देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग के निर्देश

बड़ी संख्या में नमूने भेजने के लिए कहने का उद्देश्य ओमिक्रॉन के मौजूदा सब-वैरिएंट्स पर करीब से नजर रखना है। इसके अलावा हम यह देखना चाहते हैं कि हम नियमित सिक्वेंसिंग के दौरान नए सब - वैरिएंट्स के बारे में कोई महत्वपूर्ण जानकारी रखने से चूक तो नहीं रहे हैं। 

विशेष संवाददाता
June 19 2022 Updated: June 19 2022 03:15
0 27920
देश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए जीनोम सीक्वेंसिंग के निर्देश प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के कारण  राज्य सरकारों और केंद्र शासित प्रदेशों को बड़ी संख्या में जीनोम सीक्वेंसिंग (genome sequencing) के लिए सैंपल डाटा जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। शनिवार को आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि खास कर उन जिलों और इलाकों में सैंपल तेजी से और बड़ी संख्या में इकट्ठे करने हैं जहां, पिछले सात दिनों में कोरोना संक्रमण (corona infection) का एक भी मामला सामने आया हो। 


ये निर्देश शुक्रवार को हुई केंद्रीय निकाय जीमोमिक्स कंसोर्टियम(INSACOG) की बैठक के बाद दिए गए। इस बैठक में कोविड-19 के जीनोमिक डेटा की समीक्षा की गई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बड़ी संख्या में नमूने भेजने के लिए कहने का उद्देश्य ओमिक्रॉन (Omicron) के मौजूदा सब-वैरिएंट्स (sub-variants) पर करीब से नजर रखना है। इसके अलावा हम यह देखना चाहते हैं कि हम नियमित सिक्वेंसिंग के दौरान नए सब- वैरिएंट्स के बारे में कोई महत्वपूर्ण जानकारी रखने से चूक तो नहीं रहे हैं। 


अधिकारी ने कहा कि पिछली समीक्षा बैठक में बताया गया था कि देश में अब तक कोई चिंता का विषय नहीं है। भारत में अब BA.2 के अलावा BA.4 और BA.5 वैरिएंट्स के मरीज भी हैं। ये ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट्स से ज्यादा तेजी से फैलते हैं। 


सूत्रों के मुताबिक, केरल के 11 और महाराष्ट्र के पांच सहित भारत के बत्तीस जिलों में साप्ताहिक कोविड पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से अधिक दर्ज की जा रही है,जबकि दिल्ली के 9 सहित देश के 35 जिलों में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 से 10 प्रतिशत के बीच है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में लंपी डिजीज के सैम्पल निकले पॉजिटिव

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ में लंपी डिजीज के सैम्पल निकले पॉजिटिव

श्वेता सिंह August 27 2022 30486

सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से 20-20 सैंपल और मेरठ से पांच सैंपल जांच के लिए आईवीआरआई के लैब में भेज गए थ

बिक्री बढ़ाने के लिए दवा कंपनियों द्वारा डाक्टरों को मुफ्त में चीजें देना प्रतिबंधित: सुप्रीम कोर्ट

बिक्री बढ़ाने के लिए दवा कंपनियों द्वारा डाक्टरों को मुफ्त में चीजें देना प्रतिबंधित: सुप्रीम कोर्ट

एस. के. राणा February 23 2022 36413

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, 'यह जनमहत्व और बेहद चिंता का मामला है कि दवा कंपनियों द्वारा मुफ्त में दिए जान

सेंट्रल टीबी डिवीजन टीम ने लखनऊ में परखी सुविधाएं, जाना मरीजों का हालचाल

सेंट्रल टीबी डिवीजन टीम ने लखनऊ में परखी सुविधाएं, जाना मरीजों का हालचाल

रंजीव ठाकुर August 24 2022 31095

देश को वर्ष 2025 तक क्षय रोगमुक्त बनाने को लेकर सरकार बेहद गंभीर है और उसके लिए हर स्तर पर हरसम्भव प

Pfizer ने प्रशांत क्षेत्र के 70 विकासशील देशों में कैंसर के आवश्यक उपचार तक पहुंच बढ़ाने के लिए आईडीए फाउंडेशन से समझौता किया। 

Pfizer ने प्रशांत क्षेत्र के 70 विकासशील देशों में कैंसर के आवश्यक उपचार तक पहुंच बढ़ाने के लिए आईडीए फाउंडेशन से समझौता किया। 

हे.जा.स. February 12 2021 30648

विकासशील देश में वैश्विक कैंसर का कुल बोझ का 60% और कैंसर से होने वाली मौतों का 70% हिस्सा हैं। समझौ

डीएनए सीक्वेंसिंग से एक लाख साल पुरानी वंशावली बनाई गई

डीएनए सीक्वेंसिंग से एक लाख साल पुरानी वंशावली बनाई गई

हे.जा.स. February 26 2022 36543

एक लाख साल पुरानी वंशावली बनाने में मिली सफलता के बाद यह पता किया जा सकेगा कि हमारे पूर्वज कब और कहा

सुंदरता के लिए ज़रूरी है पतली कमर, इन एक्सरसाइज से आपका सपना होगा पूरा

सुंदरता के लिए ज़रूरी है पतली कमर, इन एक्सरसाइज से आपका सपना होगा पूरा

सौंदर्या राय February 25 2022 78301

लड़कियाँ अपने कमर को शेप में रखने के लिए अधिक जागरूक होतीं हैं। कमर को शेप में लाने के लिए हेल्दी डाइ

नैक ने केजीएमयू को दिया A+ ग्रेड

नैक ने केजीएमयू को दिया A+ ग्रेड

आरती तिवारी February 09 2023 33226

राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की टीम ने मूल्यांकन के लिए 2-4 फरवरी तक केजीएमयू का दौरा किय

ओमिक्रोन संक्रमण 422 के पार, कोरोना संक्रमण के मामले घटे।

ओमिक्रोन संक्रमण 422 के पार, कोरोना संक्रमण के मामले घटे।

एस. के. राणा December 26 2021 36439

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 6,987 मामले सामने आए हैं और 162 लोगों की मौत

सहारा हॉस्पिटल के डॉक्टर ने आँतों में खून की बाधित सप्लाई का इलाज कर मरीज़ को पेट के असाध्य रोग दिलायी मुक्ति 

सहारा हॉस्पिटल के डॉक्टर ने आँतों में खून की बाधित सप्लाई का इलाज कर मरीज़ को पेट के असाध्य रोग दिलायी मुक्ति 

हुज़ैफ़ा अबरार May 25 2022 724341

मरीज "मीडियन एरोकवयूट लिगामेन्ट सिन्डरोम" से पीड़ित था। डॉ अजय यादव ने दूरबीन विधि द्वारा सफलतापूर्वक

केजीएमयू में 20 वर्षों से एमबीबीएस डिग्री ना ले पाने वाले 37 छात्रों को मिला एक और मौका

केजीएमयू में 20 वर्षों से एमबीबीएस डिग्री ना ले पाने वाले 37 छात्रों को मिला एक और मौका

रंजीव ठाकुर August 14 2022 27092

किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ बिपिन पुरी ने पिछले लगभग 20 वर्षों से 37 छात्र एमबीब

Login Panel