












































प्रतीकात्मक चित्र
लखनऊ। यूपी एसटीएफ को एक बड़ी कामयाबी मिली है। एसटीएफ ने केजीएमयू में सस्ती दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। मामले में एसटीएफ ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में दवाएं बरामद की गई हैं।यह अवैध कारोबार केजीएमयू के संविदा कर्मियों और दवा माफिया द्वारा चलाया जा रहा था।
एएसपी अमित नागर की अगुवाई में गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए एसटीएफ टीम बनाई गई। उन्हें पता चला कि गुरुवार को गिरोह सरकारी अस्पतालों (government hospitals) की सस्ती दवाएं (supply cheap medicines) रैपर पर सरकारी मुहर बदलकर बाजार में सप्लाई करेगा। गिरोह नींबू पार्क के पास फार्मेसी सेलेन-देन करने वाले हैं। ड्रग इंस्पेक्टर सौरभ दुबे, निलेश शर्मा के साथ एसटीएफ टीम ओवर ब्रिज के पास पहुंची तो आरोपियों को संदेह हो गया और वे भागने लगे। दौड़ाकर पकड़ने पर वह टीम से भिड़ गए। टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
आरोपियों ने पूछताछ पर बताया की एचआरएफ फार्मेसी (HRF Pharmacy) पर केजीएमयू (KGMU) के रजिस्टर्ड मरीजों को 50-60 प्रतिशत छूट पर दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। मरीजों का रजिस्ट्रेशन नंबर लेकर छूट वाली दवाओं को उनके ही नाम पर आवंटित कर बाहर दुकानों पर भेज दी जाती थीं। इन दवाओं पर लिखा- फॉर केजीएमयू, एचआरएफ ऑनली गिरोह में अन्य सदस्य फार्मेसी में ही मिटा देते थे। इसके बाद अपने साथियों की मदद से 30 प्रतिशत कमीशन पर ये दवाएं बाहर बेच दी जाती थीं।
पकड़े गए आरोपियों के पास से लाइको डाक्स मार्क, म्यूसिनेक, ए टू जेड गोल्ड, रैपिलिफ डी, जेमकॉल डी 3, सीरप अपराइज, फोराकार्ट 400 रोटोकैप्स, टेलमीकाइंड एएम, सेरोफ्लो 250 इनहेलर, डिरिफा 400 एमजी, मेरोब इंजेक्शन 1 जी, केल्टिन डी 500, कीमोरल फोर्ट, टर्बोवॉस-एफ, कैप्सूल विजिलैक रिच, बिसपेक-5, एचसीक्यूएस 300, फेबुस्टेट (Capsule Vigilac Rich, Bispec-5, HCQS 300, Febustat) आदि दवाएं बरामद हुई हैं।
एसटीएफ टीम (STF team) ने एफएसडीए (FSDA) के साथ छापेमारी कर लखनऊ के त्रिवेणीनगर निवासी रजनीश और मड़ियांव के नितिन वाजपेई व प्रियांशु मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। ये सभी मूल रूप से सीतापुर के निवासी हैं।







हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 154
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 560
हुज़ैफ़ा अबरार October 01 2026 0 434
हुज़ैफ़ा अबरार October 04 2026 0 154
हुज़ैफ़ा अबरार August 14 2026 0 9772
एस. के. राणा January 20 2026 0 5992
एस. के. राणा February 01 2026 0 5957
हुज़ैफ़ा अबरार January 25 2026 0 5572
हुज़ैफ़ा अबरार February 07 2026 0 5551
एस. के. राणा January 13 2026 0 5117
हुज़ैफ़ा अबरार February 05 2026 0 5061
सौंदर्या राय April 11 2022 0 87463
सौंदर्या राय April 08 2022 0 35638
सौंदर्या राय April 07 2022 0 38608
सौंदर्या राय April 05 2022 0 36120
लेख विभाग March 19 2022 0 35679
सौंदर्या राय March 16 2022 0 73526
आयुर्वेद में ऐसी कई जड़ी बूटियां है, जो डायबिटीज में असरदार साबित होती है। डब्ल्यूएचओ ने दुनिया में
अगर प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया तो हम कोरोना प्रतिबंधों में ढील के फैसले को फिर से रद्द कर सकते
यूनीसेफ़ ने दुनिया भर में बच्चों के लिये स्वस्थ व सुरक्षित माहौल के निर्माण में मदद की है। “इस प्रगत
प्रदेश में बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के तहत सभी 95 ब्लॉकों में जन सुविधा केंद्र एवं जन औषधि केंद्र
खुली जगह में अतिक्रमण कर अवैध डेरी संचालित है। दिन भर आवारा गोवंश का झुंड रहता है। वहीं, नगर निगम क
रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस का ये वेरिएंट अत्यंत विनाशकारी है और इस वायरस की चपेट में आने पर 1
सीएमई का उद्देश्य प्लेटलेट रिच प्लाज्मा थेरेपी और ग्रैनुलोसाइट ट्रांसफ्यूजन जैसे नए विषयों पर ज्ञान
वजन कम करने के लिए होम्योपैथिक दवा ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि पतले होने क
वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन ऐसे 'पैथोजन्स' की पहचान के लिए एक लिस्ट बनाएगा, जो भविष्य में कोरोना जैसी
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सोमवार को गोण्डा में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य का जायजा ले

COMMENTS