देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बाराबंकी जिले में लगी पहली हेल्थ एटीएम मशीन

बाराबंकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव में जिले की यह पहली हेल्थ एटीएम मशीन लगाई गई है। इस हेल्थ एटीएम मशीन के लगने से सीएचसी पर आने वाले मरीजों को अलग-अलग तरह की जांच कराने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा।

आरती तिवारी
January 31 2023 Updated: January 31 2023 04:54
0 37900
बाराबंकी जिले में लगी पहली हेल्थ एटीएम मशीन हेल्थ एटीएम मशीन का शुभारंभ

बाराबंकी। योगी सरकार स्‍वास्‍थ्‍य केंद्रों पर हेल्‍थ एटीएम लगाने के निर्देश दिये थे। बाराबंकी जिले की पहली हेल्थ एटीएम मशीन लगाई गई है। जिसका सांसद उपेंद्र सिंह रावत उद्घाटन किया। इस मशीन से मात्र एक रुपये में मरीजों की कई प्रकार की जांच हो सकेगी। वहीं इस हेल्थ एटीएम के लगने से अब सीएचसी आने वाले मरीजों को अलग-अलग तरह की जांच कराने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

बाराबंकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (Community Health Center) बड़ागांव में जिले की यह पहली हेल्थ एटीएम मशीन लगाई गई है। इस हेल्थ एटीएम मशीन (Health ATM Machine) के लगने से सीएचसी पर आने वाले मरीजों को अलग-अलग तरह की जांच कराने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। हेल्थ एटीएम मशीन (Health ATM Machine) में इस्तेमाल आधुनिक तकनीक के जरिए लोग निःशुल्क बॉडी मास इंडेक्स,बॉडी फैट, हाईड्रेशन, पल्स रेट, हाइट, मसल मास, शरीर का तापमान, शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा, ब्लड प्रेशर, मेटाबॉलिक ऐज (metabolic age), वजन सहित कुल 59 पैरामीटर की जांच करा सकेंगे। वहीं बॉडी स्क्रीनिंग के लिए कुल 16 तरह की जांच तुरंत हो सकेंगी।

इतना ही नहीं इस हेल्थ एटीएम मशीन (atm machine) से रैपिड टेस्ट, यूरिन टेस्‍ट, गर्भावस्था, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, एचआईवी (HIV), ग्लूकोज, हीमोग्लोबिन, लिपिड प्रोफाइल जैसी लोगों की कई जांचें भी बड़ी ही आसानी से हो जाएंगी। इस हेल्थ एटीएम मशीन के संचालन और देख-रेख के लिए टेक्नीशियन भी नियुक्‍त किया गया है। जानकारी के मुताबिक इन हेल्थ एटीएम को आगे चलकर टेली कंसल्टेशन और डिजिटल स्वास्थ्य (digital health) रिकॉर्ड से भी जोड़ा जाएगा। जिससे जांच कराने वालों को डॉक्‍टरों से स्वास्थ्य संबंधी सलाह भी मिल जाएगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

सहारनपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस का जिला अस्पताल में आयोजन

सहारनपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस का जिला अस्पताल में आयोजन

विशेष संवाददाता April 08 2023 31673

स्वास्थ्य दिवस मे हेल्थ फॉर ऑल स्वास्थ्य थीम के अनुसार स्वास्थ्य सुविधा देने का संकल्प लिया गया।

कोरोना अपडेट : पिछले 266 दिन में सामने आए सबसे कम दैनिक मामले।

कोरोना अपडेट : पिछले 266 दिन में सामने आए सबसे कम दैनिक मामले।

एस. के. राणा November 09 2021 31092

देश में लगातार 32 दिनों से कोरोना (Corona) के दैनिक मामले 20 हजार से कम हैं और 135 दिन से 50 हजार से

वैश्विक महामारी कोरोना को हराने के लिये असामनता को हरा दें: डब्ल्यूएचओ प्रमुख

वैश्विक महामारी कोरोना को हराने के लिये असामनता को हरा दें: डब्ल्यूएचओ प्रमुख

हे.जा.स. January 01 2022 28950

कोविड-19 ने ना सिर्फ लोगों के स्वास्थ्य की चिंता बढ़ाई है बल्कि कई लोगों का रूटीन टीकाकरण, परिवार की

ड्रग डिस्ट्रक्शन डे के मौके पर पूरे देश में नष्ट किया जाएगा नशीला पदार्थ 

ड्रग डिस्ट्रक्शन डे के मौके पर पूरे देश में नष्ट किया जाएगा नशीला पदार्थ 

विशेष संवाददाता June 07 2022 29240

'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के एक प्रतिष्ठित सप्ताह के एक भाग के रूप में मनाया जाएगा। मंत्रालय ने

कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए खाने वाली गोलियां वैक्सीन का विकल्प नहीं: विशेषज्ञ

कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए खाने वाली गोलियां वैक्सीन का विकल्प नहीं: विशेषज्ञ

हे.जा.स. November 11 2021 28438

शुरुआती परीक्षणों में देखा गया है कि इन गोलियों को खाने से कोरोना संक्रमण के गंभीर लक्षणों को नियंत्

बक्सर: बालकेशरा हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच महाशिविर, 500 मरीजों को बांटी गयी मुफ्त दवा

बक्सर: बालकेशरा हॉस्पिटल में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच महाशिविर, 500 मरीजों को बांटी गयी मुफ्त दवा

विशेष संवाददाता September 26 2022 28023

बालकेशरा हॉस्पिटल की ओर से आज अस्पताल परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जा

कतर में कैमल फ्लू का प्रकोप

कतर में कैमल फ्लू का प्रकोप

हे.जा.स. November 29 2022 31568

कोरोना महामारी से अभी दुनिया को ठीक तरह से राहत भी नहीं मिली थी कि इसी बीच अब कैमल फ्लू के खतरे को ल

हल्दी के औषधीय और सौंदर्य प्रसाधन गुण 

हल्दी के औषधीय और सौंदर्य प्रसाधन गुण 

आयशा खातून May 27 2022 46806

हल्दी पाचन तन्त्र की समस्याओं, गठिया, रक्त-प्रवाह की समस्याओं, कैंसर, जीवाणुओं के संक्रमण, उच्च रक्त

एम्स दिल्ली को मिलेगा नया डायरेक्टर, डॉ रणदीप गुलेरिया 23 मार्च को हो रहे रिटायर

एम्स दिल्ली को मिलेगा नया डायरेक्टर, डॉ रणदीप गुलेरिया 23 मार्च को हो रहे रिटायर

एस. के. राणा February 18 2022 30220

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को नया डायरेक्टर मिलने वाला है। इस प्रतिष्ठित पद के लिए 32 ल

कोरोना टीका की बरबादी पर केंद्र चिंतित, कहा हर खुराक कीमती

कोरोना टीका की बरबादी पर केंद्र चिंतित, कहा हर खुराक कीमती

एस. के. राणा March 04 2022 29208

केंद्र सरकार का कहना है कि कोरोना टीके की हर खुराक कीमती है, इसे किसी भी तरह बर्बाद नहीं होने दें। स

Login Panel