देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

बलरामपुर अस्पताल में शुरू हुई चार बड़ी सुविधाएं: मुख्य चिकित्सा अधीक्षक

मरीज के शरीर से पस, मूत्र, ब्लड इत्यादि लेकर उसका कल्चर करते हैं जिससे वैक्टीरिया की पूरी जानकारी मिल जाती है। इस लैब में पता किया जाता है कि किस तरह का वैक्टीरिया है और किस दवा से रिस्पांस करता है।

रंजीव ठाकुर
May 28 2022 Updated: May 28 2022 03:47
0 29125

लखनऊ। गत दिनों उपमुख्यमंत्री तथा चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने बलरामपुर अस्पताल में चार नवीन भवनों का शिलान्यास किया था जब वह 150 टीबी मरीजों को गोद लेने के कार्यक्रम में आए थे। आज हेल्थ जागरण ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ जी पी गुप्ता से मिल कर अस्पताल में शुरू हुई चार नयी सुविधाओं की जानकारी ली।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (Chief Medical Superintendent) डॉ जी पी गुप्ता ने बताया कि पहले की बात करें तो हिस्टोपैथोलॉजी (histopathology) का उद्घाटन मंत्री जी ने किया। पूरे उत्तर प्रदेश में यह प्रांतीय चिकित्सा सेवा का पहला अस्पताल हो गया है जिसका स्टैंडर्ड नेशनल लेवल का हो गया है। इस पर हम लोग काफी दिनों से काम कर रहे थे कि बलरामपुर अस्पताल की रिपोर्ट्स मेडिकल कॉलेज के बराबर हो जाएं। यहां गांठ की सम्पूर्ण जांच की जाती है कि कहीं कैंसर तो नहीं, है तो किस स्थिति में है। 

दूसरे माइक्रोबायोलॉजी लैब (microbiology lab) का उद्घाटन मंत्री बृजेश पाठक ने किया। यहां वैक्टीरिया की सम्पूर्ण जांच की जाती है। मरीज के शरीर से पस, मूत्र, ब्लड इत्यादि लेकर उसका कल्चर करते हैं जिससे वैक्टीरिया की पूरी जानकारी मिल जाती है। इस लैब में पता किया जाता है कि किस तरह का वैक्टीरिया है और किस दवा से रिस्पांस करता है। इससे फायदा यह होगा कि तीन दिनों में पता चल जाता है कि कौन सा कीटाणु है और किस दवा से रिस्पांस करेगा। 

तीसरे मल्टी टीबी ड्रग रजिस्टेंस वार्ड (Multi TB Drug Resistance Ward) का लोकार्पण किया गया। कई बार क्षय रोगी थोड़ा ठीक होने पर दवा खाना बंद कर देते हैं और तकलीफ होने पर दुबारा दवा लेने लगते हैं। इससे टीबी का कीटाणु ड्रग रजिस्टेंस (drug resistance) क्रीएट कर लेता है और मरीज पर दवा का असर होना बंद हो जाता है। ऐसे मरीज डॉक्टर के लिए भी ख़तरनाक सिद्ध हो सकते हैं इसलिए उनके उपचार की व्यवस्था अलग से करनी होती है।एमडीआर टीबी का यहां इलाज किया जाता है। 

चौथे अस्पताल में विज्ञान भवन (Vigyan Bhawan) काफी रुग्ण हो गया था जिसको रेनोवेट कर के उसका उद्घाटन करवाया गया है। विज्ञान भवन में डॉक्टर्स, नर्सेज और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए सेमीनार इत्यादि का आयोजन किया जाता है। 

हेल्थ जागरण ने डॉक्टर जी पी गुप्ता से पूछा कि टीबी के मरीजों को इलाज के दौरान पुष्टाहार भत्ता नहीं मिल रहा है? उन्होंने बताया कि यह हमारे हाथ में नहीं है और उच्चाधिकारियों को जानकारी है। जैसे ही बजट आएगा उनके एकाउंट में पैसे जमा हो जाएंगे।

तो देखा आपने, अब बलरामपुर अस्पताल में ये नयी सुविधाएं उपलब्ध हैं जिनके लिए अभी तक पीजीआई, केजीएमयू या लोहिया अस्पताल जाना पड़ता था।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

ग्लोबल फंड की टीम ने केजीएमयू का दौरा किया

ग्लोबल फंड की टीम ने केजीएमयू का दौरा किया

हुज़ैफ़ा अबरार October 21 2022 29556

इंडिया कन्ट्री कोआर्डिनेटिंग मैकेनिज्म (आईसीसीएम) के अर्न्तगत ग्लोबल फण्ड ग्राण्ट मल्टीस्टेक होल्डर

डीआरडीओ द्वारा विकसित कोविड-19 रोधी दवा 2-डीजी जारी।

डीआरडीओ द्वारा विकसित कोविड-19 रोधी दवा 2-डीजी जारी।

एस. के. राणा May 18 2021 38837

यह दवा कोविड-19 मरीजों के उपचार के लिए उम्मीद की किरण ले कर आई है। यह देश के वैज्ञानिक कौशल का अनुपम

महारष्ट्र में कोरोना ने बढ़ाई दहशत, पिछले 24 घंटे में आए 900 से ज्यादा केस दर्ज

महारष्ट्र में कोरोना ने बढ़ाई दहशत, पिछले 24 घंटे में आए 900 से ज्यादा केस दर्ज

हे.जा.स. April 07 2023 26528

महारष्ट्र में कोरोना के पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के 926 केस सामने आए हैं। एक्टिव केस की सं

पीपीपी माडल पर चलेंगी उत्तर प्रदेश की 15 सीएचसी

पीपीपी माडल पर चलेंगी उत्तर प्रदेश की 15 सीएचसी

श्वेता सिंह October 19 2022 24120

प्रदेश की 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का चयन किया गया है, जहां पीपीपी मॉडल पर सभी सुविधाएं विकसि

दिमाग की तरंगों को वाक्यों में बदल देती हैं न्यूरोप्रोस्थेटिक डिवाइस

दिमाग की तरंगों को वाक्यों में बदल देती हैं न्यूरोप्रोस्थेटिक डिवाइस

हे.जा.स. November 11 2022 29468

नेचर कम्युनिकेशंस जर्नल में प्रकाशित नई स्टडी बताती है कि वे अब अंग्रेजी वर्णमाला के 26 अक्षरों को

कनाडा में टीकाकरण से शुरू हुआ विरोध फ्रांस और न्यूजीलैंड पहुँचा

कनाडा में टीकाकरण से शुरू हुआ विरोध फ्रांस और न्यूजीलैंड पहुँचा

हे.जा.स. February 11 2022 30903

कनाडा में टीकाकरण के विरोध में शुरू हुआ ट्रक चालकों का विरोध प्रदर्शन अब फ्रांस और न्यूजीलैंड तक पहु

मृतक डॉक्टर के बाद मरे हुए डेंटल हाइजिनिस्ट भी तबादला सूची में शामिल 

मृतक डॉक्टर के बाद मरे हुए डेंटल हाइजिनिस्ट भी तबादला सूची में शामिल 

रंजीव ठाकुर July 08 2022 26844

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में गड़बड़ियां और लापरवाही के नित नए मामले सामने आ रहे हैं। मृतक डॉक

अमेरिका में डेल्टा वैरिएंट के बजाय ओमिक्रोन संक्रमण से हुई ज्यादा मौतें

अमेरिका में डेल्टा वैरिएंट के बजाय ओमिक्रोन संक्रमण से हुई ज्यादा मौतें

एस. के. राणा January 31 2022 30351

विश्व में कई जगह जहां कोरोना के ओमिक्रॉन स्वरूप को यह बताकर हल्का किया जा रहा है कि यह डेल्टा स्वरूप

कोरोना संक्रमण की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी शुरू

कोरोना संक्रमण की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने की तैयारी शुरू

विशेष संवाददाता January 01 2023 47743

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल के स

विश्व फेफड़ा दिवस; फेफड़ों पर हुआ वार तो खुल जाएगा बीमारियों का द्वार: डॉ सूर्यकान्त

विश्व फेफड़ा दिवस; फेफड़ों पर हुआ वार तो खुल जाएगा बीमारियों का द्वार: डॉ सूर्यकान्त

रंजीव ठाकुर September 25 2022 31483

फेफड़ों को पूरी तरह स्वस्थ रखने के बारे में जागरूकता के लिए हर साल 25 सितम्बर को विश्व फेफड़ा दिवस मना

Login Panel