देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

डेल्टा वैरिएंट संक्रमण जैसे हालात बन रहे भारत में, संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी

कोरोना के बेहद संक्रामक ओमिक्रॉन स्वरूप के कारण संक्रमण की नई लहर चल पड़ी है। इसलिए यह महामारी एक बार फिर से आर्थिक हालातों और इंसानों को प्रभावित कर सकती है। 

एस. के. राणा
January 14 2022 Updated: January 14 2022 23:40
0 29907
डेल्टा वैरिएंट संक्रमण जैसे हालात बन रहे भारत में, संयुक्त राष्ट्र ने दी चेतावनी प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते संक्रमण के बीच भारत एक बार फिर उसी खतरे की तरफ बढ़ रहा है, जिसका मंजर पिछले साल देखा गया था। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र ने भारत के लिए चेतावनी जारी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में पिछले साल अप्रैल-जून में 2,40,000 लोगों की मौत कोरोना के डेल्टा वैरिएंट की वजह से हुई थी। इस वैरिएंट ने आर्थिक हालातों को भी प्रभावित किया था। दोबारा से ठीक वैसे ही हालात भारत में बन रहे हैं। ऐसे में भ्रम में रहने की जरूरत नहीं है। 

'वैश्विक आर्थिक हालात एवं संभावनाएं'(डब्ल्यूईएसपी) फ्लैगशिप रिपोर्ट में कहा गया गया है कि कोरोना के बेहद संक्रामक ओमिक्रॉन स्वरूप के कारण संक्रमण की नई लहर चल पड़ी है। इसलिए यह महामारी एक बार फिर से आर्थिक हालातों और इंसानों को प्रभावित कर सकती है। 

वैश्विक सहयोग के बिना महामारी से निपटना असंभव
संयुक्त राष्ट्र में आर्थिक और सामाजिक मामलों की अवर महासचिव लियू झेनमिन ने कहा कि कोविड-19 से निपटना वैश्विक सहयोग के बिना संभव नहीं है। जब तक वैक्सीन सभी तक नहीं पहुंचेगी, तब तक महामारी वैश्विक अर्थव्यवस्था के सुधार के लिए सबसे बड़ा खतरा बनी रहेगी। भारत में स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, अब तक 154.6 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। कोरोना की दूसरी लहर ने देशभर में कहर बरपाया था।

अमेरिका में मचा हालाकार
संयुक्त राष्ट्र की यह रिपोर्ट तब सामने आई है, जब अमेरिका में ओमिक्रॉन वैरिएंट विकराल रूप धारण कर चुका है। हालात ये हो गए हैं कि कई राज्यों में मेडिकल ढांचा पूरी तरह से चरमरा गया है और व्हाइट हाउस को कई प्रांतों में सेना को उतारना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में गुरुवार को अस्पतालों में पिछले 24 घंटे अंदर 1,42,388 मरीज भर्ती किए गए। हालात बेकाबू होते देखकर राष्ट्रपति जो बाइडन ने मिशिगन, न्यूजर्सी, न्यू मेक्सिको, न्यूयॉर्क, ओहायो और रॉड आईलैंड के अस्पतालों में मदद के लिए सैनिक रवाना किए हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

हरियाणा में अब तक H3N2 वायरस के 10 मामले आए सामने

हरियाणा में अब तक H3N2 वायरस के 10 मामले आए सामने

विशेष संवाददाता March 11 2023 21973

हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने लोगों से अपील की है कि वो मास्क का प्रयोग करें और ला

झारखंड में सामने आए H3N2 वायरस के 2 केस

झारखंड में सामने आए H3N2 वायरस के 2 केस

विशेष संवाददाता March 20 2023 22547

झारखंड में इंफ्यूएंजा वायरस H3N2 ने दस्तक दे दी है। यहां इंफ्यूएंजा वायरस से दो केस मिले हैं।

कोविड वैक्सीन: केंद्र सरकार ने ज़ारी किये असली वैक्सीन के पहचान के मानक

कोविड वैक्सीन: केंद्र सरकार ने ज़ारी किये असली वैक्सीन के पहचान के मानक

हे.जा.स. September 08 2021 36483

राज्यों को कोवैक्सीन, कोविशील्ड और स्पूतनिक-वी टीकों से जुड़ी हर जानकारी बताई है ताकि यह पता लगाया ज

बालों को कलर के साथ पोषण भी दे रहा एएमए हर्बल वेजिटल हेयर कलर

बालों को कलर के साथ पोषण भी दे रहा एएमए हर्बल वेजिटल हेयर कलर

रंजीव ठाकुर September 20 2022 171556

अगर आप भी बालों को केमिकल हेयर डाई से कलर करके तंग हो चुके हैं तो एएमए हर्बल वेजिटल हेयर कलर से प्रा

राजस्थान में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, इन जिलों से मामले आए सामने

राजस्थान में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, इन जिलों से मामले आए सामने

जीतेंद्र कुमार January 11 2023 33746

कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 13 लाख 15 हजार 522 हो गई है। रविवार को राज्य में 5 मामले सामने

ताजनगरी में कोरोना संक्रमण के केस बढ़े

ताजनगरी में कोरोना संक्रमण के केस बढ़े

विशेष संवाददाता April 06 2023 18792

कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर जिला अस्पताल से लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज और सीएससी सेंटर पर व्यव

डीएम ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

डीएम ने किया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण

आरती तिवारी August 31 2022 28293

देवरिया जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बैतालपुर का औचक निरीक्षण कि

सुल्तानपुर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

सुल्तानपुर में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

विशेष संवाददाता April 03 2023 45946

आशीर्वाद हॉस्पिटल मे निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया यह आयोजन बढ़िया वीर स्थित आशीर्वाद हॉस्पिटल पर

डायबिटीज़ कोई बीमारी नहीं, बल्कि यह जीवनशैली जनित
प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई और टीकाकरण में सहयोग पर देशवासियों की सराहना की

प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई और टीकाकरण में सहयोग पर देशवासियों की सराहना की

एस. के. राणा August 15 2022 31551

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्र के प्रति

Login Panel