू बुखार: कारण एवं निवारण

लेख विभाग October 18 2021 31487

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार अनुमानतः पांच लाख लोगों को हर साल डेंगू के कारण अस्पताल

Login Panel