देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

को-विन प्लेटफॉर्म टीकाकरण व अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए बनेगा डिजिटल स्टोर 

टीकाकरण कार्यक्रम के डिजिटल हो जाने के बाद लाभार्थियों को टीकाकरण स्थल पर ही प्रमाणपत्र मिल जाएंगे। वे इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। इन प्रमाणपत्रों को डिजी-लॉकर में सहेजा जा सकेगा।

एस. के. राणा
May 27 2022 Updated: May 27 2022 23:32
0 41745
को-विन प्लेटफॉर्म टीकाकरण व अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए बनेगा डिजिटल स्टोर  प्रतीकात्मक चित्र

नयी दिल्ली (भाषा)। केंद्र सरकार को-विन प्लेटफॉर्म पर कोविड टीकाकरण रिकॉर्ड दर्ज करने व प्रमाणपत्र जारी करने के अपने वर्तमान कार्य को जारी रखते हुए भारत के सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम व अन्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों को भी इस प्लेटफॉर्म से जोड़ने पर विचार कर रही है।

सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (Universal Immunization Program) के तहत टीकाकरण रिकॉर्ड फिलहाल भौतिक रूप से संजोकर रखा जाता है।

को-विन प्लेटफॉर्म (Co-Win Platform) के प्रमुख और राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के सीईओ डॉ. आरएस शर्मा ने बताया, 'यूआईपी के को-विन प्लेटफॉर्म से जुड़ने पर पूरी टीकाकरण प्रणाली डिजिटल हो जाएगी, जिससे लाभार्थियों का पता लगाना आसान हो जाएगा और वास्तविक समय में निगरानी भी की जा सकेगी।'

उन्होंने कहा, 'इससे भौतिक रूप से रिकॉर्ड रखने की परेशानी दूर होगी। टीकाकरण कार्यक्रम के डिजिटल हो जाने के बाद लाभार्थियों को टीकाकरण स्थल पर ही प्रमाणपत्र मिल जाएंगे। वे इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं। इन प्रमाणपत्रों को डिजी-लॉकर में सहेजा जा सकेगा।'

सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम दुनिया की सबसे बड़ी टीकाकरण परियोजनाओं में से एक है, जिसका उद्देश्य बच्चों (children) व गर्भवती महिलाओं (pregnant women) को निवारक बीमारियों से बचाना है। इसके तहत सरकार पोलियो (polio), डिप्थीरिया (diphtheria), टिटनेस (tetanus), खसरा (measles) और हेपेटाइटिस-बी (hepatitis B) जैसी 12 बीमारियों से बचाव के लिए मुफ्त में टीका लगाती है।

एकीकृत टीकाकरण सूचना प्रणाली के महत्व पर जोर देते हुए एक अधिकारी ने कहा कि यह राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तर पर टीकाकरण कार्यक्रमों के प्रभावी प्रबंधन में मदद करेगी।

अधिकारी ने कहा, 'चूंकि को-विन ने कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम में अपने महत्व को साबित कर दिया है, इसलिए यूआईपी को इस प्लेटफॉर्म के दायरे में लाने का निर्णय लिया गया है। इस पर कोविड टीकाककरण की जानकारी भी दर्ज होती रहेगी।'

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 से बचाव के लिये दसवीं वैक्सीन के आपात प्रयोग को मंज़ूरी दी। 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 से बचाव के लिये दसवीं वैक्सीन के आपात प्रयोग को मंज़ूरी दी। 

हे.जा.स. December 23 2021 28489

यूएन एजेंसी ने अब तक निम्न टीकों को आपात प्रयोग सूची में शामिल किये जाने की स्वीकृति दी है: कोवोवैक्

लंका ने कोविड-19 लॉकडाउन हटाया, कुछ पाबंदियां जारी रहेंगी।

लंका ने कोविड-19 लॉकडाउन हटाया, कुछ पाबंदियां जारी रहेंगी।

हे.जा.स. October 02 2021 37284

कोविड-19 लॉकडाउन शुक्रवार को तड़के चार बजे हटाया गया तथा कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए नये

स्ट्रोक से मरने वाले लोगों की संख्या 2050 तक हर साल 97 लाख होने का अनुमान: लैंसेट

स्ट्रोक से मरने वाले लोगों की संख्या 2050 तक हर साल 97 लाख होने का अनुमान: लैंसेट

अखण्ड प्रताप सिंह October 18 2023 287769

पिछले 30 वर्षों में विश्व स्तर पर स्ट्रोक (stroke) से पीड़ित, मरने वाले या इस स्थिति के कारण विकलांग

कोरोना पर पीएम मोदी ने किया मंथन

कोरोना पर पीएम मोदी ने किया मंथन

एस. के. राणा December 23 2022 31067

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत में कोरोना की स्थिति को लेकर करीब डेढ़ घंटे तक समीक्षा बैठक की।

एम्स ओपीडी में सीमित संख्या में दिखा सकेंगे मरीज़, नए मरीजों के पंजीयन में हो सकती है मुश्किल

एम्स ओपीडी में सीमित संख्या में दिखा सकेंगे मरीज़, नए मरीजों के पंजीयन में हो सकती है मुश्किल

एस. के. राणा February 09 2022 33407

बीते सात जनवरी से एम्स में गैर कोविड मरीजों की भर्ती पर रोक थी। ऑपरेशन भी टालने पड़े थे। बीते सप्ताह

इनरव्हील क्लब ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

इनरव्हील क्लब ने आयोजित किया स्वास्थ्य शिविर

आरती तिवारी November 14 2022 28741

इनरव्हील क्लब के तत्वावधान में एसपी कॉलेज में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गयाl नोएडा देहरादून से आ

सीएम योगी ने गोरखपुर में हेल्थ एटीएम का किया शुभारम्भ

सीएम योगी ने गोरखपुर में हेल्थ एटीएम का किया शुभारम्भ

श्वेता सिंह September 15 2022 28208

स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एटीएम लगने के बाद गांव का व्यक्ति भी केंद्र पर जाकर 5 मिनट में 50 से अधि

इन लोगों पर मंडरा रहा सुपरबग का खतरा

इन लोगों पर मंडरा रहा सुपरबग का खतरा

एस. के. राणा January 11 2023 37573

रिपोर्ट के मताबिक भारत में पशुओं को एंटीबायोटिक दी जा रही है, वो भी ऐसी, जो पश्चिम में बैन हो चुकी।

यूपी में 500 निःसंवर्गीय पदों पर होगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती

यूपी में 500 निःसंवर्गीय पदों पर होगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती

हुज़ैफ़ा अबरार September 10 2026 889

विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियमित नियुक्ति होने के बाद संबंधित निःसंवर्गीय पद स्वतः समाप्त हो जाएंगे। कि

वैरिकोसील के सफल इलाज के नए तरीकों ने दी राहत, मरीजों को मिल रहा फायदा: डॉ. अनंत

वैरिकोसील के सफल इलाज के नए तरीकों ने दी राहत, मरीजों को मिल रहा फायदा: डॉ. अनंत

हुज़ैफ़ा अबरार November 11 2022 45686

वैरिकोसील मामलों में वर्तमान में काफी बढ़ोतरी देखी जा रही है। ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि इसके बा

Login Panel