देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

एक्शन में सीएम योगी, 42 डॉक्टरों के तबादले किए रद्द 

शासन स्तर से गलत तरीके से किए गए तबादले को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से अब तक गलत तरीके से किए गए 90 डॉक्टरों के तबादले रद्द किए जा चुके हैं इसके साथ ही आने वाले दिनों में और भी ट्रांसफरों में संशोधन किया जा सकता है। 

आरती तिवारी
August 20 2022 Updated: August 20 2022 13:35
0 31728
एक्शन में सीएम योगी, 42 डॉक्टरों के तबादले किए रद्द  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ। यूपी की योगी सरकार (Yogi government) ने एक बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश के 42 डॉक्टरों के तबादलों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है अब प्रांतीय चिकित्सा सेवा (PMS) संवर्ग के लेवल-2 और इससे ऊपर के 42 और डॉक्टरों के तबादले रद्द कर दिए गए हैं।  इनमें से 17 ट्रांसफर बुधवार को और 25 तबादले गुरुवार को रद्द किए गए हैं। इन सभी डॉक्टरों का ट्रांसफर गलत तरीके से किया गया था। इसके बाद सभी डॉक्टर गलत ट्रांसफर का विरोध कर रहे थे। इस मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने नाराजगी जताई थी।


बता दें कि 30 जुलाई,2022 को 48 चिकित्सकों (doctors) के गलत तरीके से हुए स्थांतरण को भी रद्द कर दिया गया था।लेवल वन के 313 चिकित्सा अधिकारियों (Medical Officers) के किए गए। नीतिगत स्थानांतरण (transfer policy ) में, 48 ऐसे चिकित्सकों के नाम गलत ढंग से सूची में अंकित हो गए थे। जो लेवल-2 और लेवल 3 के आयुष दंत अन्य संवर्ग के थे। इन सभी 48 चिकित्सकों का स्थानांतरण अब रद्द किया गया है।


शासन स्तर से गलत तरीके से किए गए तबादले को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्वास्थ्य महानिदेशालय (the Directorate General of Health) की ओर से अब तक गलत तरीके से किए गए 90 डॉक्टरों के तबादले रद्द किए जा चुके हैं इसके साथ ही आने वाले दिनों में और भी ट्रांसफरों में संशोधन किया जा सकता है। 


इनमें जिन डॉक्टरों के तबादले रद्द किए गए हैं, उनमें से 7 डॉक्टर लखनऊ में तैनात हैं। वहीं 6 चिकित्सकों के तबादला आदेश में संशोधन कर उन्हें नए जिले में पदस्थापित किया गया है।  उनके स्थानांतरण में वैवाहिक नीति, सेवानिवृत्ति में दो वर्ष से कम, विकलांग और गंभीर रूप से बीमार होने आदि के नियमों का पालन नहीं किया गया था।चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए गलत तबादलों को रद्द करने के लिए डॉक्टर लंबे समय से इंतजार कर रहे थे।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

Association between healthy lifestyle and memory decline in older adults: 10 year, population based, prospective cohort study

Association between healthy lifestyle and memory decline in older adults: 10 year, population based, prospective cohort study

British Medical Journal January 31 2023 32508

A healthy lifestyle is associated with slower memory decline, even in the presence of the APOE ε4 al

दिवाली को लेकर स्वास्थ्य विभाग की खास तैयारी

दिवाली को लेकर स्वास्थ्य विभाग की खास तैयारी

विशेष संवाददाता October 23 2022 29175

स्वास्थ्य विभाग ने भी सुरक्षित त्योहार मनाने के लिए पूरी व्यवस्था कर ली है। इसको लेकर सुरक्षित दिवाल

8 करोड़ लोगों ने ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा का उपयोग किया 

8 करोड़ लोगों ने ई-संजीवनी टेलीमेडिसिन सेवा का उपयोग किया 

एस. के. राणा December 07 2022 42332

इस पहल ने 3 वर्ष से भी कम समय-सीमा में दुनिया के सबसे बड़े सरकारी स्वामित्व वाले टेलीमेडिसिन प्लेटफॉ

कोलकाता में फिर बुखार की चपेट में आ रहे बच्चे, स्वास्थ्य विभाग ने की बैठक

कोलकाता में फिर बुखार की चपेट में आ रहे बच्चे, स्वास्थ्य विभाग ने की बैठक

विशेष संवाददाता February 19 2023 32943

स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो एंटीबायोटिक के गलत इस्तेमाल के कारण भी वायरस का कैरेक्टर और लक्षण क

चीन, अमेरिका और भारत को मिले 60 प्रतिशत कोविड-19 रोधी टीके: डब्ल्यूएचओ

चीन, अमेरिका और भारत को मिले 60 प्रतिशत कोविड-19 रोधी टीके: डब्ल्यूएचओ

एस. के. राणा June 05 2021 26028

दो अरब टीकों में से चीन, भारत और अमेरिका को मिली 60 प्रतिशत खुराकों को ‘‘घरेलू रूप से खरीदा और इस्ते

ड्रग डिस्ट्रक्शन डे के मौके पर पूरे देश में नष्ट किया जाएगा नशीला पदार्थ 

ड्रग डिस्ट्रक्शन डे के मौके पर पूरे देश में नष्ट किया जाएगा नशीला पदार्थ 

विशेष संवाददाता June 07 2022 28792

'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के एक प्रतिष्ठित सप्ताह के एक भाग के रूप में मनाया जाएगा। मंत्रालय ने

शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने को 80 फीसदी महिलायें ठीक मानती हैं: सर्वे

शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने को 80 फीसदी महिलायें ठीक मानती हैं: सर्वे

विशेष संवाददाता May 10 2022 44574

शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने के कई कारण बताये गएँ हैं, जैसें साथी को यौन संचारित रोग हो, उसका क

गर्मी के मौसम में सुंदरता को बनाये रखने के लिए मेकअप स्टाइल बदलिए, जानिये कैसे?

गर्मी के मौसम में सुंदरता को बनाये रखने के लिए मेकअप स्टाइल बदलिए, जानिये कैसे?

सौंदर्या राय March 23 2022 52354

गर्मी में पसीने की वजह से मेकअप खराब होने का ख़तरा रहता है। इससे बचने के लिए आप लाइट ब्यूटी प्रोडक्ट्

कोविड टीकाकरण; अब देश में रहने वाले विदेशी भी लगवा सकेंगे कोरोना की वैक्सीन।

कोविड टीकाकरण; अब देश में रहने वाले विदेशी भी लगवा सकेंगे कोरोना की वैक्सीन।

एस. के. राणा August 12 2021 25068

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह फैसला किया कि अब देश में रहने वाले विदेशी भी

टीबी मरीज़ों को गोद लिए जाने के कार्यक्रम के ज़रिये मिलेगा मासिक पुष्टाहार

रंजीव ठाकुर May 21 2022 36393

टीबी मरीजों को एनएचएम द्वारा इलाज के दौरान दिए जाने वाले पोषण भत्ते का वितरण नहीं हो रहा है तो ऐसे म

Login Panel