देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

भारत बायोटेक की इंट्रानेजल कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी

भारत बायोटेक कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि इस खास वैक्सीन का तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल भी किया गया, जो सफल रहा।

एस. के. राणा
November 29 2022 Updated: November 29 2022 21:13
0 32699
भारत बायोटेक की इंट्रानेजल कोरोना वैक्सीन को मिली मंजूरी इंट्रानेजल कोरोना वैक्सीन

नयी दिल्ली। भारत बायोटेक की कोरोना से लड़ने वाली इंट्रानेजल वैक्सीन को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) से भारत में 18 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों के लिए आपातकालीन स्थिति में प्रतिबंधित उपयोग के लिए हेट्रोलॉगस बूस्टर के लिए मंजूरी मिल गई है। हेट्रोलॉगस बूस्टर यानी कि कोई भी व्यक्ति जो कोविडशील्ड या कोवैक्सीन डोज के तौर पर ले चुका हो तो उसे भी ये विशेष इंट्रानेजल वैक्सीन बूस्टर डोज के तौर पर लगाई जा सकती है।

 

भारत बायोटेक (Bharat Biotech) कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि इस खास वैक्सीन का तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल भी किया गया, जो सफल रहा। कंपनी ने बताया है कि पहले और दूसरे चरण के ट्रायल में भी शामिल लोगों का मूल्यांकन किया गया था। भारत बायोटेक के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक कृष्णा एल्ला ने हाल ही में कहा था कि फर्म ने लगभग 4,000 वॉलंटियर्स पर नेजल वैक्सीन का क्लीनिकल ट्रायल पूरा किया था और अब तक साइड इफेक्ट (Side effect) का एक भी मामला सामने नहीं आया है।

 

भारत बायोटेक के बयान के मुताबिक, iNCOVACC आसान भंडारण और वितरण के लिए दो से आठ डिग्री सेल्सियस पर रखी जा सकती है। भारत बायोटेक का कहना है कि नाक के माध्यम से दिए जाने वाले इस टीके को विशेष रूप से कम और मध्यम आय वाले देशों के हिसाब से डिजाइन और विकसित किया गया है। वैक्सीन (vaccine) को अमेरिका के मिसूरी के सेंट लुइस स्थित वाशिंगटन विश्वविद्यालय के साथ साझेदारी में विकसित किया गया है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

आशियाना के तुलसी पार्क में बच्‍चों को द‍िया जाता है प्रकृत‍ि का ज्ञान।

आशियाना के तुलसी पार्क में बच्‍चों को द‍िया जाता है प्रकृत‍ि का ज्ञान।

हे.जा.स. January 01 2021 25600

घर-घर तुलसी का अभियान भी चलाया जा रहा है। पार्क को तुलसी और औषधीय पार्क का स्वरूप दिया जा रहा है। 

आंखों का सूखापन है हर उम्र की समस्या- डॉ. प्रत्युष रंजन

आंखों का सूखापन है हर उम्र की समस्या- डॉ. प्रत्युष रंजन

हुज़ैफ़ा अबरार February 15 2021 34212

बड़ी स्क्रीन पर काम करते समय आंखें 30 से 40 प्रतिशत तक कम झपकती हैं और मोबाइल पर पलकें झपकने की दर 6

डिजिटल हेल्थकेयर को अपना रहे हैं युवा: डा गौरी

डिजिटल हेल्थकेयर को अपना रहे हैं युवा: डा गौरी

हुज़ैफ़ा अबरार May 24 2023 35669

यह पीढ़ी अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक है और सक्रियता से कदम बढ़ा रही है। इसी दौरान मेडिबडी ने पल्मन

स्ट्रॉबेरी से ऐसे पाएं दमकती त्वचा

स्ट्रॉबेरी से ऐसे पाएं दमकती त्वचा

श्वेता सिंह September 15 2022 34682

स्ट्रॉबेरी से बना फेस पैक आपके चेहरे के लिए किसी जादू से कम नहीं है। स्ट्रॉबेरी कई तरह के विटामिन्स

एनीमिया: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन और जटिलताएँ

एनीमिया: लक्षण, कारण, निदान, प्रबंधन और जटिलताएँ

लेख विभाग June 05 2022 48240

एनीमिया का सबसे सामान्य कारण आयरन-डिफिशन्सी एनीमिया अर्थात् खून की कमी होता है। खून की कमी का आधार अ

गोरखपुर में मिले डेंगू के सात नए मरीज, मलेरिया विभाग चलाएगा अभियान

गोरखपुर में मिले डेंगू के सात नए मरीज, मलेरिया विभाग चलाएगा अभियान

श्वेता सिंह October 12 2022 32735

सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि जिला अस्पताल में पहले 10 बेड बनाए गए थे। अब इसे बढ़ाकर 25 बे

देश में ओमिक्रोन के अब तक 23 मामले मिले, कोरोना के इस संक्रमण से दहशत।

देश में ओमिक्रोन के अब तक 23 मामले मिले, कोरोना के इस संक्रमण से दहशत।

एस. के. राणा December 09 2021 32722

राजस्थान में ओमिक्रोन के नौ, गोवा में 5, कर्नाटक में 2, दिल्ली और गुजरात में एक एक मामले सामने आ चुक

हाइपोग्लाइसीमिया के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में जानिए डॉ विकास मस्करा से

हाइपोग्लाइसीमिया के कारण, लक्षण और बचाव के बारे में जानिए डॉ विकास मस्करा से

लेख विभाग March 24 2022 41660

भोजन करने के 8 घंटे पश्चात या खाली पेट, रक्त में ग्लूकोज़ का स्तर 80 मिली ग्राम प्रति डेसी लिटर रहता

लोहिया संस्थान में हुआ शिशु का इंडोस्कोपी से सफल इलाज

लोहिया संस्थान में हुआ शिशु का इंडोस्कोपी से सफल इलाज

हुज़ैफ़ा अबरार December 02 2022 33950

अचलासिया कार्डिया में जन्म से ही भोजन नली का निचला सिरा ठीक से नहीं बनता है, जिससे बच्चा पेट में खान

कोविड-19 रोधी टीकाकरण के सुरक्षा चक्र से कोई भी छूटे नहीं: प्रधानमन्त्री

कोविड-19 रोधी टीकाकरण के सुरक्षा चक्र से कोई भी छूटे नहीं: प्रधानमन्त्री

एस. के. राणा September 26 2021 30400

टीम इंडिया कोरोना के खिलाफ लड़ाई में रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। टीकाकरण में देश ने कई ऐसे रिकॉर्ड बना

Login Panel