देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

अब कृत्रिम त्वचा से भरेगा घाव दिखेगी स्पाटलेस स्‍किन

हे.जा.स.
November 22 2020 Updated: November 22 2020 23:05
0 26561
अब कृत्रिम त्वचा से भरेगा घाव दिखेगी स्पाटलेस स्‍किन प्रतीकात्मक फोटो

लखनऊ।  बस्ती जिले के रहने वाले राम स्वरूप के चेहरे का कैंसर निकाला गया। घाव जल्दी भर गया और चेहरे पर नहीं रहा कोई निशान। यह संभव हुआ है  कृत्रिम त्वचा के रोपण तकनीक से जिसे संजय गांधी पीजीआई के प्लास्टिक सर्जरी विभाग ने स्थापित कर लिया है। राम स्वरूप मुंह कि त्वचा कैंसर से ग्रस्त थे। यह कैंसर उनक के गाल और नाक के बीच के भाग मे में स्थित था। सामान्यतः ऐसे रोगी का आपरेशन दो चरणों मे किया जाता है। जिसमें कि पहले चरण मे कैंसर को निकाला जाता है दूसरे चरण मे कैंसर निकालने के बाद उत्पन्न घाव में त्वचा प्रत्यारोपित कि जाती है इस पूरी प्रक्रिया में 2 से चार घंट का समय लग जाता है।  

इस मरीज के त्वचा कैंसर से कैंसर निकालने के बाद कृत्रिम त्वचा (इंटिगरा) का सफल उपयोग किया गया और इसको लगाने से रोगी का घाव शीघ्र हीं भर गया। पहले त्वचा निकल जाने पर उसे ठीक करने के लिए फ्लैप तकनीक से त्वचा का रोपण होता था। जिसमें तमाम तरह की परेशानी की आशंका रहती थी। विभाग के प्रमुख प्रो. राजीव अग्रवाल के मुताबिक फ्लैप तकनीक में त्वचा शरीर के किसी बाहरी अंग से निकाली जाती थी, जहां से त्वचा लेते है, वहां निशान पडता था साथ ही कई जहां रोपित की जाती थी, वहां पर यह चिपकता नहीं था । इस तकनीक में चार से पांच घंटे लगने के बाद भी त्वचा रोपण की सफलता की आशंका रहती है। कृत्रिम त्वचा आ गयी है जिसे इंटिग्रा कहते है यह डर्मिस का काम करती है । इसका रोपण करने के कुछ दिन बाद स्किन ग्राफटिंग की जाती है जिससे घाव जल्दी भरने के साथ किसी तरह का निशान नहीं रहता है। इंटिगरा एक बहुत ही  उपयोगी संसाधन है। सब तरह के छोटे आकार के घाव कि प्लास्टिक सर्जरी में अत्यंत कारगर है।

3 से 4 सेंमी के घाव खुद जाते है भर   
घाव का के भरने कि कुदरती क्षमता होती है और ऐसे सारे घाव जो अमुमन तीन से चार सेंटीमीटर तक चोडे होते है  वह व्यक्ति कि शारीरिक क्षमता से अपने आप ही  कुछ समय के  बाद भर जाते  है इन मानकों से अधिक बड़े होते है वे स्वतः नही भर पाते हैं उनमें त्वचा प्रत्यारोपण कि आवश्यकता हाती  है। अधिकांश घावों कि प्लास्टिक सर्जरी में त्वचा कि पतली परत हीं इस्तेमाल कि जाती हे और फ्लैप प्रोसिजर कम मात्रा में किया जाता हैं।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

देश में मातृ मृत्यु दर में आई भारी कमी

देश में मातृ मृत्यु दर में आई भारी कमी

एस. के. राणा December 01 2022 29973

गृह मंत्रालय के कार्यालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार प्रजनन के दौरान होने वाली मौतों में काफी गिरा

रक्तदान महादान में सभी की सहभागिता जरूरी: सुरेश खन्ना  

रक्तदान महादान में सभी की सहभागिता जरूरी: सुरेश खन्ना  

हुज़ैफ़ा अबरार June 12 2026 2072

केजीएमयू के प्रो पवित्र रस्तोगी ने कहा रक्तदान को लेकर लोगों की तमाम भ्रांतियां अब दूर हो रही हैं। इ

डॉ. सूर्यकान्त नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के ओरेशन अवार्ड से सम्मानित।

डॉ. सूर्यकान्त नेशनल एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के ओरेशन अवार्ड से सम्मानित।

हुज़ैफ़ा अबरार December 01 2021 31565

डा. सूर्यकान्त इस अवार्ड को पाने वाले देश के 10वें चिकित्सक हैं । इससे पहले डा. सूर्यकान्त को 10 और

छापेमारी में राजधानी के दो ब्लड बैंक्स से 302 यूनिट घटिया मानव रक्त बरामद

छापेमारी में राजधानी के दो ब्लड बैंक्स से 302 यूनिट घटिया मानव रक्त बरामद

रंजीव ठाकुर July 01 2022 31601

एसटीएफ तथा ड्रग विभाग ने छापेमारी करके ठाकुरगंज के तहसीनगंज स्थित मिडलाइफ चैरिटेबल ब्लड बैंक और कृष्

यूपी में टीबी मरीज क्यों छोड़ देते हैं बीच में उपचार 

यूपी में टीबी मरीज क्यों छोड़ देते हैं बीच में उपचार 

हुज़ैफ़ा अबरार July 09 2026 1099

विशेषज्ञों के अनुसार जो मरीज इलाज बीच में छोड़ देते हैं वे silent transmitters बन जाते हैं—यानी वे अ

दुनिया भर में मंकी पॉक्स बढ़ा रहा चिंता 

दुनिया भर में मंकी पॉक्स बढ़ा रहा चिंता 

हे.जा.स. May 20 2022 35583

मंकीपॉक्स एक वायरस है जो रोडेन्ट्स और प्राइमेट जैसे जंगली जानवरों में उत्पन्न होता है और फिर लोगों म

आज मनाया जा रहा है मेंटल हेल्थ डे

आज मनाया जा रहा है मेंटल हेल्थ डे

आरती तिवारी October 11 2022 38547

वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ मेंटल हेल्थ ने आधिकारिक तौर पर नब्बे के दशक में वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे की स्थापना क

असुरक्षित गर्भपात से बचें और जीवन को सुरक्षित बनाएं

असुरक्षित गर्भपात से बचें और जीवन को सुरक्षित बनाएं

लेख विभाग June 29 2022 31597

अगर गर्भपात सुरक्षित न हो तो ऐसी स्थिति में यह शारीरिक, मानसिक विकार के साथ महिला या किशोरी की मौत क

जिला नागरिक अस्पताल को मिला बेहोशी का डॉक्टर

जिला नागरिक अस्पताल को मिला बेहोशी का डॉक्टर

आरती तिवारी August 28 2022 31774

अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर में बेहोशी का डॉक्टर बाहर से नहीं बुलाना पड़ेगा। नए मिले डॉक्टरों में जिला

जापान ने कोविड-19 रोधी मॉडर्ना टीके पर रोक लगाई।

जापान ने कोविड-19 रोधी मॉडर्ना टीके पर रोक लगाई।

हे.जा.स. August 31 2021 32222

कोविड-19 रोधी मॉडर्ना टीके की कुछ शीशियों में संदूषण मिलने के बाद जापान ने बृहस्पतिवार को इसकी करीब

Login Panel