देश का पहला हिंदी हेल्थ न्यूज़ पोर्टल

राष्ट्रीय

सीएसआईआर की शुगर कम करने की दवा बीजीआर-34 सर्बिया के अध्ययन में प्रमाणित

कोरोना वैक्सीन के बाद अब भारतीय वैज्ञानिकों की एक और खोज ने विश्व स्तर पर सराहना बटोरी है। सर्बिया के वैज्ञानिकों ने भारतीय खोज बीजीआर-34 दवा पर हुए चिकित्सीय अध्ययन को प्राथमिकता दी है।

एस. के. राणा
February 26 2022 Updated: February 26 2022 22:50
0 33603
सीएसआईआर की शुगर कम करने की दवा बीजीआर-34 सर्बिया के अध्ययन में प्रमाणित प्रतीकात्मक

नयी दिल्ली। कोरोना वैक्सीन के बाद अब भारतीय वैज्ञानिकों की एक और खोज ने विश्व स्तर पर सराहना बटोरी है। सर्बिया (Serbia) के वैज्ञानिकों ने भारतीय खोज बीजीआर-34 (BGR-34) दवा पर हुए चिकित्सीय अध्ययन को प्राथमिकता दी है। इसके अनुसार मधुमेह पर नियंत्रण के अलावा यह दवा बीटा कोशिकाओं को मजबूती देती है। कोशिकाओं की कार्यप्रणाली को बूस्ट करने से मधुमेह में तेजी से गिरावट आने लगती है। अध्ययन में एलोपैथी के साथ आयुर्वेद के फार्मूले को कारगर माना है।

जानकारी के अनुसार पंजाब के चिटकारा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने हाल ही में 100 मधुमेह (diabetes) रोगियों पर अध्ययन किया जिसे सरेबियन जर्नल ऑफ एक्सपेरिमेंटल एंड क्लिनिकल रिसर्च में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। मरीजों को बिना जानकारी के कुछ मरीजों को सीटाग्लिप्टिन और कुछ को बीजीआर-34 दी गई। इसके बाद चार, आठ और फिर 12 सप्ताह बाद मरीजों में आए बदलावों का विश्लेषण किया तो पता चला कि सीएसआईआर की यह दवा चार सप्ताह में बीमारी को नियंत्रण करती है।

बीजीआर-34 की खोज वैज्ञानिक एवं औद्यौगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) की लखनऊ स्थित प्रयोगशाला सीमैप और एनबीआरआई के वैज्ञानिकों ने कुछ ही समय पहले की थी, जिसे अब तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई देशों से सराहना मिली है। बीते साल केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भी बताया था कि मानकीकरण, सत्यापन और सुरक्षा के लिहाज से जांच के बाद इसे मरीजों के लिए उपलब्ध कराया है।

यूं घटता चला गया एचबीए1सी
अध्ययन में शोधकर्ताओं को पता चला है कि ग्लाइकेटेड हीमोग्लोबिन (HbA1c) की बेसलाइन वेल्यू 8.499 फीसदी थी लेकिन बीजीआर-34 लेने वाले मरीजों में चार सप्ताह बाद यह वेल्यु 8.061 फीसदी दर्ज की गई। इसके बाद आठवें और 12वें सप्ताह में जब मरीजों की स्थिति देखी तब यही वेल्यु क्त्रस्मश: 6.56 और 6.27 पाई गई। इसी तरह रेंडम शुगर जांच में मरीजों की शुगर औसतन 250 से कम होकर 114 एमजी/डीएल तक आई। वहीं खाली पेट शुगर 12 सप्ताह में 176 से नीचे 74 और भोजन के बाद 216 से कम होकर 87 एमजी/डीएल तक पहुंच गई।

महामारी में सबसे अधिक जोखिम भी
वैज्ञानिकों के अनुसार कोरोना महामारी (Corona pandemic) में वायरस (virus) का अति जोखिम मधुमेह रोगियों में देखने को मिल रहा है। ऐसे में इन मरीजों से लगातार निगरानी और उपचार के साथ ही कोविड सतर्कता व्यवहार अपनाने की अपील भी की जा रही है। हाल ही में कोविड टीकाकरण (covid vaccination) के बाद भी ऐसे रोगियों में संक्त्रस्मण मोडरेट से गंभीर भी देखने को मिल रहा है। इसलिए पहले से बीमार मरीजों को सतर्कता बरतना बहुत जरूरी है।

WHAT'S YOUR REACTION?

  • 1
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

RELATED POSTS

COMMENTS

फाइलेरिया उन्मूलन की राह पर यूपी, अब साल में एक बार चलेगा एमडीए

फाइलेरिया उन्मूलन की राह पर यूपी, अब साल में एक बार चलेगा एमडीए

हुज़ैफ़ा अबरार December 10 2025 3206

इन जिलों में चलेगा एमडीए - लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, रायबरेली, अम्बेडकरनगर, अयोध्या, भदोही, पीलीभीत, श

संकरा आई हॉस्पिटल, कानपुर ने नेत्र विज्ञान में डीएनबी मान्यता प्राप्त की

संकरा आई हॉस्पिटल, कानपुर ने नेत्र विज्ञान में डीएनबी मान्यता प्राप्त की

रंजीव ठाकुर August 05 2022 161226

संकरा आई हॉस्पिटल की अकादमिक शाखा, संकरा एकेडमी ऑफ विज़न (एसएवी) को नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन, नई दि

केंद्र सरकार देशभर में 100 फूड स्ट्रीट स्थापित करेगा, मंडाविया ने की समीक्षा

केंद्र सरकार देशभर में 100 फूड स्ट्रीट स्थापित करेगा, मंडाविया ने की समीक्षा

एस. के. राणा May 04 2023 32254

मनसुख मांडविया ने स्वास्थ्य मंत्रालय और भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियो

टीबी मुक्त भारत अभियान में सामूहिक भागीदारी आवश्यक: अमित कुमार घोष

टीबी मुक्त भारत अभियान में सामूहिक भागीदारी आवश्यक: अमित कुमार घोष

हुज़ैफ़ा अबरार January 30 2026 3556

इस व्यापक प्रयास के परिणामस्वरूप 7.33 लाख टीबी रोगियों की पहचान हुई। साथ ही राज्य में लगभग 1.69 लाख

निःशुल्क सीटी स्कैन यूनिट का शुभारंभ

निःशुल्क सीटी स्कैन यूनिट का शुभारंभ

विशेष संवाददाता May 20 2023 31385

संयुक्त चिकित्सालय सम्भल में निशुल्क सिटी स्कैन की सुविधा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा ऑनलाइन शु

सहारा हास्पिटल में जटिल सर्जरी द्वारा मरीज़ की उलटी आंतों को किया ठीक

सहारा हास्पिटल में जटिल सर्जरी द्वारा मरीज़ की उलटी आंतों को किया ठीक

हुज़ैफ़ा अबरार January 04 2022 31997

किशोर की छोटी आंतों और बड़ी आँतों की जगह बदल गयी थी। इसकी जानकारी एंडोस्कोपी, सीटी स्कैन के साथ ही लग

नारियल पानी त्वचा और बालो के लिए है फायदेमंद

नारियल पानी त्वचा और बालो के लिए है फायदेमंद

लेख विभाग May 02 2023 29707

नारियल पानी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन की समस्याओं को दूर करने में मदद करने के स

बीडीके अस्पताल में मेडिकल कॉलेज निर्माण का काम शुरू

बीडीके अस्पताल में मेडिकल कॉलेज निर्माण का काम शुरू

जीतेंद्र कुमार March 08 2023 38846

झुंझुनूं के समसपुर में बन रही मेडिकल कॉलेज शहर के निकट समसपुर गांव में 13.79 हैक्टेयर भूमि पर मेडिक

गोंडा में नवजात शिशु की मौत पर, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सख़्त

गोंडा में नवजात शिशु की मौत पर, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सख़्त

आरती तिवारी August 29 2022 32154

गोंडा के एक सरकारी अस्पताल में नवजात की मौत के मामले को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने गंभीरता से लिया है

नशीली दवाओं के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

नशीली दवाओं के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

विशेष संवाददाता June 04 2023 53829

मुखबिर की सूचना पर औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने नशीली दवाइयों की तस्करी करने वाले अभियुक्तो

Login Panel