देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

उत्तर प्रदेश

डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए सरकार का एक्शन प्लान

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जानकारी देते हुए कहा कि नेशनल हेल्थ मिशन के तहत 1903 डॉक्टर संविदा पर भर्ती किये एवं 344 रिटायर हो चुके डॉक्टर पुनर्नियोजन पर रखे जा चुके हैं।

आरती तिवारी
April 01 2023 Updated: April 02 2023 09:15
0 29658
डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए सरकार का एक्शन प्लान उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

लखनऊ। प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। संविदा, पुर्ननियुक्त और नियमित डॉक्टरों की भर्ती की जा रही है। डॉक्टरों को स्पेशल ट्रेनिंग (specialized training) दिलाया जा रहा है। इसके साथ ही विशेषज्ञ डॉक्टरों (specialist doctors) की कमी को पूरा किया जा रहा है। 2382 पदों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती के लिए लोक सेवा न आयोग में प्रस्ताव भेजा गया है। जिसे मंजूरी मिलने के बाद डॉक्टरों की भर्ती की जायेगी।

 

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जानकारी देते हुए कहा कि नेशनल हेल्थ मिशन (National Health Mission) के तहत 1903 डॉक्टर संविदा पर भर्ती किये एवं 344 रिटायर हो चुके डॉक्टर पुनर्नियोजन पर रखे जा चुके हैं। संविदा पर आने वाले डॉक्टरों को 5 लाख रुपये तक मासिक वेतन (monthly salary) प्रदान किये जाने का भी प्रावधान किया गया है। इससे डॉक्टरों का सरकारी सेवा के प्रति रूझान और जिम्मेदारी बढ़ेगी।

 

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पुरानी सरकारें डॉक्टरों की भर्ती (recruitment of doctors) को लेकर गंभीर नहीं थीं। इसकी वजह से अस्पतालों में लगातार डॉक्टरों की कमी रही। डॉक्टरों के रिटायर होने से संकट और गहरा हो गया। अस्पतालों की दशा सुधारने की दिशा में लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि 2382 पदों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की भर्ती के लिए अधियाचन लोक सेवा आयोग भेजा जा चुका है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

COMMENTS

AIMIM की तरफ़ से निःशुक्ल हेल्थ कैम्प का आयोजन

AIMIM की तरफ़ से निःशुक्ल हेल्थ कैम्प का आयोजन

आरती तिवारी October 21 2022 25769

एआईएमआईएम के जिला महासचिव हाजी सईद गौरी की तरफ से एक निशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें कस

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल बनेगा प्रदेश का दूसरा बड़ा अस्पताल

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल बनेगा प्रदेश का दूसरा बड़ा अस्पताल

हे.जा.स. November 01 2020 44682

सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ एस.के. नंदा ने बताया कि अभी अस्पताल की क्षमता 400 बेड की

ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित युवा बैंक अधिकारी को हाईटेक इंटरवेंशन से बचाया गया।

ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित युवा बैंक अधिकारी को हाईटेक इंटरवेंशन से बचाया गया।

हुज़ैफ़ा अबरार January 19 2021 20127

मैं लोगों को सलाह देना चाहूंगा कि किसी अच्छे न्यूरोसर्जिकल सेंटर में ब्रेन ट्यूमर निकालने की सर्जरी

आयुर्वेद कॉलेज की ओपीडी में हुआ सुवर्णप्राशन संस्कार

आयुर्वेद कॉलेज की ओपीडी में हुआ सुवर्णप्राशन संस्कार

आनंद सिंह June 27 2025 20591

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के गुरु गोरखनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस (आयुर

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का किया गया आयोजन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का किया गया आयोजन

आरती तिवारी May 28 2023 45995

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला कैंसर है। यह कैंसर यौन संचारित वायरस एचपीवी के संक्रमण के कारण

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: कहीं पोषण का अभाव तो कहीं मोटापे का प्रभाव

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: कहीं पोषण का अभाव तो कहीं मोटापे का प्रभाव

रंजीव ठाकुर September 02 2022 28254

प्रत्येक वर्ष उचित खानपान की आदतों और पोषण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 1 सितम्बर से 7 सितम्बर

कोरोना संक्रमण से अमेरिका में अब तक नौ लाख लोग मरे

कोरोना संक्रमण से अमेरिका में अब तक नौ लाख लोग मरे

हे.जा.स. February 06 2022 31618

जॉन हॉप्किंस यूनिवर्सिटी’ के आंकड़ों के अनुसार, मृतकों की कुल संख्या इंडियानापोलिस, सैन फ्रांसिस्को

नीट यूजी राउंड 1 चॉइस फिलिंग प्रोसेस आज से शुरू

नीट यूजी राउंड 1 चॉइस फिलिंग प्रोसेस आज से शुरू

विशेष संवाददाता October 15 2022 32185

एमसीसी 21 अक्टूबर 2022 को नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट का परिणाम घोषित करेगा। काउंसलिंग प्रक्रिया च

लीवर फेलियर के लिए मात्र शराब ही जिम्मेदार नहीं: डॉ प्रवीण झा

लीवर फेलियर के लिए मात्र शराब ही जिम्मेदार नहीं: डॉ प्रवीण झा

लेख विभाग April 13 2022 29853

लीवर की बीमारी होने में मात्र बहुत ज्यादा शराब का सेवन ही जिम्मेदार नहीं है। दरअसल बहुत से लोग जिन्ह

जानिए कार्डिएक स्ट्रेस टेस्ट के दौरान क्या होता है

जानिए कार्डिएक स्ट्रेस टेस्ट के दौरान क्या होता है

श्वेता सिंह September 22 2022 38817

जब एक व्यक्ति तेज चलता है या अधिक व्यायाम करता है तो हृदय को खून की अधिक मात्रा पंप करने की आवश्यकता

Login Panel