देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कुछ शर्तों के साथ अब बाज़ार में उपलब्ध होगी कोविशील्ड और कोवाक्सिन

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने कोविशील्ड और कोवाक्सिन के लिए कंपनियों को सशर्त बाजार में उतारने की मंजूरी दे दी है। लेकिन मेडिकल स्टोर पर वैक्सीन नहीं मिलेगी।

0 32106
कुछ शर्तों के साथ अब बाज़ार में उपलब्ध होगी कोविशील्ड और कोवाक्सिन प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (डीसीजीआई) ने कोविशील्ड और कोवाक्सिन के लिए कंपनियों को सशर्त बाजार में उतारने की  मंजूरी दे दी है। लेकिन मेडिकल स्टोर पर वैक्सीन नहीं मिलेगी। अस्पताल और क्लीनिक से ही टीके खरीद सकते हैं। टीकाकरण डेटा हर छह महीने में डीसीजीआई को जमा करना होगा। कोविन ऐप पर भी डेटा अपडेट किया जाएगा। 

भारत के दवा नियामक ने गुरुवार को कुछ शर्तों के अधीन वयस्क आबादी में उपयोग के लिए कोविड 19 टीकों कोविशील्ड और कोवाक्सिन को नियमित तौर पर बाजार में बेचने की मंजूरी दे दी। न्यू ड्रग्स एंड क्लिनिकल ट्रायल रूल्स, 2019 के तहत मंजूरी दी गई है। शर्तों के तहत, फर्म चल रहे नैदानिक परीक्षणों और प्रोग्रामेटिक सेटिंग के लिए आपूर्ति किए जाने वाले टीकों का डाटा प्रस्तुत करेंगे। टीकाकरण के बाद किसी भी प्रतिकूल घटना की निगरानी जारी रहेगी।

मनसुख मांडविया ने भी दी जानकारी 
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने कहा कि केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने अब कोवाक्सिन और कोविशील्ड की अनुमति को आपातकालीन स्थितियों में प्रतिबंधित उपयोग से कुछ शर्तों के साथ वयस्क आबादी में सामान्य नई दवा की अनुमति में अपग्रेड कर दिया है।  

19 जनवरी को सिफारिश की गई थी
19 जनवरी को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 पर विषय विशेषज्ञ समिति (एसईसी) द्वारा भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) की मंजूरी के बाद कुछ शर्तों के अधीन वयस्क आबादी में उपयोग के लिए सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के कोविशील्ड और भारत बायोटेक के कोवाक्सिन को नियमित रूप से बाजार में बेचने की मंजूरी देने की सिफारिश की गई थी। 

दोनों कंपनियों ने जमा किए थे डाटा और जानकारी
एसआईआई में सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने 25 अक्टूबर को डीसीजीआई को एक आवेदन जमा कर कोविशील्ड को नियमित तौर पर बाजार में बेचने की अनुमति मांगी थी। डीसीजीआई ने पुणे स्थित कंपनी से और अधिक डाटा और दस्तावेज मांगे थे, जिसके बाद सिंह ने हाल ही में अधिक डाटा और जानकारी जमा की थी। उन्होंने कहा था कि कोविशील्ड के साथ इतने बड़े पैमाने पर टीकाकरण और कोरोना संक्रमण की रोकथाम अपने आप में वैक्सीन की सुरक्षा और प्रभावकारिता का प्रमाण है।

वहीं, डीसीजीआई को भेजे गए एक आवेदन में हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक में पूर्णकालिक निदेशक वी कृष्ण मोहन ने कोवाक्सिन को बाजार में उतारने की मंजूरी मांगते हुए नैदानिक डेटा के साथ-साथ रसायन विज्ञान, निर्माण और नियंत्रण के बारे में पूरी जानकारी जमा की थी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया बनाएगा सर्वाइकल कैंसर का टीका

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया बनाएगा सर्वाइकल कैंसर का टीका

रंजीव ठाकुर July 07 2022 49885

देश के औषधि महानियंत्रक ने सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया को सर्वाइकल कैंसर का टीका बनाने के लिए अनुमति

आयुष्मान कार्ड बनाने में एमपी का ये जिला नंबर वन

आयुष्मान कार्ड बनाने में एमपी का ये जिला नंबर वन

विशेष संवाददाता October 16 2022 41985

केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना आयुष्मान कार्ड बनाने में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ

लॉकडाउन के दौरान मेदांता हॉस्पिटल ने रखा कैंसर मरीज़ों का ख्याल।

रंजीव ठाकुर February 04 2021 59836

गुटका, तम्बाखू का सेवन और धूम्रपान बिलकुल मत करें । शराब के अत्याधिक सेवन भी कुछ कैंसर होतें हैं इसल

वर्तमान मौसम और कोरोना के प्रति लापरवाही बन सकती है बड़ी मुसीबत। 

वर्तमान मौसम और कोरोना के प्रति लापरवाही बन सकती है बड़ी मुसीबत। 

हे.जा.स. July 12 2021 30908

जब हम खांसते, छींकते, बातें करते हैं या गाना गाते हैं तो हमारे मुंह से पानी की बहुत छोटी बूंदें (एरो

माघ मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी

माघ मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी

विशेष संवाददाता January 06 2023 27350

संगम नगरी प्रयागराज में पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा से पूर्व स्वास्थ्य विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी

स्टडी में इस वायरस को लेकर चौकाने वाला खुलासा

स्टडी में इस वायरस को लेकर चौकाने वाला खुलासा

एस. के. राणा February 14 2023 32444

रिसर्च हाल में इंडियन जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में पब्लिश हुई है। रिपोर्ट में बताया कि कोविड से संक्र

आयुष कॉलेजों में दाखिले के लिए 7 जनवरी से काउंसिलिंग

आयुष कॉलेजों में दाखिले के लिए 7 जनवरी से काउंसिलिंग

आरती तिवारी January 07 2023 27308

आयुर्वेद, सिद्धा, यूनानी और होम्‍योपैथी कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑल इंडिया कोटा सीट की काउंसलिंग शु

अब गांवों तक पहुंचा कोरोना संक्रमण, अलर्ट मोड पर अस्पताल

अब गांवों तक पहुंचा कोरोना संक्रमण, अलर्ट मोड पर अस्पताल

विशेष संवाददाता April 21 2023 31850

कानपुर के सीएमओ डॉक्टर आरपी मिश्रा ने बताया कि कोरोना के कुल मामलों की संख्या 143 पहुंच गई है। वहीं

अब केवल पांच दिन के आइसोलेशन में रहना होगा कोरोना संक्रमित को: सीडीसी  

अब केवल पांच दिन के आइसोलेशन में रहना होगा कोरोना संक्रमित को: सीडीसी  

एस. के. राणा January 05 2022 29192

यदि किसी व्यक्ति को कोरोना हो गया है तो उसे सिर्फ पांच दिन पृथकवास में रहना चाहिए। यदि पांच दिनों के

दही से चमक जाएगा आपका चेहरा

दही से चमक जाएगा आपका चेहरा

श्वेता सिंह October 28 2022 34178

दही वैसे खुद ही बहुत गुणों से भरपूर है। आपके फ्रिज से लेकर किचन में ऐसी कई चीजें मौजूद हैं जो मिनटों

Login Panel