देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

योग का संदेश जन-जन तक पहुचाने के उद्देश्य हैदराबाद में योग उत्सव कार्यक्रम आयोजित 

आयुष मंत्री ने इस अवसर पर गार्जियन रिंग की घोषणा की, जिसके तहत 21 जून को दुनिया भर में हो रहे योग समारोहों का प्रसारण किया जाएगा। “गार्डियन रिंग” में  “वन सन, वन अर्थ” को रेखांकित किया जायेगा।

विशेष संवाददाता
May 28 2022 Updated: May 28 2022 04:15
0 27572
योग का संदेश जन-जन तक पहुचाने के उद्देश्य हैदराबाद में योग उत्सव कार्यक्रम आयोजित  हैदराबाद में योग उत्सव कार्यक्रम के अवसर पर विशिष्ठ जन

हैदराबाद। आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग का संदेश जन-जन तक पहुचाने के उद्देश्य से आयुष मंत्रालय विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये लोगों को प्रोत्साहित कर रहा है। इसी क्रम में आज हैदराबाद में योग उत्सव (Yoga Utsav) कार्यक्रम का आयोजन गया। यह कार्यक्रम तेलंगाना सरकार के सहयोग से केंद्रीय आयुष मंत्रालय द्वारा लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित किया गया था।

इस अवसर पर केंद्रीय आयुष मंत्री (Union Ayush Minister) सर्बानन्द सोनोवाल ने कहा कि योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाकर अपनी समृद्ध धरोहर को मान देना चाहिये। योग (Yoga) हमारे स्वास्थ्य और मन को समृद्ध करता है। 

आयुष मंत्री ने इस अवसर पर गार्जियन रिंग (Guardian Ring) की घोषणा की, जिसके तहत 21 जून को दुनिया भर में हो रहे योग समारोहों का प्रसारण किया जाएगा। “गार्डियन रिंग” में  “वन सन, वन अर्थ” को रेखांकित किया जायेगा। इस अवधारणा का उद्देश्य है कि योग की एकीकरण शक्ति को दर्शाया जाये। 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग के विभिन्न आयामों और मानव जीवन को समृद्ध बनाने की उसकी क्षमता के प्रति जागरूकता पैदा करना था। ‘मेक योग ए पार्ट ऑफ यूअर लाइफ’ (Make Yoga a Part of Your Life) विषयक उत्सव में खेल, सिनेमा और संस्कृति की दुनिया की कई हस्तियों ने भाग लिया। मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 10,000 से अधिक उत्साही लोगों ने सामान्य योग प्रोटोकॉल का प्रदर्शन किया।

इस कार्यक्रम में तेलंगाना के राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। उनके साथ केंद्रीय आयुष, पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री श्री सर्बानन्द सोनोवाल, आयुष और महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ. मुंजपरा महेन्द्रभाई कालूभाई, तेलंगाना के वित्त, स्वास्थ्य, चिकित्सा एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री थान्नीरू हरीश राव भी मौजूद थे। इस उत्सव की विषयवस्तु ‘मेक योग ए पार्ट ऑफ यूअर लाइफ’ थी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

राजधानी में सामने आए डेंगू के 900 मामले

राजधानी में सामने आए डेंगू के 900 मामले

एस. के. राणा October 26 2022 23414

दिल्ली में अक्टूबर में डेंगू के 900 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिसके बाद इस साल इस बीमारी के मामलों

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किये

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय दिव्यांगजन सशक्तिकरण पुरस्कार प्रदान किये

एस. के. राणा December 04 2022 31457

राष्ट्रपति ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के एक अनुमान के अनुसार पूरे विश्व में एक अरब से भी अधिक दिव्यां

आयुर्वेद गुरु आचार्य मनीष ने लॉन्च किया भारत का पहला पेट-यकृत-प्लीहा शुद्धि किट,

आयुर्वेद गुरु आचार्य मनीष ने लॉन्च किया भारत का पहला पेट-यकृत-प्लीहा शुद्धि किट,

हुज़ैफ़ा अबरार August 23 2025 39433

लॉन्च पर आचार्य मनीष ने कहा सिर्फ लक्षणों का इलाज करने से सेहत ठीक नहीं रहती। असली इलाज तब होता है ज

प्रशासन द्वारा सील किये गए अस्पताल नाम बदलकर हो रहे संचालित

प्रशासन द्वारा सील किये गए अस्पताल नाम बदलकर हो रहे संचालित

अनिल सिंह November 24 2022 27451

इसकी शिकायत मंडलायुक्त से गोरखनाथ के रहने वाले जमशेद नाम के व्यक्ति ने की है। इसके बाद मंडलायुक्त न

ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया नियंत्रण व रोकथाम को आगे आया केमिस्ट एसोसिएशन

ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया नियंत्रण व रोकथाम को आगे आया केमिस्ट एसोसिएशन

हुज़ैफ़ा अबरार October 28 2026 595

केमिस्ट एसो और स्थानीय दवा विक्रेताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में डायरिया नियंत्रण और रोकथाम में बड़ी भू

कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में धोखाधड़ी का आरोप।

कोरोना वैक्सीन के ट्रायल में धोखाधड़ी का आरोप।

हे.जा.स. January 06 2021 25017

हॉस्पिटल मैनेजमेंट ने आरोपों को खारिज किया है।प्रबंधन का कहना है कि वॉलंटियर्स को नियमानुसार सब कुछ

मेदांता लखनऊ ने वर्ल्ड कैंसर डे पर कैंसर वारियर्स को किया सम्मानित

मेदांता लखनऊ ने वर्ल्ड कैंसर डे पर कैंसर वारियर्स को किया सम्मानित

हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2022 34722

डॉ आलोक गुप्ता, आंकोलॉजिस्ट ने लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक करते हुए बहुमूल्य जानकारियां दी और कहा

केजीएमयू और लोहिया नए छात्रों के स्वागत के लिए तैयार, रैगिंग के खिलाफ ज़ोरदार तैयारी।

केजीएमयू और लोहिया नए छात्रों के स्वागत के लिए तैयार, रैगिंग के खिलाफ ज़ोरदार तैयारी।

हे.जा.स. January 26 2021 20427

दोनों संस्थान रैगिंग के प्रति बहुत संवेदनशील हैं। सीसीटीवी कैमरों की मदद से  कैंपस के हर गतिविधि पर

डॉक्टरों को सफलता, बस्तर संभाग में हुआ ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

डॉक्टरों को सफलता, बस्तर संभाग में हुआ ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

विशेष संवाददाता February 08 2023 38514

कोंडागांव जिला अस्पताल में नक्सल प्रभावित कुधूर गांव की गुमियापाल निवासी 20 वर्षीय पार्वती नाग के पे

कम उम्र के लोगों में भी बढ़ रहे स्ट्रोक के मामले: डा अभिषेक

कम उम्र के लोगों में भी बढ़ रहे स्ट्रोक के मामले: डा अभिषेक

हुज़ैफ़ा अबरार July 21 2026 1589

स्ट्रोक के दौरान हर मिनट बेहद महत्वपूर्ण होता है। अभी भी लोगों में एफएएसटी (FAST) सिद्धांत यानी चेहर

Login Panel