देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

सहारा हॉस्पिटल में 200 मरीजों की कैंसर स्क्रीनिंग नि:शुल्क हुई

गायनिक कैंसर अवेयरनेस माह के अवसर पर सहारा हॉस्पिटल में दो दिवसीय नि:शुल्क गायनिक कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का विगत दिवस समापन हो गया, इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दो सौ से ज्यादा मरीजों को परामर्ष दिया। इसके बाद मरीजों की मुफ्त जांचें भी की गयीं।

हुज़ैफ़ा अबरार
September 21 2022 Updated: September 22 2022 05:23
0 23101
सहारा हॉस्पिटल में 200 मरीजों की कैंसर स्क्रीनिंग नि:शुल्क हुई नि:शुल्क गायनिक कैंसर स्क्रीनिंग का समापन

लखनऊ। गायनिक कैंसर अवेयरनेस माह के अवसर पर सहारा हॉस्पिटल में दो दिवसीय नि:शुल्क गायनिक कैंसर स्क्रीनिंग शिविर का विगत दिवस समापन हो गया, इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दो सौ से ज्यादा मरीजों को परामर्ष दिया। इसके बाद मरीजों की मुफ्त जांचें भी की गयीं, जिनमें सीबीसी कंपलीट ब्लड काउंट यानी ब्लड एग्जामिनेशन, पैप्ससमीयर टीएसएच और बीएमडी आदि जांचें शामिल हैं।

 

अल्ट्रासाउंड की जांच में 50 प्रतिशत की छूट भी दी गयी। शिविर के समापन पर कैंसर रोग सर्जन डॉ. शशांक चौधरी ने बताया कि कैंसर के प्रति लोगों की जागरूकता बढ़ी है अधिकांश लोगों को मालूम है कि अगर कैंसर प्रारम्भिक अवस्था में होगा तो पूरी तरह से इसका इलाज सम्भव है। महिला मरीजों के साथ आए कई पुरुषों ने भी अपनी स्क्रीनिंग करायी। स्त्री व प्रसूति रोग विशेषज्ञ डा हिमानी नेगी ने बताया कि कई मरीजों में कैंसर के लक्षण प्रकट हुए हैं लेकिन जांच रिपोर्ट आने पर पूरी तरह से पुष्टि होगी कि उनमें कैंसर है या नहीं। डॉ मंजूषा ने बताया कि मरीजों की स्क्रीनिंग के बाद उन्हें कैंसर से बचाव की जानकारी दी गयी ताकि कैंसर पनपने न पाए।

 

वहीं डॉ रिचा गंगवार ने बताया कि कई महिलाओं की बीएमडी जांच में कैल्शियम की कमी मिली है। इसका सबसे बड़ा कारण है संतुलित खानपान न होना। पैथालॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ अंजू शुक्ला ने बताया कि पिछले कई वर्षों से सहारा हॉस्पिटल की पैथालॉजी को एनएबीएल की मान्यता मिली हुई है, जिसके चलते जांच के दौरान सभी स्टैंडर्ड मानकों को 100 प्रतिशत पूरा किया जाता है। कुछ जांचों में समय लगता है, इसलिए शिविर में आए मरीजों की जांच पूरी होते ही उन्हें सूचना दी जाएंगी।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

लखनऊ में आठ अक्तूबर को होगा आरोग्य भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन

लखनऊ में आठ अक्तूबर को होगा आरोग्य भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन

अबुज़र शेख़ October 07 2022 49254

प्रदेश भर के सात सौ से अधिक चिकित्सक जुटेंगे। इस अधिवेशन में चिकित्सा के क्षेत्र में हो रहे बदलावों

योग में है शानदार करियर, विदेशी छात्रों में बढ़ी जागरूकता

योग में है शानदार करियर, विदेशी छात्रों में बढ़ी जागरूकता

विशेष संवाददाता November 02 2022 32770

जर्मनी और चीन समेत कई देशों के छात्र संस्कृत और योग में करियर की संभावनाएं तलाश रहे हैं। योग और संस्

गणतंत्र दिवस पर लगेगा कैंसर निवारण कैंप

गणतंत्र दिवस पर लगेगा कैंसर निवारण कैंप

विशेष संवाददाता January 25 2023 27392

जिला अस्पताल में 26 जनवरी को राष्ट्रीय कैंसर निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत नि:शुल्क कैंसर परामर्श तथा

रीढ़ की हड्डी के चोट का इलाज तेजी से हो सकेगा: शोध

रीढ़ की हड्डी के चोट का इलाज तेजी से हो सकेगा: शोध

लेख विभाग December 06 2022 40023

यूएल के एसोसिएट प्रोफेसर मौरिस एन कोलिन्स ने कहा, ‘‘रीढ़ की हड्डी में लगी चोट या नुकसान व्यक्ति के ल

बिना स्टाफ, मशीनरी और पैथोलॉजी के चल रहा 70 बेड का सरकारी ट्रामा सेंटर

बिना स्टाफ, मशीनरी और पैथोलॉजी के चल रहा 70 बेड का सरकारी ट्रामा सेंटर

रंजीव ठाकुर July 24 2022 34954

सीतापुर जनपद के खैराबाद में 19 दिसम्बर 2016 से 70 बेड का ट्रामा सेंटर संचालित हो रहा है लेकिन जरूरी

हमदर्द लेबोरेटरीज का लखनऊ में हेल्दी इंडिया- हमदर्द इंडिया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान शुरु

हमदर्द लेबोरेटरीज का लखनऊ में हेल्दी इंडिया- हमदर्द इंडिया स्वास्थ्य जागरूकता अभियान शुरु

हुज़ैफ़ा अबरार May 16 2026 2380

हमदर्द लेबोरेटरीज ने यूनानी चिकित्सा के बारे में अधिक जागरूकता पैदा करने और आधुनिक जीवनशैली और स्वास

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही अनेकों स्वास्थ्य सेवाएं

मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही अनेकों स्वास्थ्य सेवाएं

रंजीव ठाकुर September 05 2022 26883

जनपद के सभी नगरीय व ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित

गोरखपुर के 21 स्वास्थ्य केंद्रों में लगाया जाएगा हेल्थ एटीएम

गोरखपुर के 21 स्वास्थ्य केंद्रों में लगाया जाएगा हेल्थ एटीएम

आरती तिवारी September 14 2022 29827

स्वास्थ्य विभाग सरकारी अस्पतालों में जांच की सुविधा को हाईटेक करने की तैयारी में है। इसके लिए जिले क

मनोरोगियों के इलाज के लिए चलाया गया शिविर

मनोरोगियों के इलाज के लिए चलाया गया शिविर

विशेष संवाददाता September 11 2022 34751

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस को लेकर जिला अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जहां ब

3 दिवसीय आयुर्वेद पर्व ODOP प्रदर्शनी का सीएम योगी ने किया उद्घाटन

एस. के. राणा March 12 2023 30697

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में शनिवार को अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन एवं प्रादेशिक आयुर्वेद सम

Login Panel