देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

अंतर्राष्ट्रीय

सिंगापुर में बुजुर्गों की सेवा के लिए नहीं मिल रहीं नर्सेज

कुल पंजीकृत नर्सों में सिंगापुर के नागरिकों और वहां स्थायी तौर पर रहने वाली नर्सों की हिस्सेदारी 72 प्रतिशत है। वहीं, देश में कार्यरत कुल नर्सों में से भी 63 प्रतिशत इसी श्रेणी में आती हैं। बाकी नर्सें फिलीपीन, मलेशिया, चीन, भारत, म्यांमा और अन्य देशों की हैं।

हे.जा.स.
October 07 2022
0 34064
सिंगापुर में बुजुर्गों की सेवा के लिए नहीं मिल रहीं नर्सेज प्रतीकात्मक चित्र

सिंगापुर (भाषा)। सिंगापुर में बुजुर्गों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और उनकी देखभाल में स्थानीय नर्सों की मदद के लिए विदेशी नर्सों की नियुक्ति में मुश्किल आ रही है। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्री (Health Minister) ओंग यि कुंग (Ong Yi Kung) ने संसद में दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2030 तक स्वास्थ्य देखभाल के लिए और 24 हजार नर्सों की जरूरत होगी।

 

कुल पंजीकृत नर्सों में सिंगापुर (Singapore) के नागरिकों और वहां स्थायी तौर पर रहने वाली नर्सों की हिस्सेदारी 72 प्रतिशत है। वहीं, देश में कार्यरत कुल नर्सों में से भी 63 प्रतिशत इसी श्रेणी में आती हैं। बाकी नर्सें फिलीपीन, मलेशिया, चीन, भारत, म्यांमा और अन्य देशों की हैं।

 

ओंग ने बुधवार को संसद में बताया, ‘‘सिंगापुर में नर्सों (nurses) और स्वास्थ्य कर्मियों (health workers) की मौजूदा संख्या 58 हजार है। स्वास्थ्य मंत्रालय का आकलन है कि वर्ष 2030 तक देश में 82 हजार नर्सों और स्वास्थ्य कर्मियों की जरूरत पड़ेगी।’’

 

मंत्री ने स्वीकार ने किया कि नर्सों के लिए वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा है। उन्होंने कहा कि उनका मंत्रालय नामांकित सांसद और स्तन शल्यचिकित्सक तान यिआ स्वाम (Taan Yia Swam) के इस सुझाव के समर्थन में है कि अच्छा प्रदर्शन करने वाली नर्सों को स्थायी निवास की अनुमति दी जाए।

 

ओंग ने रेखांकित किया कि वर्ष 2030 तक सिंगापुर का हर चौथा निवासी 65 साल से अधिक उम्र का होगा। मौजूदा समय में देश का हर छठा व्यक्ति इस आयु वर्ग में आता है।

 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

ब्रिटेन में किशोरों को लगेंगे, कोविड टीके की बूस्टर खुराक

ब्रिटेन में किशोरों को लगेंगे, कोविड टीके की बूस्टर खुराक

हे.जा.स. January 17 2022 34677

16 और 17 साल आयुवर्ग के प्रत्येक किशोर को आने वाले दिनों में टीके की तीसरी खुराक दी जाएगी। ऐसे किशोर

बदलते मौसम में गैस्ट्रोएंटेराइटिस के मरीज़ को बुखार और डिहाइड्रेशन कर सकता है परेशान, ऐसे रहें सावधान

बदलते मौसम में गैस्ट्रोएंटेराइटिस के मरीज़ को बुखार और डिहाइड्रेशन कर सकता है परेशान, ऐसे रहें सावधान

लेख विभाग June 30 2022 31034

जब तापमान बढ़ रहा हो तो बुखार और डिहाइड्रेशन जैसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। अगर ये स्थिति

ब्रिटेन में कोरोना के 2 नए वेरिएंट एक्सबीबी और बीक्यू.1 मिलने से दहशत

ब्रिटेन में कोरोना के 2 नए वेरिएंट एक्सबीबी और बीक्यू.1 मिलने से दहशत

admin October 29 2022 30594

कोरोना वायरस एक बार फिर ब्रिटेन को अपनी चपेट में ले रहा है। इसके XBB और BQ.1 वेरिएंट से लोग लगातार ब

पुरुषों की तुलना में महिलाएं काम का तनाव ज़्यादा महसूस करती हैं

पुरुषों की तुलना में महिलाएं काम का तनाव ज़्यादा महसूस करती हैं

एस. के. राणा October 14 2022 29151

दुनिया भर में युवा व्यस्क मेंटल वैलनैस पर ध्यान देते हुए अपनी जीवनशैली में बदलाव लाना चाहते हैं। जहा

अब मादक पदार्थ कारोबारियों पर चलेगा सीएम योगी का बुलडोजर, बनी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स

रंजीव ठाकुर August 25 2022 22630

मुख्यमंत्री योगी ने नशीली दवाओं के व्यापार पर अपनी नज़रे टेढ़ी कर ली है और मादक पदार्थों के व्यवसाय को

मेडिकल छात्रों को शासकीय बॉन्ड के तहत दो साल की नियुक्ति मिलेगी

मेडिकल छात्रों को शासकीय बॉन्ड के तहत दो साल की नियुक्ति मिलेगी

रंजीव ठाकुर August 22 2022 30870

चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय ने उत्तर प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने

लखनऊ के लोकबन्धु अस्पताल में दो डॉक्टर व एक फार्मासिस्ट कोरोना की चपेट में, गुरूवार को 310 लोग संक्रमित

लखनऊ के लोकबन्धु अस्पताल में दो डॉक्टर व एक फार्मासिस्ट कोरोना की चपेट में, गुरूवार को 310 लोग संक्रमित

हुज़ैफ़ा अबरार January 06 2022 21529

लखनऊ में गुरुवार को 310 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र के ज्या

कोरोना वैक्सीन से उठते सवालों का जबाव दिया ब्रांड एम्बेसडर डॉ सूर्यकान्त ने।

कोरोना वैक्सीन से उठते सवालों का जबाव दिया ब्रांड एम्बेसडर डॉ सूर्यकान्त ने।

हुज़ैफ़ा अबरार February 09 2021 31105

वैक्सीन से घबराने की जरूरत नहीं है। अगर किसी को मधुमेह, रक्तचाप, हृदय की समस्या या कोई भी को-मोरबिड

जानिए सौंफ से कैसे करें कम वजन?

जानिए सौंफ से कैसे करें कम वजन?

आरती तिवारी September 09 2022 26368

एक्सरसाइज करने के अलावा कुछ घरेलू नुस्खों को अपनाकर भी आप अपने शरीर को मोटापे से निजात दिला सकते हैं

जम्मू के इस अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

जम्मू के इस अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या

विशेष संवाददाता March 06 2023 28579

जीएमसी की इमरजेंसी अल्ट्रासाउंड पर 24 घंटे में 250 से 300 अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। दिन में रेडिय

Login Panel