देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

राजस्थान की लेडी डाक्टर ने की खुदकुशी, आईएमए गोरखपुर करेगा विरोध

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, अगर अस्पताल में मौत हुई है तो इलाज में लापरवाही की धारा 304 लगाकर और कमेटी बनाकर जांच कर सकते हैं। यहां तो उस अस्पताल के सभी चिकित्सकों पर ही धारा 302 लगा कर नया कानून लिखने की कोशिश हो रही है। आईएमए इस घटना की पुरजोर निंदा करती है।

हे.जा.स.
March 30 2022 Updated: March 31 2022 01:34
0 30821
राजस्थान की लेडी डाक्टर ने की खुदकुशी, आईएमए गोरखपुर करेगा विरोध प्रतीकात्मक

जयपुर/गोरखपुर। राजनीति जो न कराए, कम है। इस राजनीति का जहर इतना फैल गया है कि अब लेडी डाक्टर तक डिप्रेशन में जाकर आत्महत्या (suicide) कर रही हैं। आज का मामला राजस्थान के दौसा जिले का है जहां डा. अर्चना शर्मा ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। वह डिप्रेशन में थी और कांग्रेस नेताओं के उकसावे पर पीड़ित पक्ष द्वारा प्रताड़ित किये जाने पर तथा पूरे अस्पताल पर धारा 302 लगाने से बेहद ही आहत थी।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, गोरखपुर (IMA Gorakhpur) के अध्यक्ष डा. शिव शंकर शाही ने इस घटना पर

तीव्र नाराजगी जताई है और कहा है कि राजस्थान में तो सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का भी पालन नहीं किया गया। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश के अनुसार, अगर अस्पताल में मौत हुई है तो इलाज में लापरवाही की धारा 304 लगाकर और कमेटी बनाकर जांच कर सकते हैं। यहां तो उस अस्पताल के सभी चिकित्सकों पर ही धारा 302 लगा कर नया कानून लिखने की कोशिश हो रही है। आईएमए इस घटना की पुरजोर निंदा करती है। इस संबंध में जल्द ही एक आपातकालीन बैठक कर दो मिनट का शोक रखा जाएगा और आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इस बीच राजस्थान में आज डाक्टरों ने हड़ताल किया। दिल्ली में भी डाक्टरों ने काली पट्टी बांध कर अपने रोष का इजहार किया। 

मामला क्या है

दौसा अस्पताल के प्रबंधक डॉक्टर सुनीत उपाध्याय ने बताया कि 22 साल की महिला आशा प्रसव के लिए अस्पताल आई थी। उसकी हालत पहले से ही बहुत ज्यादा खराब थी। उसे लगातार ब्लीडिंग हो रही थी। अंततः उसे काफी प्रयास करने के बावजूद बचाया नहीं जा सका। स्थानीय कांग्रेस नेताओं की वजह से डॉक्टर अर्चना शर्मा पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया था, जबकि उनकी कोई गलती थी नहीं। ब्लीडिंग बहुत ज्यादा हो चुकी थी। डा. अर्चना ने पुलिस प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। डा. अर्चना लगातार अस्पताल के बाहर प्रसूता और नेताओं के धरने से भी परेशान थी। उन्होंने इस संबंध में कई बार पुलिस से कहा मगर पुलिस उल्टे उन्हीं को परेशान कर रही थी। इससे आजिज आकर उन्होंने खुदकुशी कर ली। खुदकुशी के पूर्व उन्होंने एक सुसाइड नोट भी लिख छोड़ा है। 

सुसाइड नोट में लिखा- डॉक्टरों को प्रताड़ित करना बंद करो 

(लेडी डॉक्टर की फाइल फोटो) 

दौसा जिले के लालसोट में लेडी डॉक्टर अर्चना शर्मा सुसाइड केस में सुसाइड नोट भी सामने आया है। इस सुसाइड नोट में घटना से पहले डॉक्टर अर्चना शर्मा ने लिखा, 'मैंने कोई गलती नहीं की है, किसी को नहीं मारा। मैं क्यों मारूंगी किसी को। पीपीएच एक कॉम्प्लिकेशन है। इसके लिए डॉक्टरों को प्रताड़ित करना बंद करो। प्लीज मेरे बच्चे को मां की कमी महसूस नहीं होने देना। 

मुख्यमंत्री बोले- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि दौसा में डॉ. अर्चना शर्मा की आत्महत्या की घटना बेहद दुखद है। हम सभी डॉक्टरों को भगवान का दर्जा देते हैं। हर डॉक्टर मरीज की जान बचाने के लिए अपना पूरा प्रयास करता है परन्तु कोई भी दुर्भाग्यपूर्ण घटना होते ही डॉक्टर पर आरोप लगाना न्यायोचित नहीं है। अगर इस तरह डॉक्टरों को डराया जाएगा तो वे निश्चिन्त होकर अपना काम कैसे कर पाएंगे। हम सभी को सोचना चाहिए है कि कोविड महामारी या अन्य दूसरी बीमारियों के समय अपनी जान का खतरा मोल लेकर सभी के सेवा करने वाले डॉक्टरों से ऐसा बर्ताव कैसे किया जा सकता है। इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। 

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

टीके की कहानी: कोविड की तरह चेचक और पोलियो का भी हुआ था विरोध 

टीके की कहानी: कोविड की तरह चेचक और पोलियो का भी हुआ था विरोध 

रंजीव ठाकुर July 10 2022 40415

इतिहास देखें तो इससे ज्यादा विरोध विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान चेचक को लेकर हुआ था। हालांकि पोल

चीन में ओमिक्रॉन वैरिएंट से फैला कोविड संक्रमण बेकाबू

चीन में ओमिक्रॉन वैरिएंट से फैला कोविड संक्रमण बेकाबू

हे.जा.स. March 21 2022 31554

चीन में ओमिक्रॉन वैरिएंट बेकाबू होने से कोविड संक्रमण तेजी से फैल रहा है। संक्रमण रोकने के लिए पूरे

फ़र्ज़ी नर्सिंग कॉलेज के विरोध में सीएम से मिलने पर अड़े छात्रों की गिरफ्तारी पर एक छात्र ने जहरीला पदार्थ खाया

फ़र्ज़ी नर्सिंग कॉलेज के विरोध में सीएम से मिलने पर अड़े छात्रों की गिरफ्तारी पर एक छात्र ने जहरीला पदार्थ खाया

आनंद सिंह March 13 2022 30959

गोरखनाथ मंदिर स्थित सीएम कैंप कार्यालय जा रहे छात्रों को पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने छात्रों को धारा

पीठ में लगातार दर्द का कारण स्पाइनल टीबी हो सकती है: डॉ राजेश वर्मा  

पीठ में लगातार दर्द का कारण स्पाइनल टीबी हो सकती है: डॉ राजेश वर्मा  

हुज़ैफ़ा अबरार March 23 2022 61204

प्रोफेसर डॉ राजेश वर्मा के मुताबिक दो-तीन सप्ताह तक पीठ में दर्द रहने के बाद भी आराम न मिले तो तुरंत

वैक्सीन की सुलभ उपलब्धता बनाने में लगी गेट्स फ़ाउंडेशन।

वैक्सीन की सुलभ उपलब्धता बनाने में लगी गेट्स फ़ाउंडेशन।

हुज़ैफ़ा अबरार May 09 2021 32682

फाउंडेशन ने वैक्सीन के निर्माण व सुचारू वितरण के लिए 3000 लाख डालर से ज्यादा का निवेश किया है। फाउंड

पल्स ऑक्सीमीटर क्या है?

पल्स ऑक्सीमीटर क्या है?

लेख विभाग May 19 2021 32418

इस डिवाइस के जरिए डॉक्टर, नर्स या किसी भी स्वास्थ्य पेशेवर को यह पता करने में मदद करती है कि किसी व्

डॉक्टरों की लापरवाही के चलते मासूम की मौत

डॉक्टरों की लापरवाही के चलते मासूम की मौत

admin June 10 2023 30655

परिजनों का आरोप है कि सही समय पर मासूम को इलाजना मिलने के चलते उसकी मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने हॉस

कोविड-19: देश में दो माह बाद सुधरे हालात, एक लाख से कम आए नए मामले।  

कोविड-19: देश में दो माह बाद सुधरे हालात, एक लाख से कम आए नए मामले।  

एस. के. राणा June 08 2021 28559

संक्रमण मुक्त हुए लोगों की संख्या लगातार 26वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही। देश में अभी तक

केंद्र सरकार ने राज्यों को लिखी चिट्ठी, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की ना हो कमी

केंद्र सरकार ने राज्यों को लिखी चिट्ठी, ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की ना हो कमी

एस. के. राणा December 24 2022 23325

केंद्र ने अपने लेटर में कहा, "देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बेहद धीमी है और स्थिति काबू में है। इ

केंद्र सरकार ने कोविड-19 पैकेज चरण-दो के लिए 23,123 करोड़ रुपये स्वीकृत किये।

केंद्र सरकार ने कोविड-19 पैकेज चरण-दो के लिए 23,123 करोड़ रुपये स्वीकृत किये।

एस. के. राणा July 10 2021 34817

इस योजना का उद्देश्य बाल चिकित्सा देखभाल सहित स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे के विकास पर ध्यान केंद्रित कर

Login Panel