देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

लखनऊ की महापौर ने मच्छर जनित रोगों के विरुद्ध चलवाया विशेष अभियान

शहर में अभियान के दौरान समस्त जोनो में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी तय की गयी थी। स्थलीय निरीक्षण के दौरान घर घर जाकर लोगो से मुलाकात करते हुए डेंगू का लार्वा मिलने पर अधिकारियों दिए फॉगिग और एंटीलार्वा छिड़काव के निर्देश।

आरती तिवारी
November 10 2022 Updated: November 10 2022 15:20
0 36993
लखनऊ की महापौर ने मच्छर जनित रोगों के विरुद्ध चलवाया विशेष अभियान महापौर संयुक्ता भाटिया के निर्देश पर समस्त लखनऊ में विशेष सफाई अभियान चलाया गया

लखनऊ। शहर में फैले डेंगू और मच्छर जनित बीमारियों से बचाव हेतु महापौर संयुक्ता भाटिया के निर्देश पर समस्त लखनऊ में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। शहर में अभियान के दौरान समस्त जोनो में नगर निगम के अपर नगर आयुक्त की जिम्मेदारी तय की गयी थी।

 

इस दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया ने स्वयं बाबू कुंज बिहारी वार्ड में सुजानपुरा और राजाजीपुरम के सपना कॉलोनी में डेंगू, मलेरिया (malaria) और चिकनगुनिया से बचाव हेतु नगर निगम द्वारा साफ- सफाई, फोगिंग (fogging) और एंटीलार्वा छिड़काव हेतु वृहद अभियान (campaign) चलाया।

 

इस दौरान अभियान में उक्त क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा डेंगू के लार्वा (larvae) की जांच भी की गई। महापौर के निरीक्षण के समय राजाजीपुरम के सपना कॉलोनी में 3 घरो के डेंगू (dengue) का लार्वा प्राप्त हुआ जिसके बाद पानी हटवाकर, विशेष रूप से एन्टी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग कराने के निर्देश दिए।

 

महापौर ने डेंगू और मच्छर जनित रोगों से बचाव की अपील करते हुए कहा कि डेंगू और मलेरिया से बचाव के लिए नगर निगम स्वास्थ्य विभाग (health department) को हर विभाग सहयोग और संसाधन उपलब्ध करा रहा है। समस्त जोनों में पर्याप्त मात्रा में फॉगिंग मशीन, एंटी लार्वा छिड़काव हेतु छोटी और बड़ी मशीने (machine) उपलब्ध कराई गयी है। स्वास्थ्य विभाग से केमिकल (chemical) भी लिया गया है और इस जंग में स्वास्थ्य विभाग को निगम हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।

 

महापौर ने आगे कहा कि मैं जनता से अपील करती हूँ अपने स्तर पर भी मच्छरों को फैलने से रोके, उन्होंने कहा कि डेंगू और मलेरिया का मच्छर (mosquito) ठहरे पानी में पैदा होता है। लोग अपने घरों और आसपास पानी का ठहराव न होने दें। कूलरों, गमलों व फ्रिजों का पानी साफ करते रहे और पानी जमा न होने दे। साथ ही घरों की छत्तों पर पड़े कबाड़ व मिट्‌टी के बर्तनों में पानी नहीं जमा होना चाहिए, यह देख ले। महापौर ने आगे कहा कि सावधानी (precautions) बरत कर बीमारियों से बचा जा सकता है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

 बढ़ रहे डेंगू के मरीज, 10 नए केस मिले

बढ़ रहे डेंगू के मरीज, 10 नए केस मिले

आरती तिवारी September 04 2023 27984

प्रदेश में एक बार फिर डेंगू के मामलों में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ रहा ह

केंद्र सरकार की वैक्सीनेशन पॉलिसी ठीक  लेकिन किसी भी व्यक्ति को जबरदस्ती टीका नहीं लगाया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

केंद्र सरकार की वैक्सीनेशन पॉलिसी ठीक लेकिन किसी भी व्यक्ति को जबरदस्ती टीका नहीं लगाया जा सकता: सुप्रीम कोर्ट

एस. के. राणा May 02 2022 25401

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को यह भी आदेश दिया है कि वैक्सीन लगवाने से होने वाले साइड-इफेक्ट्स के

कोविड वायरस पिता के शुक्राणु में मौजूद आरएनए पर असर डालता है: शोध

कोविड वायरस पिता के शुक्राणु में मौजूद आरएनए पर असर डालता है: शोध

हे.जा.स. October 13 2025 8163

वैज्ञानिकों का कहना है कि ये कोविड संक्रमण के दिमाग और व्यवहार पर पड़ने वाले दीर्घकालीन असर को जांचन

कोरोना संक्रमण: सक्रिय मामले निम्नतम स्तर पर, चौबीस घंटों में 19,740 नए मामले  

कोरोना संक्रमण: सक्रिय मामले निम्नतम स्तर पर, चौबीस घंटों में 19,740 नए मामले  

एस. के. राणा October 09 2021 37544

भारत में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,39,35,309 हो गई, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 2,36,643 रह

दिल्ली में हर 5 में से 4 परिवार पॉल्यूशन से बीमार: सर्वे

दिल्ली में हर 5 में से 4 परिवार पॉल्यूशन से बीमार: सर्वे

एस. के. राणा November 06 2022 29134

दिवाली से 5 दिन बाद जब इसी तरह का सवाल पूछा गया था, तब 70 फीसदी प्रतिभागियों ने शिकायत की थी कि उनके

कोरोना योद्धा रहें आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों को भर्ती में एनएचएम देगा वरीयता

कोरोना योद्धा रहें आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य कर्मियों को भर्ती में एनएचएम देगा वरीयता

आरती तिवारी September 25 2022 32022

उत्तर प्रदेश में प्रक्रियाधीन कम्युनिटी हेल्थ आफिसर पद की भर्ती में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कोरोना

कोरोना संक्रमण: ब्रिटेन और फ्रांस की दुर्दशा से लेना होगा सबक

कोरोना संक्रमण: ब्रिटेन और फ्रांस की दुर्दशा से लेना होगा सबक

एस. के. राणा November 14 2021 23627

भारत से संक्रमण गुजर गया और अब तीसरी लहर शायद ही आए। इस लापरवाही भरे आलम में आपको यह जान लेना चाहिए

वजन कम करने के लिए शहद का करें इस्तेमाल

वजन कम करने के लिए शहद का करें इस्तेमाल

लेख विभाग February 06 2023 36177

शहद उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है जो अपना वजन कम करना चाहते हैं, लेकिन इसके स्वास्थ्यवर्धक गुणों का

मानसिक स्वास्थ्य ज़रूरतों के लिये पर्याप्त सेवाओं का अभाव, निवेश की ज़रुरत।

मानसिक स्वास्थ्य ज़रूरतों के लिये पर्याप्त सेवाओं का अभाव, निवेश की ज़रुरत।

हे.जा.स. December 15 2021 26106

रिपोर्ट दर्शाती है कि हाल के वर्षों में मानसिक स्वास्थ्य पर ज़्यादा ध्यान दिया गया है, फिर भी गुणवत्

एमपी में महिला ने दिया चार पैरों वाली बच्ची को जन्म

एमपी में महिला ने दिया चार पैरों वाली बच्ची को जन्म

विशेष संवाददाता December 17 2022 19301

ग्वालियर के कमलाराजा अस्पताल में एक महिला ने 4 पैर की बच्ची को जन्म दिया है। सोशल मीडिया पर यह खबर फ

Login Panel