देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

स्वास्थ्य

कमजोर इम्युनिटी वाले हो रहे ब्लैक फंगस संक्रमण का शिकार।

अगर समय पर ब्लैक फंगस इलाज नहीं किया गया तो ये खतरनाक रूप ले लेती है और मरीज की जान भी जा सकती है।

लेख विभाग
May 20 2021 Updated: May 20 2021 01:08
0 37705
कमजोर इम्युनिटी वाले हो रहे ब्लैक फंगस संक्रमण का शिकार। प्रतीकात्मक

कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच कई लोग म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस ) नाम के फंगल इन्फेक्शन की चपेट में आ रहे हैं। यह दुर्लभ फंगल इन्फेक्शन है जो किसी व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर होता है। कोविड-19 और डायबिटीज के मरीजों के लिए यह इन्फेक्शन और ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। इस संक्रमण को `ब्लैक फंगस’ के नाम से भी जाना जाता है| आमतौर पर यह इंफेक्शन नाक से शुरू होता है। जो धीरे-धीरे आंखो तक फैलता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की एडवाइजरी के मुताबिक हल्के लक्षण दिखने पर जल्दी से डॉक्टर से संपर्क करें। कोविड के रोगियों में अगर बार-बार नाक बंद होती हो या नाक से पानी निकलता रहे, गालों पर काले या लाल चकत्ते दिखने लगें, चेहरे के एक तरफ सूजन हो या सुन्न पड़ जाए, दांतों और जबड़े में दर्द, कम दिखाई दे या सांस लेने में तकलीफ हो तो यह ब्लैक फंगस हो सकता है।

आंख, कान, गला रोग विशेषज्ञ डॉ रहबर अंसारी ने बताया कि आम हालात में डायबिटिक मरीजों में ब्लैक फंगस के मामले मिलते रहते हैं लेकिन अगर किसी का शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं है और उसे कोरोना हो जाए तो ख़तरा ज़्यादा है। ऐसे केस में इलाज के लिए ज़्यादातर स्टेरॉइड्स का प्रयोग होता है। इनका इस्तेमाल नियंत्रित होना चाहिए।

कोविड-19 के लिए आईएमए की हेल्पलाइन के पैनलिस्ट डॉ रहबर ने बताया कि इस बीमारी का अगर समय पर इलाज नहीं किया गया तो ये खतरनाक रूप ले लेती है और मरीज की जान भी जा सकती है। इसलिए लक्षण आते ही मरीज को विशेषज्ञ डाक्टर से सलाह लेना चाहिए।  

क्या है म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस)?
इंडियन काउन्सिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार म्यूकोरमाइकोसिस फंगल इंफेक्शन है, जो शरीर में बहुत तेजी से फैलता है। म्यूकोरमाइकोसिस इंफेक्शन नाक, आँख, दिमाग, फेफड़े या फिर स्किन पर भी हो सकता है। इस बीमारी में कई लोगों की आंखों की रोशनी तक चली जाती है, वहीं कुछ मरीजों के जबड़े और नाक की हड्डी गल जाती है। 

कोरोना के मरीजों को ज्यादा खतरा
ब्लैक फंगस आमतौर पर उन लोगों को तेजी से अपना शिकार बनाता है जिन लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम होती है। कोरोना के दौरान या फिर ठीक हो चुके मरीजों का इम्यून सिस्टम बहुत कमजोर होता है, इसलिए वह आसानी से इसकी चपेट में आ रहे हैं। खासतौर से कोरोना के जिन मरीजों को डायबिटीज है। शुगर लेवल बढ़ जाने पर उनमें म्यूकोरमाइकोसिस खतरनाक रूप ले सकता है।  कैंसर, एचआईवी/एड्स, वायरल रोग से पीड़ित मरीज़, बोन मैरो के रोगी तथा गंभीर रूप से जले मरीज़ भी ब्लैक फंगस का शिकार जल्दी होतें हैं।     

यह संक्रमण सांस द्वारा नाक के जरिये व्यक्ति के अंदर चला जाता है, जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, उनको यह जकड़ लेता है|  

लक्षण 
• नाक में दर्द हो, खून आए या नाक बंद हो जाए 
• नाक में सूजन आ जाए
• दांत या जबड़े में दर्द हो या गिरने लगें
• आंखों के सामने धुंधलापन आए या दर्द हो, बुखार हो 
• सीने में दर्द
• बुखार
• सिर दर्द 
• खांसी 
• सांस लेने में दिक्कत 
• खून की उल्टियाँ होना 
• कभी-कभी दिमाग पर भी असर होता है  

किन रोगियों में ज्यादा पाया गया है
• जिनका शुगर लेवल हमेशा ज्यादा रहता है 
• जिन रोगियों ने कोविड के दौरान ज्यादा स्टेरॉइड लिया हो 
• काफी देर आईसीयू में रहे रोगी  
• ट्रांसप्लांट या कैंसर के रोगी 

कैसे बचें
• किसी निर्माणाधीन इलाके में जाने पर मास्क पहनें
• बगीचे में जाएं तो फुल आस्तीन शर्ट, पैंट व ग्लब्स पहनें 
• ब्लड ग्लूकोज स्तर को जांचते रहें और इसे नियंत्रित रखें

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ब्लैक फंगस संक्रमण के इलाज में काम आने वाले इंजेक्शन के निर्यात पर प्रतिबंध।

ब्लैक फंगस संक्रमण के इलाज में काम आने वाले इंजेक्शन के निर्यात पर प्रतिबंध।

एस. के. राणा June 02 2021 26445

इंजेक्शन के निर्यात को प्रतिबंधित श्रेणी में रखा गया है। इसका मतलब है कि एक निर्यातक को अपनी निर्यात

कोविड-19: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जारी किया संशोधित टीकाकरण रणनीति 

कोविड-19: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जारी किया संशोधित टीकाकरण रणनीति 

हे.जा.स. July 23 2022 29247

संशोधित टीकाकरण रणनीति के तहत स्वास्थ्यकर्मियो और कमज़ोर स्वास्थ्य परिस्थितियों वाले लोगों के समूहों

बूस्टर डोज है असरदार, 90 प्रतिशत तक कम हुई मौतें: स्टडी

बूस्टर डोज है असरदार, 90 प्रतिशत तक कम हुई मौतें: स्टडी

हे.जा.स. February 01 2023 32941

दुनियाभर में कोरोना ने कोहराम मचा दिया था। कोविड-19 की चपेट में आने से लाखों लोगों ने अपनी जान गंवा

डॉ मनसुख मंडाविया ने जारी की आवश्यक दवाओं की नयी सूची, सस्ती हो जाएंगी ये दवाएं

डॉ मनसुख मंडाविया ने जारी की आवश्यक दवाओं की नयी सूची, सस्ती हो जाएंगी ये दवाएं

रंजीव ठाकुर September 14 2022 38503

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने नयी आवश्यक दवाओं की सूची जारी कर दी है। पिछले साल ही

पीठ में लगातार दर्द का कारण स्पाइनल टीबी हो सकती है: डॉ राजेश वर्मा  

पीठ में लगातार दर्द का कारण स्पाइनल टीबी हो सकती है: डॉ राजेश वर्मा  

हुज़ैफ़ा अबरार March 23 2022 61197

प्रोफेसर डॉ राजेश वर्मा के मुताबिक दो-तीन सप्ताह तक पीठ में दर्द रहने के बाद भी आराम न मिले तो तुरंत

लंका ने कोविड-19 लॉकडाउन हटाया, कुछ पाबंदियां जारी रहेंगी।

लंका ने कोविड-19 लॉकडाउन हटाया, कुछ पाबंदियां जारी रहेंगी।

हे.जा.स. October 02 2021 37270

कोविड-19 लॉकडाउन शुक्रवार को तड़के चार बजे हटाया गया तथा कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए नये

आचार्य मनीष ने लखनऊ में किया 100 बेड वाले हिम्स अस्पताल का उद्घाटन

आचार्य मनीष ने लखनऊ में किया 100 बेड वाले हिम्स अस्पताल का उद्घाटन

रंजीव ठाकुर August 23 2022 454397

किडनी फेल, लिवर फेल और कैंसर के मरीजों के लिए हॉस्पिटल एंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड मेडिकल साइंसेस

लखनऊ में आठ अक्तूबर को होगा आरोग्य भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन

लखनऊ में आठ अक्तूबर को होगा आरोग्य भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन

अबुज़र शेख़ October 07 2022 48960

प्रदेश भर के सात सौ से अधिक चिकित्सक जुटेंगे। इस अधिवेशन में चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों

मूत्र असंयमता : केवल डायबिटीज और उम्र बढ़ने का संकेत नहीं, यूरोलॉजिस्ट्स की राय

मूत्र असंयमता : केवल डायबिटीज और उम्र बढ़ने का संकेत नहीं, यूरोलॉजिस्ट्स की राय

रंजीव ठाकुर May 01 2022 35268

ओवरएक्टिव ब्लैडर समस्या से पीड़ित होने का यह मतलब नहीं है कि यह उम्र बढ़ने के कारण या डायबिटीज का संक

मौसम बदलने से सर्दी-बुखार के साथ बढ़े खांसी के मरीज

मौसम बदलने से सर्दी-बुखार के साथ बढ़े खांसी के मरीज

जीतेंद्र कुमार February 06 2023 30098

डॉ. कैलाश राहद ने कहा कि बुजुर्ग भी इस मौसम में अधिक बीमार हो रहे हैं। अधिकतर लोग पेट, हड्डियों के क

Login Panel