देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

कोरोना की तीसरी लहर में मृत्युदर काफी कम, अति जोखिम वाले वर्ग के लिए संक्रमण खतरा

टीकाकरण से कोरोना का जोखिम पहले से बीमार लोगों तक सिमट गया है। टीकाकरण ने कोरोना का खतरा और गंभीरता दोनों को कम किया है।

एस. के. राणा
January 21 2022 Updated: January 21 2022 22:29
0 35857
कोरोना की तीसरी लहर में मृत्युदर काफी कम, अति जोखिम वाले वर्ग के लिए संक्रमण खतरा प्रतीकात्मक

नई दिल्ली। टीकाकरण से कोरोना का जोखिम पहले से बीमार लोगों तक सिमट गया है। टीकाकरण ने कोरोना का खतरा और गंभीरता दोनों को कम किया है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने पाया कि पहले से स्वस्थ्य व्यक्ति संक्रमण की चपेट में आने के बाद कुछ दिन में ठीक भी हो रहे हैं। हालांकि पहले से बीमार अधिक उम्र के रोगियों में जोखिम बना हुआ, इन्हें बहुत अधिक सतर्कता के साथ रहना है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले साल देश में घर बैठे कोविड जांच करने वाली किट्स को अनुमति दी गई थी। इस लहर के आने से पहले तक देश में करीब तीन हजार लोगों ने इन किट्स के जरिए अपने घरों में ही कोविड की जांच की गई लेकिन बीते दिसंबर माह में संक्रमण के मामले बढ़ने से लेकर अब तक दो लाख से भी अधिक लोगों ने बीते 28 दिन में घर में रहकर कोरोना की जांच की है।

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने कहा कि देश में काफी तेजी से तीसरी लहर आगे बढ़ रही है। इसमें मृत्युदर काफी कम हुई है, लेकिन अति जोखिम वाले वर्ग के लिए अभी भी संक्रमण खतरा बना हुआ है। जिन लोगों को पहले से बीमारियां हैं उन्हें काफी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। 

अभी तक यह पता चला है कि टीकाकरण के जरिए कोरोना की इस लहर को काफी हद तक हल्का रखने में कामयाबी मिली है लेकिन जिन लोगों का टीकाकरण नहीं हुआ है उनमें संक्रमण का जोखिम है। इसलिए लोगों से अपील की जा रही है कि वे आगे आकर अपना टीकाकरण पूरा कराएं।

पिछली लहर की तुलना में असर कम
पिछले साल कोरोना की दूसरी लहर में.. 30 अप्रैल 2021 को देश में 3.86 लाख संक्रमित मिले थे। 3059 लोगों की मौत साप्ताहिक हो रही थीं। सक्रिय मरीजों की संख्या भी देश में 31.70 लाख से अधिक थी। वर्तमान लहर में...20 जनवरी 2022 को देश में 3.17 लाख लोग संक्रमित मिले हैं लेकिन साप्ताहिक मृत्यु 380 दर्ज की गई हैं। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 19.24 लाख है जोकि पिछली लहर की तुलना में कम है।


केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि दिल्ली में 99 फीसदी कोरोना संक्रमित मरीजों में बुखार, कफ और गले में दर्द जैसे लक्षण मिल रहे हैं। अधिकतर रोगी अपने घरों में रहकर औसतन पांचवें दिन ठीक हो रहे हैं। 11 से 18 वर्ष तक की आयु के संक्रमित रोगियों में बुखार सबसे अधिक देखने को मिल रहा है। साथ ही इस आयु वर्ग में कोरोना का वायरस ऊपरी श्वसन तंत्र से नीचे नहीं आ रहा है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

कोविड वैक्सीनेशन: 10 जनवरी से लगेगा बूस्टर डोज, पात्र लोग करा सकतें है कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

कोविड वैक्सीनेशन: 10 जनवरी से लगेगा बूस्टर डोज, पात्र लोग करा सकतें है कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन

एस. के. राणा January 09 2022 15508

नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक व अतिरिक्त सचिव विकास शील ने कहा, 'अब सीनियर सिटिजन, फ्रंटलाइन व हेल्थकेय

यूपी में सरकार ने 4 कफ सिरप को लेकर किया अलर्ट

यूपी में सरकार ने 4 कफ सिरप को लेकर किया अलर्ट

आरती तिवारी October 07 2022 29343

भारत में बने कफ सीरप से अफ्रीकी देश गाम्बिया में 66 बच्चों की मौत के दावे पर सरकार ने सख्त रुख अपनात

तम्बाकू छोड़ें, बीमारियों से बचें: डा. राजेन्द्र

तम्बाकू छोड़ें, बीमारियों से बचें: डा. राजेन्द्र

हुज़ैफ़ा अबरार May 12 2022 40325

तंबाकू उन्मूलन केंद्र की परामर्शदाता डा. रजनीगंधा ने बताया कि केंद्र पर न केवल काउंसलिंग की जाती है

गर्भपात पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ यूरोपीय संसद ने निंदा प्रस्ताव पारित किया 

गर्भपात पर अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ यूरोपीय संसद ने निंदा प्रस्ताव पारित किया 

हे.जा.स. July 10 2022 33682

यूरोपीय संसद ने इस बारे में निंदा प्रस्ताव को पारित कर दिया। प्रस्ताव के समर्थन में 324 सदस्यों ने व

520 मोबाइल वेटरनरी यूनिट का सीएम योगी ने किया फ्लैग ऑफ

520 मोबाइल वेटरनरी यूनिट का सीएम योगी ने किया फ्लैग ऑफ

आरती तिवारी March 26 2023 29665

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण योजना पशुधन के क्षेत्र में नए

कुवैत में योग को महिलाओं का समर्थन

कुवैत में योग को महिलाओं का समर्थन

हे.जा.स. February 22 2022 34571

कुवैत में योग को लेकर जहां एक तरफ महिलाएं एक सुर में इसके समर्थन में उतर आई है वहीं दूसरी तरफ यहां क

प्रयागराज में मिला म्यूटेंट-6 वायरस, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि

प्रयागराज में मिला म्यूटेंट-6 वायरस, स्वास्थ्य विभाग ने की पुष्टि

विशेष संवाददाता May 29 2023 40834

म्यूटेंट-6 वायरस की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। डॉक्टरों को अलर्ट कर दिया

समलैंगिक जोड़े भी ले सकेंगे, बच्चे गोद

समलैंगिक जोड़े भी ले सकेंगे, बच्चे गोद

एस. के. राणा April 07 2023 35543

DCPCR ने याचिका में कहा कि दुनिया के 50 से ज्यादा देशों में समलैंगिक जोड़ों को बच्चा गोद लेने की अनु

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों को लेकर टास्क फ़ोर्स की बैठक।

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों को लेकर टास्क फ़ोर्स की बैठक।

हुज़ैफ़ा अबरार June 22 2021 23544

संचारी रोग व दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण तथा त्वरित एवं सही उपचार सरकार की प्राथमिकता में है |

अमेरिका में डॉक्टरों का समूह 5,000 वेंटिलेटर भारत भेजने के लिए कनाडा से कर रहा बातचीत।

अमेरिका में डॉक्टरों का समूह 5,000 वेंटिलेटर भारत भेजने के लिए कनाडा से कर रहा बातचीत।

एस. के. राणा May 07 2021 33717

हमने कनाडा सरकार से रेड क्रॉस के जरिए कोविड-19 महामारी से जूझ रहे भारत को ये वेंटिलेटर मुहैया कराने

Login Panel